सुल्तानपुर : तुलसीराम हत्याकांड को लेकर पुलिस पर लगे गंभीर आरोप।

सुल्तानपुर गोसाईगंज थानाक्षेत्र में स्थित मधुबन गांव में बीते शुक्रवार हुए 70 वर्षीय तुलसीराम निषाद के हत्याकांड को लेकर रविवार को पुलिस पर गंभीर आरोप लगे हैं। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया है, क्युकी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। परिजनों के अनुसार, इस हत्याकांड मामले में उन्होंने आरोपी मोनू निषाद और सोनू सिंह के खिलाफ हत्या की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उनको एफआईआर की कॉपी तक नहीं दी है। पुलिस आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं।

Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : भाजयुमो जिला मंत्री के ऊपर हमला।

शनिवार को सुल्तानपुर में कुछ अराजकतत्वों ने भाजयुमो जिला मंत्री आदर्श तिवारी पर हमला बोल दिया और मारपीट कर उनकी सोने की चेन लूट ली। जिसके बाद कोतवाली नगर थाने में पीड़ित नेता ने लूट व जानलेवा हमला का मुकदमा दर्ज करवाया, लेकिन बाद में पुलिस ने दूसरे पक्ष से तहरीर लेकर पीड़ित नेता के ऊपर भी मुकदमा दर्ज कर दिया। आदर्श तिवारी के अनुसार, पयागीपुर से वापस लौटते समय दरियापुर चौराहे के पास पिंटू अग्रवाल, राजकमल अग्रवाल और चार अज्ञात लोगों ने सड़क जाम कर रखी थी। उन्होंने जब रास्ता खाली करने को कहा तब अराजकतत्वों ने पिस्टल तानकर …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : राष्ट्रीय चैंपियनशिप ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता में 15 प्रतिभागी बच्चे हुए सम्मानित।

3 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर 2023 तक उत्तर प्रदेश के नोएडा के इंडोर स्टेडियम में देश भर में बच्चों के खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास की महती उद्देश्य राष्ट्रीय चैंपियनशिप ताइक्वांडो खेल आयोजित किया गया था। इस प्रतियोगिता में सुल्तानपुर के 15 बच्चों ने जीत हासिल की, जिन्हे जिलाधिकारी कार्यालय पर पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा, डीएम कृतिका ज्योत्सना और मुख्य विकास अधिकारी अंकुर कौशिक ने मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया। बता दें कि इस नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में करीब 2000 बच्चों ने हिस्सा लिया था।

 

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : रामपथ निर्माण के दौरान हाइड्रा मशीन ने बुजुर्ग को कुचला।

बुधवार को सुबह 6 बजे अयोध्या में रामपथ निर्माण के दौरान एक बुजुर्ग हाइड्रा मशीन के चपेट में आ गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत श्री राम अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा डॉक्टर ने हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हे मेडिकल कालेज दर्शननगर रेफर कर दिया, पर रास्ते में ही बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय गिरिजा प्रसाद पांडेय के रूप में हुई हैं। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा …

Accident Ayodhya India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : एरिया बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुट के बीच मारपीट।

सुल्तानपुर के दोस्तपुर क्षेत्र में एरिया बंटवारे को लेकर दो किन्नरों के गुटों के बीच भीषण मारपीट हुई। मामला बेहद गंभीर होने के कारण कई थानों के फोर्स ने मोर्चा संभाला और दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। खबर के अनुसार, लंबे समय से किन्नर बबिता ग्रुप और मधु काजल के बीच दोस्तपुर कस्बे को लेकर गरमा गरमी चली आ रही है। मधु काजल ने बताया कि मनीषा के मरने के बाद उनका मकान किन्नरों को मिला, लेकीन मकान छोटा होने के कारण उन्होंने उसे बेच कर दोस्तपुर कस्बे में दो बीघा जमीन खरीद ली थी। इसलिए वह …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

छत्तीसगढ़ से अयोध्या दर्शन करने आ रही महिला के मौत।

छत्तीसगढ़ के लोरमी से अयोध्या दर्शन करने पहुंची एक महिला श्रद्धालु की अचानक मौत हुई हैं। खबर के अनुसार, महिला जैसे ही बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में पहुंची उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिसके बाद बाकी श्रद्धालुओं ने उन्हे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में भर्ती करवाया, लेकीन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे जिला अस्पताल अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। तो वही जिला अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान 65 वर्षीय कौशल्या सोनी के रूप में हुई हैं।

Accident Ayodhya India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : छत्रपति शिवाजी महाराज को लेकर शांतनु महाराज ने कांग्रेस पर तंज कसा।

मंगलवार को सुल्तानपुर में छत्रपति शिवाजी द्वारा स्थापित हिन्द स्वराज के 350 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में एक शौर्य गाथा कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जहा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक शांतनु महाराज भी शामिल हुए और कांग्रेस का नाम लिए बिना ही उन्होंने तंज कसा। उनके अनुसार, पूर्व की सरकार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के चरित्र को दबाने की कोशिश की थी। अब वह लोग बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के एमपी थियेटर के मैदान में शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित नाट्य मंचन आयोजित करेंगे, ताकि युवा और बच्चे शिवाजी महाराज के चरित्र, वीर गाथाओं और उनके कृतियों से परिचित हो सके।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

विश्वविद्यालय के 49वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय किसान मेले का आयोजन।

10 और 11 अक्टूबर को अयोध्या के आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय की 49वें स्थापना दिवस पर किसान मेले का आयोजन किया गया है। अपर निदेशक प्रसार प्रो. आरआर सिंह के अनुसार, इस मेले में पूर्वांचल के लगभग 30 जिलों में से सात हजार किसानों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित इस मेले में सभी किसान आईसीएआर संस्थानों, मुख्य कैंपस, 25 कृषि विज्ञान केंद्रों, एफपीओ व सरकारी संस्थाओं द्वारा आधुनिक तकनीकियों से तैयार की गई सब्जी, फल, धान व गेहूं की उन्नत फसलों और बीजों का अवलोकन कर सकेंगे।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen