सीवान : सफाई कर्मियों का विरोध प्रदर्शन, जिले में लगा कचरे का ढेर।

पिछले 4 दिनों से सीवान में कचरा उठाव कार्य नहीं होने के कारण पूरे शहर में दुर्गंध फैल चुकी हैं। खबर के अनुसार, सीवान नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने पत्र जारी करते हुए 1 सितंबर से नई एजेंसी को सफाई का काम सोपा था। जिसके बाद पहले के सफाईकर्मी और नगर परिषद के वार्ड पार्षदों ने इसका विरोध किया, इसीलिए शहर में कचरा उठाव का कार्य नहीं हो रहा है। तो वही इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि प्रति माह सफाई के कार्य पर 49 लाख रुपए खर्च करने के बावजूद कचरा का उठाव …

Bihar General India Issues Local News Siwan

गोपालगंज : बंद ऑक्सीजन का पाइप लगाया मरीज को, शिकायत के बावजूद स्वास्थ्य कर्मियों की लापरवाही।

गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में सांस के मरीज को डॉक्टर ने बंद ऑक्सीजन की पाइप लगाई थी। खबर के अनुसार, सदर प्रखंड के शुक्लवा गांव निवासी मिश्री साह के बेटा को सांस की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका ऑक्सीजन पाइप बंद कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक मरीज को ऑक्सीजन नहीं दी गई और स्वास्थ्य कर्मी ऑक्सीजन लगाने की बात को बार बार टाल रहे थे। हालाकि पत्रकारों को अस्पताल में आता देख स्वास्थ्य कर्मियों ने ऑक्सीजन की सप्लाई फिर से चालू की थी।

Bihar Gopalganj Health India Issues Local News

सीवान : बीजेपी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सीवान के मैरवा थाना क्षेत्र के उपाध्याय छापर गांव में बीजेपी द्वारा मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय सहित कई बीजेपी नेता मौजूद रहे। यह कार्यक्रम दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका को लेकर हर घर से मिट्टी संग्रह करने के लिए आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए बिहार किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव सिंह कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान देश के लिए बलिदान देने वाले वीरों को समर्पित हैं।

Bihar General India Local News Siwan

सीवान : सड़क दुर्घटना में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल।

सीवान के सिसवन मुख्य मार्ग के हथौड़ा में हुई एक सड़क दुर्घटना में आंगनबाड़ी सेविका की मौत हो गई है और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल है। स्थानीय लोगों ने घायल बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सीवान सदर अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की पहचान साढ़ोपुर निवासी 38 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतका अपने बेटे के साथ बाइक से हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय जा रही थी, जिस दौरान एक …

Accident Bihar India Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen