अयोध्या : राम मंदिर की पुजारियों के भर्ती के लिए करना होगा आवेदन, जानिए किया होनी चाहिए योग्यता।

अयोध्या के श्री राम मंदिर में पुजारियों की नियुक्ति होगी, जिसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने आवेदन मांगा है। 31 अक्टूबर तक अप्लाई करने की अंतिम समय सीमा निर्धारित की गई है। पुजारियों की फॉर्म सेलेक्ट होने के बाद पुजारियों को प्रवेश परीक्षा देना होगा और उसके बाद उनको छह महीने की ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान पुजारियों को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। ट्रेनिंग के बाद राम मंदिर की पुजारी के तौर उनकी नियुक्ति होगी। पुजारियों की पद पर भर्ती के लिए अयोध्या क्षेत्र के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी और आवेदनकर्ता की …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

मिशन शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह की कामकाजी महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सुल्तानपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र में मिशन शक्ति के तहत स्वयं सहायता समूह के कामकाजी महिलाओं को ग्राम पंचायत सचिवालय जयसिंहपुर में क्षेत्राधिकारी पुलिस प्रशांत सिंह ने सम्मानित किया। जिस दौरान उन्होंने बताया कि आधी आबादी के स्वालंबन के लिए सरकार काम कर रही है और स्वयं सहायता समूह के माध्यम रोजगार भी उपलब्ध करवाया जा रहा हैं। साथ ही लोग सुरक्षा के लिए डायल 112, एम्बुलेंस 108 और 102, महिला हेल्पलाइन 1090 जैसे सेवाओं की सहायता ले सकतें हैं। बता दें इस कार्यक्रम में ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट प्राप्त करने वाली अमीना बानों को भी सम्मानित किया गया था।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : रामलला के दरबार में सीएम योगी ने लगाई हाजिरी।

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचे, जहा उन्होंने निर्माणाधीन मंदिर के गर्भगृह में जाकर माथा टेका और मंदिर निर्माण एजेंसी एलएंडटी और टीईसी के अधिकारियों से मंदिर के काम की जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने इस यात्रा के दौरान भवन निर्माण समिति चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र, अयोध्या नरेश विमलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र, श्रीरामजन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के न्यासी डा. अनिल मिश्र, मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव सहित अन्य कई लोगों से मंदिर निर्माण को लेकर बातचीत की।

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुलतानपुर में दो दिवसीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आगाज।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के श्रीविश्वनाथ महाविद्यालय कलान परिसर में दो दिवसीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें महाविद्यालय की टीमों को डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के अधीन भाग लेना था, लेकिन ज्यादातर महाविद्यालय के पास वॉलीबॉल महिला टीम नहीं होने के कारण केवल पांच महाविद्यालय की टीमों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। तो वही विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता से पहले मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर खेल का शुभारंभ किया।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

पीएम मोदी के हाथों धन्नीपुर मस्जिद की बुनियाद रखने की मुस्लिम समाज ने मंशा जताई।

अयोध्या में सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर और धन्नीपुर मस्जिद दोनों के निर्माण का आदेश दिया था। राम मंदिर का निर्माण तो शुरू हो चुका हैं, लेकीन धन्नीपुर मस्जिद का निर्माण अभी भी शुरू नहीं हुआ है। हालही में धन्नीपुर मस्जिद की बुनियाद मुस्लिम समाज ने पीएम मोदी के हाथों रखने की मंशा जताई है। इंडियन मुस्लिम लीग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.नजमुल हसन गनी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट की ओर से धन्नीपुर में मस्जिद निर्माण के लिए पांच एकड़ भूमि दी गई है। मुस्लिम समाज चाहती हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जामा मस्जिद दिल्ली के इमाम अहमद बुखारी और आल …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 2025 तक होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम।

अयोध्या में भव्य राम मंदिर के शुभारम्भ होने के साथ ही साल भर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किया जाएगा। गुरुवार को पर्यटन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, 24 जनवरी 2024 से 24 जनवरी 2025 तक केन्द्र सरकार की पहल पर यह कार्यक्रम होने वाले हैं और इनमें भारतीय सांस्कृतिक सम्बंध परिषद, केन्द्रीय ललित कला अकादमी के राज्य स्तरीय केन्द्र और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र की सक्रिय हिस्सेदारी रहेगी। साथ ही दुनिया के कई देशों के कलाकारों को भी भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की ओर से आमंत्रित किया जाएगा। 

 

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : सरकारी राशन वितरण में बड़ी लापरवाही, चावल में मिले कीड़े, मिट्टी और पत्थर।

बुधवार को सुल्तानपुर के बेलामोहन गांव की सरकारी राशन के दुकान से कार्डधारकों को वितरित किए गए चावल में मिट्टी , पत्थर और कीड़े पाए गए। जिसके बाद आक्रोशित कार्डधारकों ने खराब राशन को लेकर कोटेदार के खिलाफ आरोप लगाते हुए पंचायत भवन पर जमकर हंगामा किया। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाले राशन के वजह कार्ड धारकों को पांच छः वर्ष पुराना चावल वितरित किया जाता हैं। तो वही इस घटना की सूचना मिलते ही भदैया के पूर्ति निरीक्षक आशुतोष सिंह ने इस मामले को उच्चाधिकारियों से अवगत करने की बात कही है।

 

 

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

बेगमपुरा व पटना-कोटा एक्सप्रेस अब से निर्धारित मार्ग पर चलेगी।

जौनपुर सिटी के माध्य नॉन इंटरलाकिंग और लखनऊ मंडल के जौनपुर जंक्शन का कार्य किया जा रहा है। जिस वजह से जो रेलगाड़िया लखनऊ मंडल से होकर गुजरने वाली थी उनका मार्ग परिवर्तित किया गया था, लेकिन अब से कुछ दिनों तक इन ट्रेनों को फिर से निर्धारित रूट पर चलाया जाएगा। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, 21, 23, 24, 25 अक्तूबर को लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद व वाराणसी रूट पर गाड़ी संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस चलेगी। तो वही 18, 19, 27 अक्तूबर को लखनऊ, सुलतानपुर, जफराबाद व वाराणसी रूट पर जम्मूतवी से चलकर वाराणसी को जाने वाली गाड़ी संख्या 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया पर लगे आरोप।

अयोध्या में तैयार हो रही 14 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण को लेकर टेंडर प्रक्रिया पर कई आरोप लगे हैं। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने शिकायत कर विकास कार्यों की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। उनके अनुसार, गलत तरीके से संबंधित फर्म को टेंडर दिया गया है। बता दे की इस टेंडर में फर्मों सीएस इंफ्रा कंस्ट्रक्शन लिमिटेड और आरएंडसी इंफ्रा इंजीनियर प्राइवेट लिमिटेड को प्रतिभाग किया गया था, जहा 240 करोड़ रूपए की इस टेंडर में बिड कैपेसिटी की जरूरत थी।

 

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen