सुल्तानपुर : 20 साल पुराने केस को लेकर भाजपा विधायक और उनके भाई को कोर्ट ने दी जमानत।

सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट ने 20 साल पुराने एक मामले को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह को जमानत दे दी है। 25 सितंबर को अब इस मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दें कि यह मामला सन 2004 का है। उस समय विनोद सिंह कमला नेहरू सामाजिक विज्ञान एवं संस्थान के प्रबंधक हुआ करते थे और तब कॉलेज में पढ़ाने वाले रीडर बीपी सिंह ने आरोप लगाया था कि विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह कॉलेज के साथ-साथ अपने फार्मेसी कॉलेज में भी पढ़ाने के लिए उन पर दबाव बना रहे …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इंस्टाग्राम पर मिले मोहब्बत ने दिया धोखा, 5 दिन तक पति के घर बाहर बैठी रही।

कोलकाता की रहने वाली शबनम नाम की एक लड़की के साथ हारून नाम के एक लड़के ने धोखे से शादी की थी। पिछले 5 दिनों से पीड़िता आरोपी के घर के बाहर उससे मिलने के लिए बैठी हुई हैं, लेकिन आरोपी युवक के घरवाले दहेज की मांग को लेकर उसे घर के अंदर नहीं आने दे रहे हैं। पीड़िता ने उनके खिलाफ सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना में शिकायत दर्ज करवाया हैं, पर पुलिस ने अब तक कोई करवाई नहीं की है। खबर के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दोनों की जान पहचान हुई थी और पिछले एक साल से दोनों प्रेम संबंध …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : स्वामी प्रसाद मौर्या पार्टी के गद्दार है — जगदगुरू परमहंसाचार्य।

हिंदू को लेकर दिए गए अपने विवादित बयानों में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य घिरते जा रहे हैं। उनके इसी बयान को लेकर अयोध्या के जगदगुरु परमहंसाचार्य ने उन पर जमकर हमला बोला है। उनके अनुसार, जिस पार्टी में भी स्वामी प्रसाद मौर्या रहे हैं, उनसे उन्होंने गद्दारी की है। उनका कहना है की हिंदू फारसी शब्द है, मतलब नीच शब्द है। हिंदू शब्द सनातन का पर्यायवाची है। उनके कोष में ज्ञान और व्याकरण की कमी है, इसीलिए वह हिंदुओं के ग्रंथों को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करते आ रहे हैं। 

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : प्रेमिका की शादी की बात से गुस्साए प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेता।

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेत कर नहर में फेंक दिया। एसपी सोमेन वर्मा के अनुसार, युवती की शादी की बात पता चलने पर आरोपी प्रेमी ने उसे मिलने बुलाया। जिसके बाद चाकू से गले पर वार करके युवती को नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवती को सीएचसी धनपतगंज में भर्ती करवाया। तो वही तलाशी के दौरान आरोपी प्रेमी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी। आरोपी की पहचान …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या :अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक पर भ्रष्ट्राचार का लगा आरोप।

डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक बीएड परीक्षा केंद्र बनाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। इसकी शिकायत आने के बाद कुलपति को राज्यपाल सचिवालय की ओर से जांच के आदेश दिए गए हैं। खबर के अनुसार, बीएड में परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के नाम पर परीक्षा नियंत्रक द्वारा बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को अंजाम दिया गया है। पहले 25 से 26 कालेजों में ही बीएड परीक्षा सम्पन्न होती थी, लेकिन अब गलत तरीके से सम्बद्धता दिलाकर कई कालेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : पुलिस ने जब्त किया प्रतिबंधित मांस से भरा दो ट्रक।

मगलवार को अयोध्या में पश्चिम बंगाल से दिल्ली जा रही दो ट्रक को हिंदूवादी संगठनों ने रोका था, जहा एक ट्रक के कंटेनर से भरी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद किया गया है। यह मामला संवेदनशील होने के कारण पुलिस ने मजिस्ट्रेट और खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाया। कागजात की पड़ताल के बाद एक ट्रक के कंटेनर से चाय की पत्ती मिली, लेकिन दूसरे ट्रक के कंटेनर से भैंस का मांस मिला था। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। हालाकि खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त माणिक चंद ने व्यस्तता का हवाला …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक।

सोमवार को अयोध्या के गणपति गेस्ट हाउस नाका मुजफ्फरा में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के महानगर इकाई और जिला इकाई की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। वैश्य समाज के पूर्वांचल गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू भागीरथ पचेरीवाला ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर को लखनऊ में संगठन द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जहा अयोध्या से दस बसें उक्त रैली में जाएंगी। बता दें कि आज संगठन द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में रामबाबू कसौधन और कार्यकारी महानगर अध्यक्ष के रूप में अनुभव जायसवाल को चयनित किया गया था।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : रामजन्मभूमि पथ प्रोजक्ट में लापरवाही करने वाले दो अधिकारियों को मुख्यालय से अटैच किया गया।

सोमवार को रामजन्मभूमि पथ के निर्माण में लापरवाही बरतने वाले राजकीय निर्माण निगम के दो अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया और मुख्यालय से अटैच कर दिया गया। 9 सितंबर को हुई भवन निर्माण समिति की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस पथ का निरीक्षण किया था, जिसमें उन्हे कई लापरवाही नजर आई। इस मामले को लेकर आरोपी अधिकारी उन्हे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों की पहचान जीएम अजय मिश्रा और प्रोजक्ट मैनेजर अनूप शुक्ला के रूप में हुई हैं।

Ayodhya Crime India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : 125 किलो का सोने का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा अयोध्या में।

वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय होने पर अयोध्या में 125 किलो का सोने का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम सरयू तट स्थित एक आश्रम में इसकी स्थापना करेंगे। यह शिवलिंग करीब 3 फिट ऊंचा होने के साथ साथ भारत के इतिहास में पहला स्वर्ण शिवलिंग होगा। बता दें कि पीएम मोदी के 73वें जन्मोत्सव पर उनकी दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए अयोध्या के सरयू तट स्थित रामादल ट्रस्ट की सिद्ध यज्ञशाला में महा मृत्युंजय महामंत्र से आहुति दी गई थी।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : अवैध टायर फैक्ट्री की जहरीला धुएं से लोगों का जीना हुआ दुश्वार।

सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक धनपतगंज के भरसड़ा गांव में कई महीनों से अवैध टायर फैक्ट्री में टायर जलाया जा रहा है, जिस वजह से स्थानीय लोगों को सांस लेने में असुविधा हो रही है और किसानों की फसलें भी नष्ट हो रही हैं। यहा तक कि फैक्ट्री से 300 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भरसड़ा और 400 मीटर की दूरी पर इंटर कॉलेज मायंग हैं, जहा पढ़ने वाले बच्चों पर भी इस धुएं बेहद बुरा असर पड़ रहा हैं। बल्दीराय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई करवाई नहीं की …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen