स्नातक के प्रति युवाओं का मोहभंग, स्नातक की 42 फीसदी सीटें महाविद्यालयों में खाली।

सुल्तानपुर के पांच एडेड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 42 फीसदी सीटें अब भी खाली पड़ी है। निजी महाविद्यालयों की हालत तो इससे भी अधिक खराब है। संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया में एक चौथाई सीटों पर भी प्रवेश नहीं हुआ है। महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी इस साल सुस्त चल रही है। तो वही प्रोफेशनल कोर्सों के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर विद्यार्थि बी-फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बीबीए और बीए एलएलबी जैसे कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

General India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : प्रधान के पति पर विपक्षी दबंगों का हमला, हालत गंभीर।

सुल्तानपुर के कूरेभार ब्लॉक के बहादुरपुर गांव में भ्रष्टाचार की शिकायत करने और चुनावी रंजिश के चलते प्रधान अनीता गुप्ता के पति को विपक्षी दबंगों ने हाकी बैट से बेरहमी से पीटा। जिसके बाद परिजनों ने उन्हे तुरंत सीएचसी में भर्ती करवाया। लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में रेफर कर दिया। खबर के अनुसार प्रधान अनीता गुप्ता दबंगों के हिसाब से काम नहीं कर रही थी। इसलिए दबंगों ने इस घटना को अंजाम दिया। आरोपियों की पहचान विजय मिश्रा, संदीप, आलोक, शैलेश मिश्रा और कुलदीप के रूप में हुई है। जिनके …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या में हिंदू मुस्लिम का मिलाप, एक साथ किया धार्मिक अनुष्ठान।

रविवार को अयोध्या में हिंदू और मुस्लिम का अनोखा मिलाप देखने को मिला है। एक देश, एक कानून और एक चुनाव के समर्थन में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों ने एक साथ मिलकर धार्मिक अनुष्ठान किया। जहा तपस्वी छावनी के जगतगुरु परमहंस आचार्य बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी के आवास पर पहुंचे और एक देश एक चुनाव के लिए जगतगुरु परमहंस आचार्य ने इकबाल अंसारी से समर्थन मांगा। देश के विकास के लिए महत्पूर्ण कदम बता कर इकबाल अंसारी ने भी उन्हें अपना समर्थन दिया। साथ ही देश की अमन शांति के लिए दोनों ने साथ बैठकर …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : ससुराल जाते दौरान टेम्पो के नीचे दबने से शिक्षक की मौत।

शनिवार को सुल्तानपुर के टांडा-बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग पर साइकिल से ससुराल जा रहे एक शिक्षक की टैम्पों के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हुई हैं। इस हादसे में टैम्पो चालक और उसमें सवार यात्री को सिर्फ मामूली चोटें आई हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक शिक्षक की पहचान अंबेडकरनगर जिले के लोढवा गांव निवासी 55 वर्षीय राम सुखी के रूप में हुई हैं। जो एक प्राइवेट विद्यालय में शिक्षक के रूप में कार्यतर थे।

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

ब्राह्मणों पर टिप्पणी करना स्वामी-प्रसाद को पड़ा भारी, आक्रोशित लोगों ने उनका फूंका पुतला।

पिछले दिनों ब्राह्मणों पर की गई टिप्पणी का मामला पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद पर भारी पड़ रहा हैं। उनकी बयानबाजी से आहत कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड ने शनिवार को सुल्तानपुर में उनकी प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और कलेक्ट्रेट गेट पर उनका पुतला फूंक कर नाराजगी जाहिर करते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। कक्कू पांडेय यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऋषभ मिश्रा के अनुसार स्वामी प्रसाद ने जाति विघटन का कार्य किया है। इसलिए उनकी शव यात्रा निकाल कर अग्नि संस्कार किया गया है। ताकि उनको थोड़ी अक्ल आए।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : फंदे से लटका मिला बीटीसी छात्रा का शव, मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट।

शनिवार को अयोध्या के हैदरगंज थाना क्षेत्र के बोदहरी मऊ गांव में 21 साल की एक युवती का शव कमरे में फसी के फंदे से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती करवाया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और ना ही अब तक आत्महत्या का कोई कारण पता चला है। मृतक की पहचान ज्योति यादव के रूप में हुई …

Accident Ayodhya India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : भू-मामियाओं ने स्कूल की जमीन पर किया कब्जा, जिला पंचायत के सदस्य ने CM को की शिकायत।

सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इसौली गांव स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल के सामने की जमीन पर भूमाफिया सहजादे उर्फ इमरान ने स्कूल का रास्ता अवरुद्ध कर कब्जा कर लिया है। जिस वजह से स्कूल कर्मचारी और बच्चो को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक कि स्कूल में हो रहे निर्माण कार्य को भी भूमाफिया द्वारा रोक दिया है। गांव के ही सरकारी भूमि की गाटा संख्या 1492,1493 व 1510 पर समसुज्ज्मा ने और गाटा संख्या 445,446,650,679 व 962 पर मोहम्मद अलीम, मोहम्मद नईम और मोहम्मद कलीम ने अवैध कब्जा कर लिया है। जिस वजह …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : जबरन खेत में ले जा कर किया बलात्कार, बचाव करने आई मौसी के साथ भी दुष्कर्म की कोशिश।

शुक्रवार को अयोध्या से एक युवती की बलात्कार का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार पीड़िता खेत की सिंचाई कर रही थी। तब मौका पा कर जावेद, जुबेर, जुनेद और लाला नाम के 4 आरोपी जबरन पीड़िता को गन्ने के खेत में ले गए और वहा इस दुष्कर्म को अंजाम दिया। पीड़िता की मौसी ने जब बचाव करने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी जबरदस्ती करने की कोशिश की। लेकिन पीड़िता की मौसी किसी तरह वहा से भाग निकली। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। बता दें …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen