सुल्तानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत हुई हैं, जिसके शरीर पर कई चोटों के निशान पाए गए हैं। यहां तक कि मृतका ने अपनी मौत से पहले अपने हाथ पर पेन से कुछ लिखा जिसे उसकी मौत के बाद मिटाया गया हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतका की पहचान 27 वर्षीय मोमिना बानो के रूप में हुई हैं। मृतका के पिता के अनुसार, 24 जुलाई 2022 को …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

फर्जी मार्कशीट के मामले में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत।

शुक्रवार को अयोध्या के गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी को फर्जी मार्कशीट के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हालांकि बस्ती जिले में गलत पते से राइफल के लाइसेंस लेने और उसे जमा न करने के मामले में जमानत होने के बाद ही वह जेल से बाहर आएंगे। पिछले छह महीने से वह फैजाबाद जेल में बंद हैं। बता दें कि उन पर आरोप है कि साकेत महाविद्यालय छात्र संघ का चुनाव लडने के लिए उन्होंने बीएससी सेकेंड ईयर के परीक्षा अंक पत्र में हेराफेरी करके तीसरे साल में प्रवेश लिया था। 

 

Ayodhya Crime India Local News Politics Uttar Pradesh

अयोध्या : वकीलों ने एसडीएम बीकापुर के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन।

अयोध्या के बीकापुर के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट विशाल कुमार के कार्यप्रणाली से नाराज होकर गुरुवार को अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी न्यायालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। खबर के अनुसार, गुरुवार की सुबह 55 वर्षीय दस्तावेज लेखक प्रेमचंद राय के निधन होने के कारण एसोसिएशन बीकापुर के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर एक दिन शोक मनाने का निर्णय किया था। जिसके बाद बीकापुर तहसील के सभी अदालतों को शोक प्रस्ताव भेजकर यह बात अवगत कराया गया और सभी अदालतों से सामान्य तिथि निर्गत किए जाने की अपील भी की गई थी। फिर भी न्यायालय पर उप जिलाधिकारी द्वारा वादों …

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : जानलेवा हमला करने के आरोप में परिवार के चार लोगों को मिली सजा।

बुधवार को सुल्तानपुर में 11 वर्ष पूर्व एक मामले में ADJ त्रिभुवननाथ पासवान ने सजा का ऐलान किया है, जहा जानलेवा हमले के मामले में दो सगे भाई और पिता-पुत्र को कोर्ट ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। सहायक शासकीय अधिवक्ता विजय शंकर शुक्ल के अनुसार, पड़ोसी जिले अमेठी के पीपरपुर थाना अंतर्गत पतिपुर गांव में जुलाई 2012 में दीवार को लेकर चल रही रंजिश के कारण गांव के निवासी रामनरेश और दिनेश पर उनके पट्टीदार आद्या प्रसाद के बेटे विपिन, विकास राम आधार के बेटे सुरेश और इनके बेटे नितीश ने जानलेवा हमला किया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : संपत्ति के बंटवारे में 37 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, दूसरी पीढ़ी को मिला न्याय।

37 साल की लड़ाई के बाद भूमि बंटवारे के एक मामले में सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला आया है। विवादित संपत्ति के बंटवारे का फैसला करते हुए सिविल जज शालीन मिश्रा ने डिग्री तैयार करने का आदेश दिया है। वादी पक्ष के अधिवक्ता राजेंद्र यादव के अनुसार, पड़ोसी जिले अमेठी के निवासी राम सुंदर ने वर्ष 1986 में मकान और आबादी के बंटवारे का कोर्ट में मुकदमा किया था और संपत्ति का बंटवारा कराए जाने की मांग की थी। इन सालों में प्रतिवादी और अन्य पक्षकारों की मौत हो गई, लेकिन इस मुकदमे में वादी और प्रतिवादी पक्ष से पेश गवाहों …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : विकास खण्ड मिल्कीपुर में सांसद मेधा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन।

अयोध्या के विकास खण्ड मिल्कीपुर में सांसद मेधा सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को सांसद लल्लू सिंह और आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगियों का उत्साह वर्धन करते हुए सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि हमें सफलता के पथ पर प्रतियोगिता ही अग्रसर करती है और इसके जरिए मन में आत्मविश्वास बढ़ता है। वर्तमान समय के प्रतिस्पर्धात्मक युग में प्रतियोगिता के जरिए हमें अपनी कमियों का पता चलता है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली का आयोजन।

मंगलवार को जिलाधिकारी नितीश कुमार और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा संजय जैन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की जागरूकता रैली को आरंभ किया, जहा अभियान में शामिल लोगों को जिलाधिकारी ने साफ सफाई रखने और वातावारण को स्वच्छ बनाने रखने के लिए प्रेरित किया। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक और दस्तक अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2023 तक चलेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस अभियान के तहत सरकार प्रदेश के हर गांव, ब्लॉक और जनपद को दिमागी बुखार से मुक्त कराएगी।

Ayodhya General Health India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इकराम हत्याकांड में फरार आरोपी भगोड़ा घोषित।

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित सोनबरसा गांव के निवासी इकराम हत्याकांड मामले में शामिल आरोपी कलीम को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट की दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत जारी आदेश के अनुसार, अगर आरोपी ने एक महीने के अंदर कोर्ट में सरेंडर नहीं तो कोर्ट आरोपी की संपत्तियों को कुर्की करेगा। बता दें कि इस मामले की जांच के दौरान पता चला है कि इस हत्याकांड में आरोपी ने मुख्य भूमिका निभाई थी और अन्य आरोपियों की भी मदद की थी। जिसके बाद पिछले 10 महीने से आरोपी की तलाश जारी है।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : रामपथ पर बनने वाले फुटपाथ और डिवाडडर का निरीक्षण।

अयोध्या में बनाए जा रहे राम पथ, भक्ति पथ के किनारे किए जा रहे फसाड डिजाइनिंग के कार्यो का कमिश्नर गौरव दयाल ने पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियन्ता के साथ निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने राम पथ से लेकर श्रृंगार हाट तक विभिन्न जगहों पर हो रहे निर्माण कार्यों को देखा और अधिकारियों को फुटपाथ सहित अन्य कार्यों को बेहतर करने के निर्देश दिए। साथ ही मीडियन कार्य में जहां टेढ़ी मेढ़ी पाई गई हैं उसे तोड़कर पुनः निर्माण करने को कहा और भक्ति पथ के किनारे स्थित दुकानों में वॉर्म लाइट लगाने का निर्देश दिया।

 

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या : लाल बहादुर शास्त्री और महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन।

सोमवार को अयोध्या में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिस दौरान शैक्षिणिक संस्थान, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल कार्यालयों, सरकारी कार्यालयों, पुलिस स्टेशनों समेत विभिन्न स्थानों पर तिरंगा झंडा फहराया गया और स्वच्छता की भी शपथ ली गई थी। तो वही सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से साकेत महाविद्यालय में एकता का संदेश दिया गया था। अवध विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में भी महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई थी।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen