सुल्तानपुर : घूस लेते हुए राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार।

एंटीकरप्शन टीम अयोध्या ने एक पीड़ित की शिकायत पर सुल्तानपुर के राजस्व निरीक्षक को पांच हजार रुपए घूस लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। खबर के अनुसार, सुल्तानपुर के सोहगौली गांव निवासी शिवगोपाल पाठक ने धारा 24 के तहत सम्बंधित न्यायालय में अपने खेत की पैमाइश के लिए आवेदन किया था, जहा राजस्व निरीक्षक त्रिलोकीनाथ मिश्रा ने पीड़ित से दस हजार रुपए घूस की मांग की थी। जिसके बाद पीड़ित ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन अयोध्या से इस मामले की शिकायत कर दी और बुधवार को एंटीकरप्शन टीम ने कुड़वार थाना मोड़ पर आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

Ayodhya Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : तीन महीने से अस्पताल के आउटसोर्सिंग कर्मियों को नहीं मिला वेतन।

सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में स्थित बिरसिंहपुर सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में जुलाई माह में आउटसोर्सिंग से तैनात चतुर्थ श्रेणी के कमर्चारियों को तीन महीने से वेतन नहीं दिया गया। बता दे की सेवा प्रदाता आई टी वर्ल्ड के माध्यम से बीते जुलाई माह में वार्ड ब्वाय, चपरासी, माली, प्लम्बर, धोबी और अन्य पदों पर 26 चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की नियुक्ति हुई थी। जिसके बाद तीन महीने से वेतन न मिलने पर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने पत्र देकर वेतन की मांग की, लेकिन सीएमएस ने पत्र को लेने से ही इंकार कर दिया था।

Health India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित।

अयोध्या के शिक्षा क्षेत्र सोहावल में स्थित कंपोजिट विद्यालय करेरु प्रथम में तीन दिवसीय स्काउट प्रशिक्षण शिवर आयोजित की गई, इन तीन दिनों में स्काउट लीडर अनूप प्रियदर्शी और गाइड लीडर सुमनचंद्रा की देख- रेख में परिषदीय विद्यालय के कक्षा-छह एवं सात के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षित किया गया है और आयोद्धा स्काउट लीडर अनूप मल्होत्रा ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बता दे की इस प्रशिक्षण शिवर में प्राथमिक चिकित्सा, आपदा प्रबंधन, स्काउट गाइड नियम, टेंट निर्माण और पिरामिंड निर्माण सिखाया गया था।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

अयोध्या: नौ नवंबर को महत्मा उदयराम दास की तपोभूमि पर दीपोत्सव का आयोजन।

नौ नवंबर को अयोध्या के हरचंदपुर पर स्थित महत्मा उदयराम दास की तपोभूमि पर दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख मठ के महंत बाबा अशोक दास से मिली जानकारी के अनुसार, तपोभूमि दीपावली के तीन दिन पहले 21 हजार मिट्टी के दीए जलाएं जाएंगे, जहा विधायक रामचंद्र यादव और जगदीशपुर विधायक पूर्व मंत्री सुरेश कुमार पासी इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने वाले है। तो वही सनातन धर्म के नाम प्रथम दीप, राष्ट्र के नाम द्वितीय दीप, शहीदों के नाम तृतीय दीप, किसानों के नाम चतुर्थ दीप, पूर्वजों के नाम पंचम दीप, जनकल्याण के नाम छठा दीप और धर्म …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : निर्धन पात्र परिवारों को डीएसओ ने राशन कार्ड प्रदान किया।

मंगलवार को सुल्तानपुर पूर्ति कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार मौर्य ने शहरी क्षेत्र के अति निर्धन पात्र परिवारों का चिन्हाकंन करते हुए शासन की मंशा के अनुसार पात्र गृहस्थी योजना के अन्तर्गत नए राशन कार्ड प्रदान किए। जिसके तहत पात्र शहरी क्षेत्र की शकुन्तला, मीनू, शाइस्ता, लक्ष्मी, रोशनी, यासमीन, कमर जहां, अंजना, महताब नाम की महिलायों ने नए राशनकार्ड प्राप्त किए। तो वही, नगर पालिका परिषद के पूर्ति निरीक्षक वैभव श्रीवास्तव और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी माला कुमारी भी इस मौके पर मौजूद रही। 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : खाद्य सुरक्षा अधिकारिओ द्वारा सरकारी शराब व मिठाईयों का नमूना लिया गया।

मंगलवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुल्तानपुर के बाजारों में स्थित सरकारी शराब और मिठाईयों के दुकानों की जाच करने पहुची। खबर के अनुसार, बगियागांव में एसडीएम जयसिंहपुर अरविंद कुमार, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्र और खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार ने एक जलपान गृह का जांच किया और निरीक्षण के दौरान फंफूद लगे 12 किलोग्राम खोया को नष्ट करवा कर उसका नमूना जांच के लिए लैब भेजा गया। साथ ही कांजी हाउस दियरा, सिरवारा स्थित गोशाला और अस्थाई गोआश्रय स्थल मलिकपुर बखरा में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या: करोड़ो की लागत से बनाई गई नगर पंचाय कार्यालय की दुर्दशा।

डेढ़ करोड रुपए की लागत से बनाई गई आयोद्धा की नगर पंचायत कार्यालय की दीवालों पर किया गया प्लास्टर और कमरों में लगी टाइल जगह -जगह उखड़ने लगा है, जिसको आनन फानन में दुरुस्त करवा दिया गया। शुरुआती दौर में कार्यालय निर्माण कार्य में बालू मिश्रण और पीली ईट के उपयोग को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। जिसके बाद यूपी जल निगम इकाई के अधिकारियों द्वारा भवन निर्माण कार्य की गुणवत्ता पूर्ण कराए जाने की बात कही गई थी। बता दे की बीकापुर विधायक डा.अमित सिंह चौहान ने पिछले साल 16 नवंबर को नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय का लोकार्पण समारोह पूरा किया था।

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

अयोध्या: मंडल कारागार से रिहा हुए पूर्व विधायक खब्बू तिवारी।

रविवार को अयोध्या के मंडल कारागार से भारतीय जनता पार्टी की नेता और गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू रिहा हो गए है। उनकी रिहाई के बाद हजारों की संख्या में उनके समर्थकों ने फूल मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। बता दे की जाली मार्कशीट के मामले में हाई कोर्ट से सजा सुनाए जाने के बाद श्री तिवारी पिछले छः माह से मंडल कारागार में निरुद्ध थे, लेकिन बस्ती जनपद में दर्ज एक मुकदमे के कारण उनकी जमानत नहीं हो रही थी। दो दिनों पहले बस्ती जनपत में दर्ज मुकदमे में भी उनको जमानत मिलने के बाद रविवार को उनकी रिहाई हुई।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : वीडियो क्लिप के नाम पर पूर्व सैनिक से जालसाज।

वीडियो क्लिप प्रसारित करने की धमकी देकर एक अज्ञात व्यक्ति ने पूर्व सैनिक से जालसाज कर लाखों रुपए ऐंठ लिए। खबर के अनुसार सुल्तानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र में स्थित अन्नपूर्णानगर निवासी पूर्व सैनिक अजय कुमार को एक अंजान व्यक्ति ने 19 अक्टूबर को फोन कर खुद को क्राइम इंस्पेक्टर बताते हुए उनकी विडिओ प्रसारित करने और जेल भेजने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के डिमांड के अनुसार उसे पैसे ट्रांसफर कर दिए, लेकिन पैसे की डिमांड बढ़ने पर पीड़ित ने गोसाईगंज स्थानीय थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कारवाई। 

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : भाजपा विधायक पर विचाराधीन मुकदमे में गवाहों को कोर्ट ने डिस्चार्ज किया।

19 साल पूर्व दर्ज मामले में भाजपा विधायक विनोद सिंह और उनके भाई पर विचाराधीन मुकदमे में सुल्तानपुर के कोर्ट ने अभियोजन के शेष गवाहों को डिस्चार्ज कर दिया है। विधायक के वकील संतोष पांडेय से मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को कोर्ट में प्रपत्र एडमिट करने के बाद आरोपियों के बयान के लिए 10 नवम्बर को मामले की अगली सुनवाई नियत की गई है। तो वही अभियोजन पक्ष से इस मुकदमे में पूर्व प्राचार्य गुनराज प्रसाद और विजय प्रताप सिंह का साक्ष्य हुआ, लेकिन उन्होंने कोई भी स्पष्ट बयान नहीं दिया था। बता दे की पूर्व केएनआई कालेज के रीडर विजय प्रताप सिंह की पिटाई और गाली-गलौज के मामले में 1 अक्टूबर 2004 को दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : मस्जिद निर्माण शुरू करने के लिए चाहिए 12 करोड़, फंड की हो रही है कमी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या की सोहावल तहसील में स्थित धन्नीपुर गांव में निर्माण होने वाली मस्जिद को लेकर कई मुश्किलें खड़ी हो चुकी है। इण्डो-इस्लामिक फाउण्डेशन के प्रवक्ता अतहर हुसैन सिद्दीकी से मिली जानकारी के अनुसार, मस्जिद के निर्माण की शुरुआती लागत में ही 12 करोड़ रुपए की जरूरत है, लेकिन अभी तक फाउण्डेशन विकास शुल्क का धन भी नहीं जुटा सका है। तो वही, इस मस्जिद के निर्माण के लिए इस्लामी देशों से चंदा जुटाने के लिए फाउण्डेशन ने अब तक केन्द्र सरकार से आयकर छूट के लिए एफसीआरए का प्रावधान भी नहीं करवा है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों ने रामलीला का मंचन किया।

शनिवार को सुल्तानपुर के रुपिनपुर गांव में आदर्श रामलीला समिति के कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया गया, जहा सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से रामलीला प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। जिसके बाद समित के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने दर्शकों और अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। बता दे की हरेंद्र सिंह और सतीश सिंह ने इस रामलीला का संचालन किया और इंद्रभान सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, हर्ष वीर सिंह, राम प्रकाश, आशा राम और ओम प्रकाश ने इस रामलीला में मुख्य भूमिका निभाई।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

बार अध्यक्ष का नया फैसला, पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही तहसील परिसर में बैठ सकेंगे।

अब से पंजीकृत मुंशी तथा अधिवक्ता ही सुल्तानपुर के लंभुआ तहसील परिसर में बैठ सकेंगे। बार अध्यक्ष गणेश प्रसाद पाण्डेय एवं सचिव राजेश सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, कई दिनों से उन्हे शिकायत मिल रही थी की बिना पंजीकृत अधिवक्ता और मुंशी तहसील परिसर में आकर अधिवक्ता तख्ते पर बैठने के साथ साथ वादकारियों को भ्रमित करने का काम कर रहे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार से ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी लोगों से सचिव ने अपने कागजात कार्यालय में जमा करने का निर्देश दिया है।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दलित गौरव संवाद का आयोजन किया।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जयसिंहपुर ब्लॉक अध्यक्ष राजेश ओझा के नेतृत्व में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर विकास क्षेत्र में स्थित धनऊडीह गांव पहुंचे, जहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से दलित गौरव संवाद अभियान के तहत मांग पत्र भरवाया और लोकसभा चुनाव में लोगों को एक जुट होने का आह्वान भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया की जनता को भाजपा सरकार गुमराह कर रही है। इसलिए कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता जनता के हित में गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen