सुलतानपुर : दोस्तों के साथ नहाते समय गोमती नदी में डूबकर किशोर की मौत।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर क्षेत्र के अफलेपुर गांव में एक किशोर की गोमती में डूबकर मौत हुई हैं। खबर के अनुसार, स्कूल के लिए निकला किशोर अपने दोस्तों के साथ गोमती नदी पर नहाने गया था, जिस दौरान किशोर अधिक पानी में जा फसा। किशोर को डूबता हुआ देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर को पानी से बाहर निकाला और उसे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अफलेपुर निवासी मोहम्मद साबिर के रूप में हुई …

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : अस्पताल में आकस्मिक निरीक्षण करने पहुंचे विशेष चिकित्सा शिक्षा सचिव राम यज्ञ मिश्रा।

एक दिवसीय आकस्मिक निरीक्षण पर विशेष चिकित्सा शिक्षा सचिव राम यज्ञ मिश्रा सुल्तानपुर पहुंचे, जहा उन्होंने राजकीय मेडिकल कॉलेज की चिकित्सीय व्यवस्था का जायजा लिया और तब उन्हे ऑर्थो चिकित्सक व पैथोलॉजिस्ट अस्पताल में अनुपस्थित मिले। इस मामले को लेकर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सलिल श्रीवास्तव को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। साथ ही मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन बिल्डिंग की निर्माण प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने निर्माण कंपनी के मैनेजर को 6 माह में बिल्डिंग को बनाकर हस्तांतरित करने का निर्देश दिया।

General India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : डॉक्टर के अपहरणकर्ता और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़, 5 आरोपी गिरफ्तार।

सुल्तानपुर के शिवगढ़ थानाक्षेत्र में डॉक्टर के अपहरण के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव के अनुसार, शिवगढ़ क्षेत्र में 10 सितंबर को अपहरणकर्ता ने एक प्राइवेट डॉक्टर को अपहरण करने का प्रयास किया था, जिसके बाद डॉक्टर ने थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी मामले को लेकर पुलिस ने करवाई करते हुए पांच आरोपियों को हिरासत में ले लिया हैं। गिरफ्तारी के समय पुलिस और अपहरणकर्ता के बीच बड़ी मुठभेड़ भी हुई हैं, जिस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी। आरोपियों की पहचान लक्ष्मीकान्त तिवारी, रामप्रकाश, सूरज …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : बाइक सवार बदमाशों ने किराना व्यापारी को मारी गोली, हालत गंभीर।

सुलतानपुर के कुड़वार थाना क्षेत्र में स्थित रूपापुर मोड़ भदहरा गांव में शुक्रवार की रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक किराने व्यापारी को गोली मार दी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़ित को जख्मी हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे ट्रामा सेंटर लखनऊ में रेफर कर दिया है। पीड़ित की पहचान 32 वर्षीय बांसी गांव निवासी दिनेश जायसवाल के रूप में हुई हैं। पीड़ित से मिले जानकारी के आधार पर पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : सामाजिक सेवा संघ ने 400 लोगों को निशुल्क भोजन वितरण किया।

सुल्तानपुर के स्वाशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के सदस्यों ने करीब 400 मरीजों और तीमारदारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया। बता दें कि पिछले 9 महीनों से राष्ट्रीय सामाजिक सेवा संघ के अध्यक्ष मेराज अहमद खान के संयोजन में स्वाशाषी राज्य मेडिकल कॉलेज में साप्ताहिक निशुल्क रसोईया का संचालन किया जा रहा हैं। इस संघ के सदस्यों में राजकुमार यादव, मुजतबा अंसारी, राशिद वर्दी टेलर, शमशाद बाबा, प्रदीप श्रीवास्तव, जितेंद मौर्य, पप्पू इस्लाम खान राशिद मास्टर, मुहम्मद आसिफ, माता प्रसाद जायसवाल, आतिफ खान, भोलू खान, चुन्ने, अमानत खान, इरफ़ान खान, शराफत खान और मनीष पाल समेत …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद कॉलेज में बड़ा बवाल।

सुल्तानपुर में श्री रामदेव पांडेय इंटर कॉलेज सरैया मुस्तफाबाद में पुराने विवाद को लेकर सहायक अध्यापक सतीश कुमार मिश्र और प्राचार्य रघुनायक प्रसाद द्विवेदी के बीच मारपीट हो गई थी, जिस दौरान प्राचार्य और उप प्राचार्य बुरी तरह घायल हुए। जिसके बाद दोनों ने सहायक अध्यापक के खिलाफ कादीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया और पुलिस ने उन्हे गिरफ्तार कर लिया था। इसी मामले को लेकर बुधवार को शिक्षक संगठनों के साथ छात्र-छत्राएं शिक्षक की रिहाई के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे और पुलिस प्रशासन की टीम का भी पथराव किया गया था, जिसमें एसडीएम के ड्राइवर समेत कुछ लोगों …

Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एक ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, आरोपी ट्रक चालक फरार।

सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक ने एक वृद्ध को रौंद दिया, जिस दौरान वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान भिखारिया गांव निवासी 70 वर्षीय नेहुरी राम के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार मृतक अपने पूरे परिवार को लेकर बलिया से देहरादून जा रहा था। कुछ दूर जाने के बाद उनकी गाड़ी का दाहिना टायर पंचर हो गया और चालक उसे ठीक करने में लग गया। उस समय मृतक सड़क पर खड़े …

Accident Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

स्नातक के प्रति युवाओं का मोहभंग, स्नातक की 42 फीसदी सीटें महाविद्यालयों में खाली।

सुल्तानपुर के पांच एडेड महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष की 42 फीसदी सीटें अब भी खाली पड़ी है। निजी महाविद्यालयों की हालत तो इससे भी अधिक खराब है। संजय गांधी पीजी कॉलेज चौकिया में एक चौथाई सीटों पर भी प्रवेश नहीं हुआ है। महाविद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया भी इस साल सुस्त चल रही है। तो वही प्रोफेशनल कोर्सों के लिए विद्यार्थियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ज्यादातर विद्यार्थि बी-फार्मा, बीएससी नर्सिंग, जीएनएम, एएनएम, बीबीए और बीए एलएलबी जैसे कोर्सों में रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं।

General India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen