सुलतानपुर : डॉक्टर के अपहरणकर्ता और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़, 5 आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर के शिवगढ़ थानाक्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के अनुसार, शिवगढ़ क्षेत्र में 10 सितंबर को अपहरणकर्ता ने एक प्राइवेट डॉक्टर को अपहरण करने का प्रयास किया था, जिसके बाद डॉक्टर ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी मामले को लेकर पुलिस ने करवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं। गिरफ्तारी के समय पुलिस और अपहरणकर्ता के बीच बड़ी मुठभेड़ भी हुई हैं, जिस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों की पहचान लक्ष्मीकान्त तिवारी, रामप्रकाश, सूरज …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का कैलिब्रेशन हुआ पूरा।

अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का कैलिब्रेशन पूरा हो चुका हैं, जिससे अब रात और कोहरे-धुंध में लैंडिंग करने के लिए कैट-वन और रेसा सुविधाएं मौजूद हैं। सोमवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण करके डीएम नीतिश कुमार ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अथॉरिटी के अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना की 821 एकड़ भूमि का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 

Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : कांचि-वाराणसी के विद्वान पहुंचे तीन दिवसीय बैठक के लिए।

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन कांचि पीठ के शंकराचार्य और वाराणसी के विद्वानों की टीम अयोध्या पहुंची, जहा उन लोगों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कई अहम फैसले लिए। खबर के अनुसार 150 मतों के दो हजार संतों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा और 500 सौ से ज्यादा शौर्य यात्राएं पूरे देश में निकाली जाएगी। सड़कों पर होने वाली धर्म सभाओं में संतों-महंतों का आशीर्वचन होगा। साथ ही अयोध्या के हर घर के दरवाजों पर दीपक जलाए जाएंगे और दो लाख गांवों …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुलतानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर।

सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में स्थित रूपापुर मोड़ भदहरा गांव में शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक किराने व्यापारी को गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को जख्मी हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया है। पीड़ित की पहचान 32 वर्षीय बांसी गांव निवासी दिनेश जायसवाल के रूप में हुई हैं। पीड़ित से मिले जानकारी के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 22 जनवरी को होगी राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, प्राण प्रतिष्ठा समारोह से सम्बंधित बैठक।

15 जनवरी से अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह शुरू किया जा रहा हैं, यह समारोह 22 जनवरी तक चलेगा। इस कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आमंत्रित किया गया है। सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी की मौजूदगी में 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम को स्थापित किया जाएगा। इन्ही बातो को लेकर शनिवार को राम मंदिर से जुड़ी भवन निर्माण समिति की बैठक हुई थी, जहा उपाध्यक्ष जीवेश्वर मिश्रा, राम मन्दिर ट्रस्ट के महासचिव चम्पत राय और विहिप के अध्यक्ष अलोक कुमार मौजूद थे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : भाजपा जिला उपाध्यक्ष के बेटे पर हमले का मामला, 6 लोगों पर FIR दर्ज।

बीते 6 सितंबर को कुछ हमलावरों ने भाजपा जिला उपाध्यक्ष खुन्नू पाण्डेय के बड़े पुत्र अजय पाण्डेय और उनके दो दोस्त हिमाचल सिंह, तुषार सिंह पर लाठी डंडा भाला और कट्टे से हमला किया था, इस हादसे में घायल तीनों पीड़ितो को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसके बाद अमृत पांडेय की तहरीर पर रौनाही पुलिस ने मार्कंडेय यादव सहित 6 नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, पर अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी राज करन नय्यर ने चौकी प्रभारी रवीश कुमार यादव का तबादला कर दिया है। एसपी देहात अतुल सोनकर के …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen