सुल्तानपुर : 2014 बैच की IAS अधिकारी ने संभाली DM की कमान।

सोमवार को सुल्तानपुर में IAS कृतिका ज्योत्स्ना ने नवागत डीएम के रूप में कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में कार्यभार ग्रहण किया और विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद वरिष्ठ कोषाधिकारी अरविंद कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बता दें कि डीएम कृतिका ज्योत्स्ना वर्ष 2014 बैच की आईएएस अधिकारी है, जिनकी शिक्षा हैदराबाद और दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस से हुई थी। इससे पहले वह उपजिलाधिकारी गोरखपुर, उपजिलाधिकारी संतकबीर नगर, मुख्य विकास अधिकारी बलरामपुर और भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थी। 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : भारतीय वायुसेना का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शनिवार को अयोध्या कैंट में स्थित विंग कमांडर धीरेन्द्र सिंह जफ़ा मेमोरियल पार्क में एयरफोर्स यूनिट के वायु सैनिकों ने विंग कमांडर शशांक शंकर मिश्रा के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया था, जहा डिप्टी कमांडेंट, डोगरा रेजीमेंट, मुख्य अधिशासी अधिकारी, अयोध्या कैंट बोर्ड और आर्मी पब्लिक स्कूल के शिक्षक और छात्र- छात्रा शामिल हुए। इस समारोह में विंग कमांडर धीरेन्द्र सिंह जफ़ा के मूर्ति पर विंग कमांडर शशांक शंकर मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्प चक्र अर्पित किया। साथ ही समारोह में मौजूद सभी लोगों को उनकी लिखी गई पुस्तक मृत्यु कष्टदायी न थी भेंट की गई।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक।

शुक्रवार दोपहर को अयोध्या में होने वाली दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल ने स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में उन्होंने बताया कि 11 नवम्बर को अयोध्या में होने वाले दिव्य दीपोत्सव को पूरे विश्व में कीर्तिमान बनाया जाएगा, इसके लिए कर्मठ स्वयंसेवकों की सूची शीघ्र ही उपलब्ध करनी होगी। तीन अक्टूबर तक स्वयंसेवी संस्थाएं इस सूची को ऑनलाइन उपलब्ध कराने वाले हैं।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : जुलूस के बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।

सौहार्द पूर्ण तरीके से कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में बारावफात पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव जुलूस और गणेश मूर्ति विसर्जन का आयोजन किया गया था। इस दौरान दोनो त्योहारों और दोनो समुदायों के जुलूस के रूट और टाइमिंग पर जिला प्रशासन ने चर्चा किया था। जिसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सबसे पहले बारावफात का जुलूस निकाला गया, फिर गणेश मूर्ति विसर्जन का जुलूस शुरू किया गया। जिला प्रशासन ने दोनो समुदायों के त्योहारों को देखते हुए एक कंपनी पीएसी, आर्म्स फोर्स, सिविल पुलिस के जवान और खुफिया तंत्रों को तैनात किया था।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आजमगढ़ पुलिस का वाहन दुर्घटना ग्रस्त, चार पुलिसकर्मी घायल।

सुल्तानपुर के अखंडनगर थाना क्षेत्र में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस पर गाजियाबाद से दबिश देकर लौट रही आजमगढ़ पुलिस का वाहन टायर फटने से अनियंत्रित होकर दुर्घटना ग्रस्त हुआ। इस हादसे में गाड़ी में सवार सात में से 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जख्मी पुलिस कर्मियों की पहचान चौकी इंचार्ज मित्तूपुर धर्मेंद्र कुमार सिंह, चालक अनिल कुमार, महिला कॉन्स्टेबल विजेता पाण्डेय और कॉन्स्टेबल बसंत कुमार के रूप में हुई है।

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : दीपोत्सव में 24 लाख दीयों से गिनीज बुक में नाम दर्ज करवाया जाएगा।

अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए 21 समितियां बनाई गई है। सभी समितियां पिछला रिकार्ड तोड़कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में 47 घाटों पर 24 लाख दीपक जलाकर नाम दर्ज करेंगीे। इस काम के लिए 25 हजार सेवकों की तैनाती शुरू हो चुकी हैं। बुधवार को दीपोत्सव की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल ने संयोजकों, सह-संयोजकों और अधिकारियों के साथ बैठक की और इंटर कॉलेज के प्राचार्यों और यूनिवर्सिटी से संबंधित महाविद्यालय से घाट समन्वयक और स्वंय सेवकों सूची भी मांगी।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : महिलाओं को प्रशिक्षित करने के लिए महिला जागरूकता अभियान का आयोजन।

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना से संबंधित, जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा के तत्वावधान में अयोध्या के तिवारी मंदिर के प्रांगण में महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। जिस दौरान महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक उत्थान के लिए अयोध्या के 350 से अधिक महिलाओं को परियोजना अधिकारी यामिनी रंजन और डूडा विभाग की सीएमएम गरिमा ने कौशल विकास की जानकारी दी। बता दे की इस अभियान के तहत महिलाओं को जेम्स, ज्वेलरी, लेदर, टेक्नोलॉजी, सिलाई, कढ़ाई, अचार बनाना, कंस्ट्रक्शन, इलेक्ट्रॉनिक्स, हार्डवेयर, फूड प्रोसेसिंग,फर्नीचर और फिटिंग जैसे चीज़ों में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : वाहन चेकिंग के नाम पर सिपाही ने ली रिश्वत, आईजी ने किया निलंबित।

वाहन चेकिंग के नाम पर अयोध्या के राम पथ में स्थित दंतधावन कुंड तिराहे पर एक सिपाही द्वारा एक बाइक बाइक सवार को धमकी देकर रिश्वत लेने का वीडियो सामने आया है। जिसके बाद पुलिस महा निरीक्षक प्रवीण कुमार ने उस ट्रैफिक सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है और राजपत्रित अधिकारी को इस मामले में जांच का आदेश भी दिया है। बता दें कि आए दिन राम पथ निर्माण के चलते राय गंज चौकी क्षेत्र में जाम लगा रहता हैं। उसी का फायदा उठा कर कुछ ट्रैफिक सिपाही चेकिंग के नाम पर लोगों से पैसे वसूल रहे …

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : भारत जोड़ो यात्रा के दौरान रामलला का दर्शन करेंगे राहुल गांधी।

 

राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा फेज अक्टूबर में शुरू होने वाला है, लेकिन इस यात्रा को लेकर अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी अयोध्या जाकर रामलला का दर्शन करेंगे और राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास से भी मुलाकात करेंगे। उनके अयोध्या जाने को लेकर आचार्य सत्येंद्र दास का कहना था कि राहुल गांधी के आने की सूचना उनको नही मिली है। पक्ष हो या विपक्ष, जो भी रामलला का दर्शन करने आएगा उन सभी का स्वागत और सम्मान होगा।

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : इलेक्ट्रिक वाहनों से सैर कर पाएंगे पर्यटक, दीपोत्सव तक शामिल होंगे 25 वाहन।

अब इलेक्ट्रिक वाहनों से पर्यटक अयोध्या के मठ-मंदिरों की सैर कर पाएंगे। मंगलवार को डीएम नितीश कुमार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के गोल्फ कार्ट सेवा का फीता काटकर इसकी शुरुआत की, जहा 5 वाहनों से इस सेवा का आरंभ किया गया है। तो वही दीपोत्सव तक 25 और प्राण प्रतिष्ठा तक 40 वाहनों की सुविधा आरंभ की जाएगी। जिलाधिकारी के अनुसार, श्रद्धालुओं को बेहतर आवागमन की सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के लिए इन इलेक्ट्रिक वाहनों का संचालन किया जा रहा हैं। जिनसे ₹50 के टोकन के माध्यम से श्रद्धालुओं अयोध्या के मठ-मंदिरों की सैर पर पाएंगे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen