फ्रांस के राष्ट्रपति को पीएम मोदी ने दिए बहुमूल्य भेंट।


PM Modi gave valuable gifts to the President of France.

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को प्रधानमंत्री मोदी ने सैंडलवुड सितार भेंट की है। यह सितार अनूठी प्रतिकृति शुद्ध चंदन से बनाई गई हैं। इस पर काफी बारीकी से नक्काशी की गई। जो एक एक उत्कृष्ट और प्राचीन शिल्प है। जिसे दक्षिणी भारत में सदियों बनाया जाता हैं। सितार पर एक गणेश जी की मूर्ति का कारीगरी की गई हैं। इसके बाद फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रॉन को नरेंद्र मोदी ने सैंडलवुड बॉक्स में पोचमपल्ली इकत उपहार में दिया है। जो तेलंगाना के पोचमपल्ली शहर का पोचमपल्ली रेशम इकत का कपड़ा है। साथ ही यह जटिल डिजाइनों और जीवंत रंगों के लिए प्रसिद्ध हैं और भारत की शिल्प कौशल और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती है। यहां तक कि एलिज़ाबेथ बोर्न को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्बल इनले वर्क टेबल उपहार में दिया और फ्रेंच नेशनल असेंबली के अध्यक्ष येल ब्रॉन-पिवेट को उन्होंने हाथ से बुना हुआ सिल्क कश्मीरी कालीन उपहार में दिया है।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen