गोपालगंज : अखिल विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का कमला राय कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन।

मंगलवार को गोपालगंज के कमला राय कॉलेज के मुख्य गेट पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की, जिस वजह से छात्र छात्राओं की भीड़ कॉलेज के मुख्य गेट पर लग चुकी थी। हालाकि कॉलेज के प्राचार्या के आश्वासन के बाद सभी कार्यकर्ता शांत हुए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनीश कुमार के अनुसार, स्नातक पार्ट 3,2,1 परीक्षा परिणाम अभी तक घोषित न होने के कारण सत्र काफी पीछे होता जा रहा है। तो वही स्नातक में नामांकन की दूसरी सूची भी अब तक जारी नहीं किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन …

Bihar Gopalganj India Issues Local News

सीवान की किशोरी का अंतर्राष्ट्रीय अंडर-17 फुटबॉल टीम में हुआ चयन।

लगातार दूसरी बार भारतीय बालिका अंडर-17 फुटबॉल टीम में सीवान की महिला फुटबॉल खिलाड़ी 16 वर्षीय खुशी कुमारी का अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है, जो 27 सितंबर को थाईलैंड में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोलकीपर के रूप में वह भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेगीं। बता दे की इससे पहले सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में उन्होंने तृतीय स्थान प्राप्त किया था और दूसरी बार एशियन फुटबॉल कांफ्रेडेशन में क्वालीफाईंग अंतिम राउंड हेतु उनका भारतीय फुटबॉल टीम में चयन किया गया है।

Bihar India Local News Siwan Sports

सीवान : प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले से संग्रह की जा रही मिट्‌टी।

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे सीवान में मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिल्ली सैनिकों के याद में बनाए जा रहे अमृत वाटिका के लिए मिट्टी संग्रह किया। भाजपा सीवान जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उनके नेतृत्व में सीवान सदर प्रखंड, जिरादेई, मैंरवा, बड़हरिया, पचरुखी आदि प्रखंडों में पैदल भ्रमण कर पूर्व सैनिक, शाहिद, स्वतंत्रता सेनानियों और पुलिसकर्मियों के घरों से मिट्टी संग्रह किया गया।

 

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज : पति के अवैध संबंध और ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर लड़की ने किया सुसाइड।

गोपालगंज मांझागढ़ थाना क्षेत्र के अहिरवलिया गांव में एक 22 साल की लड़की ने ससुराल वालों की प्रताड़ना और पति के अवैध संबंध से तंग आकर अपने मायके में खुदकुशी कर ली है। बता दे की ससुराल वालों के मारपीट से जख्मी हुई लड़की को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार को एक 14 मिनट की वीडियो में अपने पति और ससुराल वालो की सभी करतूत बता कर लड़की ने फिर से आत्महत्या कर लिया था। इस घटना के सामने आने के बाद माझागढ़ थानाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव ने मृतका की आत्महत्या के मामले में पांच लोगों …

Bihar Crime Gopalganj India Local News

सीवान : निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनिवार को सीवान के विदुती हाता में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जहा वीआईपी पार्टी सुप्रीमो मुकेश सहनी शामिल हुए और शहर के गोपालगंज मोड़ पर स्थित डॉ. भीम राव आंबेडकर, पटेल चौक पर स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल, जेपी चौक पर स्थित जेपी जी की प्रतिमा प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उनके अनुसार, लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए केंद्र सरकार से लड़ना होगा। बिहार के गरीब निषाद नजर प्रधानमंत्री को नजर नहीं आ रहे हैं, इसलिए निषाद समाज को अपने हक और …

Bihar India Local News Politics Siwan

सीवान : 9 साल बाद आया फैसला, हड्डी के डॉक्टर पर 7.4 लाख का जुर्माना।

सीवान जिला उपभोक्ता आयोग ने एक त्रुटिपूर्ण ऑपरेशन को लेकर एक हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर के ऊपर जुर्माना लगाया है। आरोपी डॉक्टर की पहचान रामाजी चौधरी के रूप में हुई हैं। खबर के अनुसार, 11 नवंबर 2014 से 29 नवंबर 14 तक आरोपी डॉक्टर ने एक मरीज का पैर का ऑपरेशन किया था, जिस दौरान पैर के अंदर ड्रिल बिट छूट गया था। जिसके बाद जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य आलोक कुमार सिन्हा और अध्यक्ष जयराम प्रसाद ने विचार करते हुए आरोपी डॉक्टर को दावा राशि 7,40,000 का आठ प्रतिशत वार्षिक ब्याज के दर से, दो महीने के अंदर मरीज को …

Bihar India Issues Local News Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen