अयोध्या : जटायु क्रूज का उद्घाटन, समारोह में शामिल हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह।

शुक्रवार को अयोध्या में पूजन और वैदिक मंत्रोचार के बाद जटायु क्रूज को सरयू के पुराने पुल से क्रेन के माध्यम से सरयू नदी की जलधारा में उतारा गया। गुप्तारघाट से नयाघाट तक यह क्रूज पर्यटकों को 18 किलोमीटर की सैर कराएगा, जिसके लिए प्रति व्यक्ति को 300 रुपए देना होगा। इस उद्घाटन समारोह में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह भी शामिल हुए, जहा उन्होंने कहा कि त्रेता युगीन नगरी के रूप में वह लोग अयोध्या को विकसित करेंगे, ताकि यहां आने वाले भक्तों को भगवान श्री राम के युग का अनुभव हो सके।

Ayodhya General India Local News Politics Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : सामाजिक सेवा संघ ने 400 लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया।

सुल्तानपुर के स्वाशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों ने करीब 400 मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। बता दें कि पिछले 9 महीनों से राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में स्वाशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में साप्ताहिक निशुल्क रसोईया का संचालन किया जा रहा हैं। इस संघ के सदस्यों में राजकुमार यादव, मुजतबा अंसारी, राशिद वर्दी टेलर, शमशाद बाबा, प्रदीप श्रीवास्तव, जितेंद मौर्य, पप्पू इस्लाम खान राशिद मास्टर, मुहम्मद आसिफ, माता प्रसाद जायसवाल, आतिफ खान, भोलू खान, चुन्ने, अमानत खान, इरफ़ान खान, शराफत खान और मनीष पाल समेत …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू महासंघ की बैठक।

12 सितंबर को सुबह 11 बजे से गोरक्षा तथा विश्व हिंदू महासंघ के संस्थापक गोरक्ष पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर संगोष्ठी नाका हनुमानगढ़ी स्थित खांटू श्याम दरबार में संगोष्ठी और समरसता भोज का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिव श्याम ब्रह्मचारी, प्रदेश मंत्री हरि नारायण सिंह और जिलाध्यक्ष अंबेडकर नगर दरशुराम निगम होंगे। शुक्रवार को इसी कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में हनुमान लाल मंदिर, गुप्तारघाट परिसर में मंडल प्रभारी अमित सिंह की अध्यक्षता में महासंघ की एक बैठक आयोजित की गई थी।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद कॉलेज में बड़ा बवाल।

सुल्तानपुर में श्री रामदेव पांडेय इंटर कॉलेज सरैया मुस्तफाबाद में पुराने विवाद को लेकर सहायक अध्यापक सतीश कुमार मिश्र और प्राचार्य रघुनायक प्रसाद द्विवेदी के बीच मारपीट हो गई थी, जिस दौरान प्राचार्य और उप प्राचार्य बुरी तरह घायल हुए। जिसके बाद दोनों ने सहायक अध्यापक के खिलाफ कादीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले को लेकर बुधवार को शिक्षक संगठनों के साथ छात्र-छत्राएं शिक्षक की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे और पुलिस प्रशासन की टीम का भी पथराव किया गया था, जिसमें एसडीएम के ड्राइवर समेत कुछ लोगों …

Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में मित्रसेन यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई।

अयोध्या के किसान इंटर कॉलेज कल्याणपुर में पूर्व सांसद स्वर्गीय मित्रसेन यादव की आठवीं पुण्यतिथि मनाई गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बबलू चौधरी, बलराम यादव, अचल यादव, अनिल यादव, लड्डू लाल यादव, रुखसार अहमद, रामकुमार अवस्थी, चौधरी सिंह, रुखसार अहमद, जगन्नाथ यादव और जेपी यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव ने अपनी बात रखी। उनके अनुसार, अयोध्या के अलावा पूर्वांचल की राजनीति में भी कद्दावर नेता के रूप में मित्रसेन यादव को जाना जाता है। उन्होंने हमेशा ही शोषित वंचितों, अल्प संख्यकों और पिछड़ों दलितों की लड़ाई लड़ी थी। 

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : उदय निधि को धमकी देने के आरोप में परमहंस आचार्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज।

गुरुवार को जगद्गुरु परमहंस आचार्य तपस्वी जी ने उदय निधि स्टालियन का सर काटने की चेतावनी दी थी, उनके उसी बयान को लेकर कई गम्भीर धाराओं में डीएमके नेता देवसेनन ने मदुरै साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज करवाया हैं। जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से परमहंस आचार्य ने भी उदय निधि स्टालियन के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की है। उनके अनुसार बुधवार को उन्होंने अयोध्या कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को उदय निधि के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दिया था, लेकीन उल्टा उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।

Ayodhya Crime India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, आरोपी ट्रक चालक फरार।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिस दौरान वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भिखारिया गांव निवासी 70 वर्षीय नेहुरी राम के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक अपने पूरे परिवार को लेकर बलिया से देहरादून जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद उनकी गाड़ी का दाहिना टायर पंचर हो गया और चालक उसे ठीक करने में लग गया। उस समय मृतक सड़क पर खड़े …

Accident Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen