फर्जी मार्कशीट के मामले में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत।

शुक्रवार को अयोध्या के गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को फर्जी मार्कशीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि बस्ती जिले में गलत पते से राइफल के लाइसेंस लेने और उसे जमा न करने के मामले में जमानत होने के बाद ही वह जेल से बाहर आएंगे। पिछले छह महीने से वह फैजाबाद जेल में बंद हैं। बता दें कि उन पर आरोप है कि साकेत महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लडने के लिए उन्होंने बीएससी सेकेंड ईयर के परीक्षा अंक पत्र में हेराफेरी करके तीसरे साल में प्रवेश लिया था। 

 

Ayodhya Crime India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रामलला का दर्शन करेंगे राहुल गांधी।

 

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अक्टूबर में शुरू होने वाला है, लेकिन इस यात्रा को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे और राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास से भी मुलाकात करेंगे। उनके अयोध्या जाने को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास का कहना था कि राहुल गांधी के आने की सूचना उनको नही मिली है। पक्ष हो या विपक्ष, जो भी रामलला का दर्शन करने आएगा उन सभी का स्वागत और सम्मान होगा।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

गोपालगंज : रामरतन शाही उच्च विद्यालय में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

गोपालगंज के जादोपुर में स्थित रामरतन शाही उच्च विद्यालय में डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिस दौरान भरी संख्या में लोग मौजूद थे। बिहार सरकार के सुझाव का प्रतिक्रिया प्राप्त करने और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजनों को प्रदान करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। डीएम के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा कई लोक कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता रहेगी की इन योजनाओं का लाभ आम जनों को पारदर्शी तरीके से उपलब्ध हो।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

अयोध्या : दानिश अली बौद्धिक आतंकवादी- महंत राजू दास।

सोमवार को हनुमानगढ़ी के पुजारी महंत राजू दास ने फिर से विवादित बयान दिया है। उनके अनुसार, दानिश अली एक बौद्धिक आतंकवादी है, जो हिंदू होने का ढोंग करके जनेऊ पहन कर और त्रिपुंड लगाकर हिंदू जन मानस को धोखा देने का काम करते हैं। उनका काम और सोच हिंदू धर्म और देवी देवताओं के विरोधी हैं। यहां तक कि वह भारत माता की जय बोलने का भी विरोध करते हैं और सनातन धर्म के विरोध पर चुप्पी साधे रहते हैं, इसलिए उन्होने यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव, उदयनिधि स्टालिन और स्वामी प्रयास के हिंदू धर्म …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

संविधान बदलना बीजेपी का उद्देश, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष काबड़ा आरोप।

सीवान मैरवा थाना क्षेत्र में स्थित हरीराम कॉलेज में कर्पूरी चर्चा का आयोजन किया गया था, जिस दौरान JDU के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद रहे। बता दें कि मैरवा पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने सीवान शहर के जेपी चौक पर स्थित जयप्रकाश नारायण के मूर्ति पर माल्यार्पण किया था। उसके बाद कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करे हुए उन्होंने कहा कि आज नीतीश कुमार पूरे देश के चहेते बन चुके हैं, बिहार को उन्होंने एक नई पहचान दी है। बीजेपी का उद्देश सिर्फ देश का संविधान बदलना है और लोकतंत्र को किसी एक व्यक्ति के हाथ मे …

Bihar India Local News Politics Siwan

गोपालगंज : सनातन धर्म पर भरोसा न हो तो इस्लाम कबूल कर लो — जनक राम।

अक्सर देश में धर्म को लेकर राजनीति होती रहती हैं, लेकिन इस बार सनातन धर्म पर चल रही बहस के बीच लालू प्रसाद को बीजेपी के नेता और एमएलसी जनक राम ने नसीहत दे दी है। उनके अनुसार, सनातन धर्म में अगर लालू प्रसाद को भरोसा नहीं है तो उन्हें बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर के मार्ग पर चलकर इस्लाम कबूल कर लेना चाहिए। एक तरफ उनके पार्टी के नेता चंद्रशेखर श्रीरामचरितमानस पर विवादित बयान दे रहे हैं, तो वही लालू जी देशभर में देवी देवताओं के मंदिरों में मत्था टेक रहें हैं। बता दे की गोपालगंज के बैकुंठपुर प्रखंड के …

Bihar Gopalganj India Local News Politics

गोपालगंज : लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे लोजपा कार्यकर्ता , मजबूत सरकार बनाने को लेकर बैठक।

गोपालगंज के सदर प्रखंड के बंजारी में स्थिति एक निजी मैरेज हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा लोक सभा चुनाव को लेकर एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के दौरान उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर रणनीति बनाई थी। यह बैठक जिलाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा की अध्यक्षता में हुई थी। जहा उन्होंने बताया की वर्तमान सरकार की अफसर शाही व्यवहार को लेकर आम जनता भयपूर्ण वातावरण में जी रहे हैं, इसीलिए हमे अपने लोजपा कार्यकर्ताओं के बल पर चिराग पासवान के नेतृत्व में बिहार में मजबूत स्थायी सरकार बनानी होगी।

Bihar Gopalganj India Local News Politics

अयोध्या : स्वामी प्रसाद मौर्या पार्टी के गद्दार है — जगदगुरू परमहंसाचार्य।

हिंदू को लेकर दिए गए अपने विवादित बयानों में सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य घिरते जा रहे हैं। उनके इसी बयान को लेकर अयोध्या के जगदगुरु परमहंसाचार्य ने उन पर जमकर हमला बोला है। उनके अनुसार, जिस पार्टी में भी स्वामी प्रसाद मौर्या रहे हैं, उनसे उन्होंने गद्दारी की है। उनका कहना है की हिंदू फारसी शब्द है, मतलब नीच शब्द है। हिंदू शब्द सनातन का पर्यायवाची है। उनके कोष में ज्ञान और व्याकरण की कमी है, इसीलिए वह हिंदुओं के ग्रंथों को लेकर गलत शब्दों का प्रयोग करते आ रहे हैं। 

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन की बैठक।

सोमवार को अयोध्या के गणपति गेस्ट हाउस नाका मुजफ्फरा में अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के महानगर इकाई और जिला इकाई की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गई थी। वैश्य समाज के पूर्वांचल गांधी के नाम से प्रसिद्ध बाबू भागीरथ पचेरीवाला ने इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर को लखनऊ में संगठन द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा, जहा अयोध्या से दस बसें उक्त रैली में जाएंगी। बता दें कि आज संगठन द्वारा कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में रामबाबू कसौधन और कार्यकारी महानगर अध्यक्ष के रूप में अनुभव जायसवाल को चयनित किया गया था।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : 125 किलो का सोने का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा अयोध्या में।

वर्ष 2024 लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विजय होने पर अयोध्या में 125 किलो का सोने का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। रामा दल ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित कल्कि राम सरयू तट स्थित एक आश्रम में इसकी स्थापना करेंगे। यह शिवलिंग करीब 3 फिट ऊंचा होने के साथ साथ भारत के इतिहास में पहला स्वर्ण शिवलिंग होगा। बता दें कि पीएम मोदी के 73वें जन्मोत्सव पर उनकी दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करते हुए अयोध्या के सरयू तट स्थित रामादल ट्रस्ट की सिद्ध यज्ञशाला में महा मृत्युंजय महामंत्र से आहुति दी गई थी।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सीवान : प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर पूरे जिले से संग्रह की जा रही मिट्‌टी।

रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे सीवान में मेरा माटी, मेरा देश कार्यक्रम के तहत दिल्ली सैनिकों के याद में बनाए जा रहे अमृत वाटिका के लिए मिट्टी संग्रह किया। भाजपा सीवान जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उनके नेतृत्व में सीवान सदर प्रखंड, जिरादेई, मैंरवा, बड़हरिया, पचरुखी आदि प्रखंडों में पैदल भ्रमण कर पूर्व सैनिक, शाहिद, स्वतंत्रता सेनानियों और पुलिसकर्मियों के घरों से मिट्टी संग्रह किया गया।

 

Bihar India Local News Politics Siwan

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen