गोपालगंज : बिना लाइसेंस महावीर जुलूस में नर्तकियों का अश्लील डांस।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में स्थित तुरहा टोली में बिना लाइसेंस महावीर जुलूस में नर्तकियों से अश्लील डांस करने का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। उसी वीडियो के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर नर्तकी समेत 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार लोगों में चार आर्केस्ट्रा के मालिक और करीब आठ नर्तकी शामिल हैं। एसपी स्वर्ण प्रभात के अनुसार मीरगंज थाना क्षेत्र के साथ अन्य 20 जगहों से जुलूस निकाला गया था, जिनमें तुरहा टोली में बिना लाइसेंस के जुलूस निकाला गया था और प्रतिबंध के बावजूद जुलूस में नर्तकियों से अश्लील गीत पर डांस …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान: जर्जर हो चुकी छत के नीचे रहते हैं होमगार्ड के जवान, कई सुविधाओं से है वंशित।

सीवान के पचरुखी प्रखंड मुख्यालय में स्थित जर्जर हो चुके मकान में होमगार्ड के जवानों को मजबूरन रहना पड़ता हैं, जहा करीब 25 होमगार्ड के जवान रहते हैं। सभी जवान थाना, अग्निशमन विभाग और अंचल कार्यालय में तैनात है। जवानों के अनुसार, वह लोग सभी सुविधाओं से वंशित हैं, पीने के लिए पानी की व्यवस्था तक नहीं है और न ही बिजली की कोई व्यवस्था है। हर दिन 200 मीटर दूर प्रखंड कार्यालय के पास हैंडपंप पर उन्हे पानी लेने के लिए जाना पड़ता हैं। जर्जर मकान की छत कभी भी उनके ऊपर गिर सकती है।

Bihar India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : भाई का इलाज ना होने के कारण बहन ने खाई कीटनाशक दवा।

गोपालगंज के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव में एक युवती ने कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने की कोशिश की है। जिसे तुरंत गंभीर अवस्था में गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया है। युवती की पहचान 19 वर्षीय सुमन कुमारी के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार एक महीने पहले करंट लगने से युवती का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसका इलाज कराने के लिए उनके पिता के पास पैसे नहीं थे। जिसके बाद युवती ने आत्महत्या का कदम उठाया।

 

Accident Bihar Gopalganj India Local News

गोपालगंज: श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य ने पीएम मोदी की तारीफ, कहा— फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे मोदी।

रविवार को श्रीमद्जगद्गुरु रामानुजाचार्य जी महाराज गोपालगंज पहुंचे, जिस दौरान उन्होंने पत्रकारों के सामने मोदी सरकार और आरएसएस की जमकर तारीफ की। उनके अनुसार 2024 में फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे, साथ ही 400 से ज्यादा सीट की सरकार बनाएंगे। बता दें कि 22 से 29 फरवरी तक अयोध्या के सरयू नदी के तट पर आयोजित की जाने वाली मूल प्रकृति महायज्ञ के लिए 11 हजार यजमानों की सहभागिता को लेकर गोपालगंज जिले से रामानुजाचार्य जी महाराज ने संपर्क यात्रा की शुरुआत की है।

 

Bihar Gopalganj India Local News Politics Religion

गोपालगंज : बीजेपी पर उमेश कुशवाहा का तंज, बीजेपी मुक्त सरकार बनाने की कही बात।

शनिवार को गोपालगंज के कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सर्किट हाउस में मुलाकात की। साथ ही बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उनके अनुसार भाजपा लोकतंत्र, संविधान, समाज और पिछड़ा विरोधी हैं। भाजपा के कारण आज देश का लोकतंत्र लहूलुहान हो चुका हैं और संविधान के ढांचे को भी नष्ट किया जा रहा हैं, भारत के इतिहास को भी बदलने की कोशिश की जा रही है। इसलिए उनके सभी नेताओं ने भाजपा मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया है।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

सीवान : कक्षा 1 से 8 तक 20 सितंबर से होगी अर्धवार्षिक परीक्षा।

सिवान के सभी सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 8 तक 20 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक अर्धवार्षिक परीक्षा आयोजित किया जा रहा हैं, जिसे लेकर शुक्रवार को जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने एक शेड्यूल जारी किया है। इस शेड्यूल के तहत पहली पाली में 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली में दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक विद्यार्थीयों की परीक्षा ली जाएगी। बता दें कि पहले जहा विद्यार्थीयों की उतर पुस्तिका शिक्षक द्वारा जांच करवाया जाता था, तो वही इस बार विद्यार्थीयों की उतर पुस्तिका की जांच बीआरसी में करवाई जाएगी।

Bihar General India Local News Siwan

सीवान : रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई।

सीवान रेलवे स्टेशन के आरपीएफ कॉलोनी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी सजाई गई हैं, जहा श्रीकृष्ण को उनके पिता द्वारा यमुना नदी पार कर नंद गांव ले जाते हुए दिखाया गया हैं। साथ ही श्री कृष्ण से जुड़ी कई अन्य झांकियां भी सजाई गई है, जिसको देखने के लिए शहर के श्रद्धालु की भीड़ उमड़ रही हैं। बता दें कि वैदिक मंत्र उच्चारण के बाद स्टेशन अधीक्षक अनंत कुमार, मंडल रेल इंजीनियर स्टेशन, सत्येंद्र पंडित, विनोद रंजन गिरि और आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर संजय पांडेय द्वारा झांकी का उद्घाटन किया गया था।

Bihar India Local News Religion Siwan

गोपालगंज : देसी पिस्टल के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के महम्मदपुर खरगी गांव के पास पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से पुलिस ने एक पिस्टल और पांच कारतूस भी बरामद कर लिया हैं। युवक की पहचान सीवान के सुजान टोला मूसहरी गांव निवासी विकास कुमार के रूप में हुई हैं। मीरगंज थानाध्यक्ष विशाल आनंद के अनुसार उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि महम्मदपुर खरगी गांव के पास कुछ शराब माफिया बड़े शराब की खेप को ठिकाना लगाने वाले हैं। जिसके आधार पर पुलिस ने यह छापेमारी की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपी पर पहले से ही शराब …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen