अयोध्या : दीपोत्सव में 21 लाख दीए जलाने का लक्ष्य, 25 हजार वालंटियर्स होंगे तैनात।

दीपोत्सव 2023 के लिए अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की प्रशासन ने रूपरेखा पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। विश्वविद्यालय के गणित और सांख्यिकी विभाग के प्रो संत शरण मिश्र को विश्वविद्यालय प्रशासन और कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने दीपोत्सव नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर अयोध्या में दीपोत्सव पर 21 लाख दीए जलाए जाएंगे, जिनकी जिम्मेदारी अवध विश्वविद्यालय को दी गई है। इस काम के लिए विश्वविद्यालय 25 हजार वालंटियर्स तैनात करने वाले है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : भाजपा के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष का दायित्व मिला कमलेश श्रीवास्तव को।

दूसरी बार संजीव सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया हैं, तो वही महानगर अध्यक्ष का दायित्व कमलेश श्रीवास्तव को दिया गया है। पूर्व डीएम अनुज झां और जिले के कई अधिकारियों से नोकझोंक के चलते महानगर अध्यक्ष पद से हटाए गए अभिषेक मिश्र को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। लगातार दो चुनावों में महापौर पद के लिए वह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, इसलिए महंत गिरीश पति तिवारी और निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से उनकी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर नजर आ चुकी हैं।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर की गई लाठी चार्ज की कांग्रेस पार्टी ने की घोर निंदा।

हापुड़ में प्रशासन द्वारा अधिवक्ताओं पर किए गए लाठी चार्ज को लेकर कांग्रेस पार्टी ने घोर निंदा की है। इसी मामले को लेकर अयोध्या बार काउंसिल के अध्यक्ष पंडित कालिका मिश्रा और महामंत्री सूर्य नारायण सिंह से मिलकर कांग्रेस पार्टी विधि प्रकोष्ठ का प्रतिनिधि मंडल ने उपाध्यक्ष दीनदयाल शर्मा के नेतृत्व में उन्हें नैतिक समर्थन देने का पत्र सोंपा। पूर्व सांसद डॉक्टर निर्मल खत्री के अनुसार, लोकतंत्र के सभी स्तंभों को भारतीय जनता पार्टी बलपूर्वक दबाना चाहती है। लोगों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ताओं को भी अब अपने न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ा रहा हैं।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम एयरपोर्ट का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का कैलिब्रेशन हुआ पूरा।

अयोध्या के मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम का कैलिब्रेशन पूरा हो चुका हैं, जिससे अब रात और कोहरे-धुंध में लैंडिंग करने के लिए कैट-वन और रेसा सुविधाएं मौजूद हैं। सोमवार को एयरपोर्ट का निरीक्षण करके डीएम नीतिश कुमार ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अथॉरिटी के अधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट परियोजना की 821 एकड़ भूमि का शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। 

Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : कांचि-वाराणसी के विद्वान पहुंचे तीन दिवसीय बैठक के लिए।

विश्व हिंदू परिषद की केंद्रीय और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक के अंतिम दिन कांचि पीठ के शंकराचार्य और वाराणसी के विद्वानों की टीम अयोध्या पहुंची, जहा उन लोगों ने रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर कई अहम फैसले लिए। खबर के अनुसार 150 मतों के दो हजार संतों को रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया जाएगा और 500 सौ से ज्यादा शौर्य यात्राएं पूरे देश में निकाली जाएगी। सड़कों पर होने वाली धर्म सभाओं में संतों-महंतों का आशीर्वचन होगा। साथ ही अयोध्या के हर घर के दरवाजों पर दीपक जलाए जाएंगे और दो लाख गांवों …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen