अयोध्या : दानिश अली बौद्धिक आतंकवादी- महंत राजू दास।

सोमवार को हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने फिर से विवादित बयान दिया है। उनके अनुसार, दानिश अली एक बौद्धिक आतंकवादी है, जो हिंदू होने का ढोंग करके जनेऊ पहन कर और त्रिपुंड लगाकर हिंदू जन मानस को धोखा देने का काम करते हैं। उनका काम और सोच हिंदू धर्म और देवी देवताओं के विरोधी हैं। यहां तक कि वह भारत माता की जय बोलने का भी विरोध करते हैं और सनातन धर्म के विरोध पर चुप्पी साधे रहते हैं, इसलिए उन्होने यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव, उदयनिधि स्टालिन और स्वामी प्रयास के हिंदू धर्म …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : अवध विश्वविद्यालय में भूकम्प मापी रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित किया गया।

सोमवार को अयोध्या के अवध विश्वविद्यालय में भाभा एटोमिक रिसर्च सेंटर मुंबई की ओर से भूकम्प मापी रेडॉन जियो स्टेशन स्थापित किया गया था, जो देश के 100 प्रमुख स्टेशन में शामिल होगा। यह रेडान जियो स्टेशन 24 घंटे पहले ही आने वाले भूकम्प का अलर्ट जारी करेगा। विश्वस्तरीय विकास, भव्य राम मंदिर की सुरक्षा और अयोध्या की प्राकृतिक सुरक्षा के लिए यह उपाय किया गया है। अविवि की कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल के अनुसार, इससे भविष्य में पर्यावरण विज्ञान, सिस्मोलॉजी, जियोफिजिक्स और भौतिकी से संबंधित रिसर्च में भी मदद मिलेगी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : भू-माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जाएगा —देवमणि द्विवेदी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चचेरे भाई अजय नारायण सिंह चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या में मुख्य आरोपी पाए गए हैं, लेकिन तब भी पार्टी में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। चिकित्सक हत्याकांड पर कुछ दिन पहले सीएम के सदन में लंभुआ से भाजपा के पूर्व विधायक रहे देवमणि द्विवेदी ने भू-माफियाओं को मिट्टी में मिलाने वाली बात कही थी। उनके अनुसार, मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी की नृशंस हत्या हुई थी। उनका हाथ पैर तोड़कर रिक्शे पर लाश भेजा गया था, जो बेहद घृणित और जघन्य अपराध है। जिन भू-माफियाओं का नाम वह मरते-मरते बताकर गए हैं, उन्हे सजा जरूर …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : रामलीला स्थल का हुआ भूमि पूजन, रामलीला का मंचन करेंगे फिल्मी सितारे।

रविवार सुबह अयोध्या के राम कथा पार्क में रामलीला स्थल का भूमि पूजन किया गया था। यह भूमि पूजन अयोध्या की रामलीला कमेटी के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने सांसद लल्लू सिंह, अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जगत गुरु पूज्य स्वामी राम दिनेश आचार्य, अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता और महंत जनार्दन दास की मौजूदगी में किया था। इस बार राम कथा पार्क में 14 से 24 अक्टूबर तक रामलीला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें फिल्मी जगत के मनोज तिवारी, भाग्यश्री, रवि किशन समेत 50 से अधिक फिल्मी सितारे रामलीला का मंचन करेंगे। 

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : एसपी ने थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

सुलतानपुर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में एसपी सोमेन वर्मा ने बदलाव किया है, जिनमें जनपद के 9 निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक और 1 आरक्षी शामिल हैं। इस नए बदलाव के तहत प्रभारी निरीक्षक रहे अशोक कुमार सिंह को कादीपुर कोतवाली का प्रभार दिया गया, निरीक्षक रवि कुमार कादीपुर को अखंडनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, निरीक्षक राजकुमार को शिवगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया और निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ला और निरीक्षक राजकुमार वर्मा को मोतिगरपुर थाने का प्रभारी न्यायालय व साक्षी सुरक्षा सेल बनाया गया हैं।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : किशोरी के साथ हुआ सामुहिक दुष्कर्म।

अयोध्या के रुदौली के भेलसर थाना क्षेत्र में दो आरोपियों ने एक 14 वर्षीय किशोरी को जबरन गन्ने के खेत में ले जाकर वहा उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। किसी तरह आरोपियों के चंगुल से बचकर पीड़िता घर पहुंची और अपने माता पिता को पूरी घटना बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने कोतवाली रुदौली में दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया हैं। पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने मिटरू और लेखराज नाम के दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही किशोरी को मेडिकल परीक्षण के …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

सुलतानपुर : दो बाइकों की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, 3 लोग घायल।

शनिवार दोपहर को सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित मुसाफिरखाना-पारा मार्ग पर इसौली पुल पर दो बाइकों के बीच भीसन टक्कर हुई थी। इस सड़क हादसे में दो पिता-पुत्र की मौत हुई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे तुरंत इलाज के वास्ते अस्पताल भेजा गया हैं। मृतकों की पहचान वासी रबीउल्ला और उनके 5 वर्षीय बेटे समीर के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, मुसाफिरखाना की ओर से तीन बाइक सवार युवक रील बनाते हुए तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, उसी समय दूसरी तरफ से आ रही वासी रबीउल्ला की बाइक …

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

ट्रेन में महिला सिपाही से बर्बरता करने वाले आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़, दो आरोपी घायल।

कुछ दिनों पहले अयोध्या में कुछ आरोपियों ने एक महिला सिपाही के साथ बर्बरता की थी। उसी मामले में शुक्रवार को पुलिस और आरोपियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई, जिस दौरान STF की एनकाउंटर में एक आरोपी की मौत हो गई और गोली लगने से दो आरोपी गंभीर रूप से घायल हुए। STF के अनुसार, उनको गुप्त सूचना मिली थी की सभी आरोपी इनायतनगर में छुपे हुए है, जिसके बाद उनकी टीम ने अयोध्या पुलिस के साथ मिल कर ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था। बता दे की यह एनकाउंटर अयोध्या के पूराकलंदर में स्थित छतरिवा पारा कैल रोड पर हुआ है।

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : 132 गांवों में लंपी वायरस का कहर, 269 पशुओं में पाई गई बीमारी।

सुल्तानपुर के 132 गांवों में लंपी का वायरस पूरी तरह फैल चुका है। इस वायरस ने 269 पशुओं को अपने चपेट में ले लिया है। फिलहाल विभाग की ओर से टीकाकरण और रोग ग्रसित पशुओं का इलाज किया जा रहा हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पशुओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। पशुपालन विभाग के अनुसार, लंपी से ग्रसित पशु द्वारा किसी अन्य पशुओं के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती हैं, इसलिए सामान्य पशुओं को लंपी से ग्रसित पशुओं से करीब 400 मीटर दूर रखना चाहिए और पशुओं को कीटों से भी बचाव करना चाहिए।

Health India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : नरायनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।

सुल्तानपुर के नरायनपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह और प्रशिक्षक मुनेंद्र मिश्र की अगुआई में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बालक संवर्ग कबड्डी में लोदीपुर को नरायनपुर ने 18-8 से हराया। नरायनपुर की टीम में अनुराग, शाहबाज, करन, विकास, मेहताब सुजल, वैभव और हिमांशु शामिल थे। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्ग में नरायनपुर ने जीत हासिल किया। तो वही ऊंचाहरा की टीम उप विजेता रही, उनके टीम में गुड़िया, पल्लवी, रानी और प्रिया शामिल थे।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन।

21 से 26 सितंबर तक मुजफ्फरनगर में 67वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सुल्तानपुर जिले से अयोध्या मंडल की टीम में चार खिलाड़ियों का बालिका वर्ग और सीनियर बालक वर्ग में चयन किया गया है। जिसके बाद टीम को डीआईओएस रविशंकर और जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया है। टीम के मैनेजर सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी कादीपुर के क्रीड़ा प्रभारी आनंद सिंह होंगे। तो वही प्रतियोगिता में अंकुश निषाद, आरती निषाद, अमन निषाद और मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई हैं।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : मेडिकल काॅलेज के प्रिंसिपल का पदभार डॉ. ज्ञानेंद्र को।

बृहस्पतिवार को गंजा पहुंचकर डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने अयोध्या के राजर्षि दशरथ मेडिकल काॅलेज के नए प्रिंसिपल का पदभार संभाल लिया हैं, जहा कॉलेज के प्रशासनिक भवन में डॉ़ सत्यजीत वर्मा ने डॉ. ज्ञानेंद्र को पदभार ग्रहण कराया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रामनगरी में लोगों की सेवा करने का उनको सौभाग्य प्राप्त हुआ है, इस बात से वह बेहद खुश हैं। अब वह मेडिकल काॅलेज की स्थिति देख कर ही आगे की रणनीति बनाएंगे। उनके आध्यात्मिक गुरु के कहने पर उन्होंने पदभार संभालने के लिए बृहस्पतिवार को चुना है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : विकास प्राधिकरण द्वारा लगाए गए सिम्बल का निरीक्षण किया कमिश्नर ने।

अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग बाइपास पर लगाए जा रहे अयोध्या के सिम्बल का कमिश्नर गौरव दयाल ने स्थलीय निरीक्षण किया है। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों को अयोध्या की भव्य अनुभूति देने के लिए उन्होंने अयोध्या बाइपास के किनारे स्थित निजी भवनों की बाहरी दीवारों पर अयोध्या का सिम्बल लगवाने का निर्देश दिया था, साथ ही उन्होंने लता मंगेशकर चौक के बिजली टावरों और अन्य गतिविधियों के संबंध में भौतिक निरीक्षण किया और टॉवरों में क्या क्या गतिविधियां कर सकते हैं, इसे लेकर एक विस्तृत रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया।

Agriculture Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen