दूसरी बार संजीव सिंह को भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए चुना गया हैं, तो वही महानगर अध्यक्ष का दायित्व कमलेश श्रीवास्तव को दिया गया है। पूर्व डीएम अनुज झां और जिले के कई अधिकारियों से नोकझोंक के चलते महानगर अध्यक्ष पद से हटाए गए अभिषेक मिश्र को भारी कीमत चुकानी पड़ी है। लगातार दो चुनावों में महापौर पद के लिए वह टिकट की दावेदारी कर रहे हैं, इसलिए महंत गिरीश पति तिवारी और निवर्तमान महापौर ऋषिकेश उपाध्याय से उनकी नाराजगी सार्वजनिक तौर पर नजर आ चुकी हैं।
अयोध्या : भाजपा के जिलाध्यक्ष बने संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष का दायित्व मिला कमलेश श्रीवास्तव को।
