अयोध्या : 22.23 लाख दीए के विश्व रिकार्ड का साक्षी बने विदेशी मेहमान।

अयोध्या के सातवें दीपोत्सव पर राम की पैड़ी सहित 51 घाटों पर जलाए गए 22.23 लाख दीए से विश्व रिकार्ड हासिल किया गया, जहा अयोध्या पहुचे विदेश मेहमान भी इस विश्व रिकार्ड का साक्षी बने। इस दीपोत्सव में रामभक्तों के अलावा इथोपिया, जापान, मालदीप, नाइजीरिया, अर्मीनिया, बेलरूस, बुल्गरिया, भूटान, नेपाल, अर्जंटीना,कंबोडिया, जर्जिया, घाना सहित 54 देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए, जिनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्र भेंट किया। बता दें कि दीपोत्सव-2023 को यादगार बनाने के लिए डाक विभाग की ओर से विशेष डाक आवरण और विरूपण जारी किया गया।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा।

दीपोत्सव के अवसर पर अयोध्या में शनिवार सुबह भगवान राम के चरित्र पर बनी 18 भव्य और दिव्य झांकियों की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई, जहा पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने भगवा ध्वज दिखाकर इन झांकियों को रवाना किया। अयोध्या के उदया चौराहे से राम कथा पार्क तक श्रीराम के जीवन पर आधारित इन झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई और इस दौरान देश के विभिन्न राज्यों से शामिल हुए कलाकारों ने शोभायात्रा के जरिए अपनी प्रमुख लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया। अयोध्या शोध संस्थान के कार्यवाहक निदेशक डा. लवकुश द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार, रूस, सिंगापुर और श्रीलंका …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या के दीपोत्सव में 50 से ज्यादा देशों के उच्चायुक्त-राजदूत होंगे शामिल।

भव्य दीपोत्सव की तैयारी अयोध्या में हो चुकी हैं, जहा सप्तम दीपोत्सव के सम्बंध में शुक्रवार को रामकथा पार्क में जिलाधिकारी नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर ने सुरक्षा बिन्दुओं एवं स्थानों की जानकारी दी। जिलाधिकारी नितीश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित विभिन्न देशों के लगभग 61 प्रतिनिधि व उनके परिजन शामिल होंगे। साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों को लेकर विशिष्ट व्यक्तियों के लिए पास जारी किए गए हैं। तो वही इस दीपावली अयोध्या में चार देश और 21 प्रदेशों के रामलीलाओं का भी मंचन किया जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन।

शुक्रवार को सुल्तानपुर के लंभुआ नगर पंचायत परिसर में नगर पंचायत अध्यक्ष अवनीश कुमार की ओर से दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहा सभी सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि सम्मान जिस भी व्यक्ति को मिलती हैं, उसके अंदर एक उत्साह भर देती हैं। सुल्तानपुर के सफाई कर्मी दिन-रात नगर पंचायत को स्वच्छ बनाने में लगे रहते हैं, इसलिए सम्मान पाना उनका हक बनता है। बता दे कि इस कार्यक्रम में ईओ अमित सिंह, चंद्रकांत विश्वकर्मा, सभासद राजेंद्र यादव, अंकुर चतुर्वेदी, नियाज राइन और हरिओम अग्रहरि भी …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : दीपोत्सव के मद्देनजर अंतरजनपदीय वाहनों के लिए 36 घंटे रूट डायवर्जन लागू रहेगा।

दीपोत्सव- 2023 के मद्देनजर अयोध्या धाम में अंतरजनपदीय वाहनों के आवागमन के लिए 10 नवंबर को रात्रि 12 बजे से 12 नवम्बर को दोपहर 12 तक रूट डायवर्जन रहेगा, लेकीन आवश्यक सेवाओं और एम्बुलेंस वाहन के लिए डायवर्जन लागू नहीं किया गया है। यातायात निरीक्षक अभिमन्यु शुक्ल से मिली जानकारी के अनुसार, लकड़मंडी चौराहा से पुराना सरयू पुल नयाघाट की तरफ मार्ग प्रतिबन्धित रहेगा। बस्ती बाईपास की तरफ से वहा के सभी वाहनों को डायर्वट किया जाएगा। तो वही रामघाट चौराहा से दीनबन्धु आंख अस्पताल की तरफ जाने वाले सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा और साकेत पेट्रोल पंप बैरियर …

Ayodhya India Issues Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : चाइनीज सामान मार्केट में आने से निराश हुए कई कारोबारी।

दीपावली पर चाइनीज सामान सुल्तानपुर के मार्केट में आने से मिट्टी के दीपक बनाने वाले लोग काफी निराश हैं। बल्दीराय तहसील क्षेत्र में स्थित बहुरावां गांव के निवासी जगदीश प्रजापति के अनुसार, कुछ वर्षो पहले दीपक बनाने का कार्य काफी अच्छा चल रहा था, लेकिन पिछले तीन चार वर्षो से चाइनीज सामान मार्केट में आने के कारण उनके काम में बेहद नुकसान हुआ है। क्युकी 20 रूपए से 100 रूपए में आने वाली चाइनीज लड़ी को ही लोग खरीदते हैं। लोग सिर्फ घर की आरती के लिए ही दीपक जला कर, बाकी चाइनीज लड़ियों से घर को सजाते है। 

 

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : प्रधानमंत्री उज्ज्वला निशुल्क गैस वितरण कार्यक्रम आयोजित।

शुक्रवार को सुल्तानपुर में पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार में प्रधानमंत्री उज्ज्वला निशुल्क गैस रिफिल वितरण कार्यक्रम आयोजन किया गया था, जहा उज्ज्वला योजना के 150 लाभार्थियों को विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और सीताराम वर्मा ने सब्सिडी चेक वितरण किया। तो वही जिला पूर्ति अधिकारी जीवेश कुमार से मिली जानकारी के अनुसार, दीपावली के अवसर पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को निशुल्क गैस रिफिल दी जा रही है। पहले गैस नगद पैसा देकर लेने के बाद तीन दिन के अंदर सब्सिडी की धनराशि खाते में चली जाएगी।

 

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : राममंदिर में श्रद्धालुओं को चार प्रमुख ऋषियों के दर्शन होंगे।

अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर में रामलला के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को चार प्रमुख ऋषियों के भी दर्शन होंगे। खबर के अनुसार, परकोटे के बाहर तीर्थ क्षेत्र की 70 एकड़ जमीन के दक्षिणी हिस्से में वाल्मीकि, वशिष्ठ, ऋषि अगस्त्य और विश्वामित्र के मंदिर बनाए जाएंगे, जहा इन मंदिरों में प्रतिष्ठित किए जाने वाले ऋषियों के विग्रह राजस्थान में बनाए जा रहे हैं। साथ ही तीर्थ क्षेत्र की विभिन्न कोनों पर निषाद राज, शबरी और अहिल्या का भी मंदिर निर्माण होगा और मंदिर के चारों ओर बनाए जाने वाले आयाताकार परकोटा के चारों कोनों पर शंकर, देवी भगवती, गणपति …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : लाखों दीए सजाकर बनाया जाएगा 3-डी इम्पैक्ट राममंदिर मॉडल।

इस दीपावली अयोध्या में 1,08,000 दिए सजाकर राममंदिर का 3-डी इंपैक्ट मॉडल बनाया जाएगा, जिसके लिए राम की पैड़ी के घाट नंबर 10 को चुना गया है। अवध विश्वविद्यालय में फाइन आर्ट की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सरिता द्विवेदी से मिली जानकारी के अनुसार, इस भव्य मंदिर मॉडल में प्रभु श्रीराम को सांस्कृतिक पौराणिक एवं ऐतिहासिक कथानक पर आधारित विजयी मुद्रा में प्रवेश करते हुए दर्शाया जाएगा। बुधवार को फाइन आर्ट्स विभाग के 150 छात्राओं ने विवि की कुलपति प्रो प्रतिभा गोयल के दिशा-निर्देशन में भव्य मंदिर मॉडल से संबंधित 60 ब्लॉकों के रेखांकन का कार्य करना शुरू किया है।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

योगी कैबिनेट मीटिंग में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

गुरुवार को अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी, जहा कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। खबर के अनुसार, इस कैबिनेट की बैठक में देवीपाटन धाम तीर्थ विकास परिषद, श्री शुक्रताल धाम तीर्थ विकास परिषद के गठन संबंधी विधेयक प्रस्ताव और अयोध्या तीर्थ विकास परिषद को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। साथ ही उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जल मार्ग प्राधिकरण अधिनियम 2023 को जारी करने और अयोध्या की तहसील सदर में स्थित ग्राम माझा जमथरा में 25 एकड़ भूमि पर भारतीय मंदिर वास्तुकला संग्रहालय बनाने को लेकर संबंधी प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : बच्चों की खेल प्रतियोगिता में बड़ा घोटाला।

सुल्तानपुर के न्याय पंचायत स्तर पर स्कूल के बच्चों की खेल प्रतियोगिता के आयोजन की स्पष्ट जानकारी न्याय पंचायत स्तर पर तैनात अधिकारी नही दे पा रहे हैं। खबर के अनुसार, कई न्याय पंचायतों में न्याय पंचायत स्तर पर प्राइमरी और जूनियर स्तर के बच्चों की खेल प्रतियोगिता का आयोजन नही किया गया, लेकिन कागजों में प्रतियोगिता का आयोजन दिखाकर उसकी सूची अधिकारियों को भेजी गई थी। तो वही परिषदीय स्कूलों की खेल प्रतियोगिता हर वर्ष जिस इंटर कालेज में होती थी, इस बार वहां खेल प्रतियोगिता का कोई भी आयोजन अभी तक नहीं हुआ है। जिसकी पुष्टि इंटर कालेज …

India Issues Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

कई देश अयोध्‍या में बनाना चाहते है गेस्‍ट हाउस, सरकार से मांगी जमीन।

अयोध्‍या में गेस्‍ट हाउस बनाने के लिए कई देश जुटे हुए हैं । इसके लिए नेपाल, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया ने यूपी सरकार से पांच एकड़ जमीन के लिए संपर्क किया है। 10 नवंबर से अयोध्‍या के मठों, आश्रमों की वाणिज्यिक उद्देश्यों से भूखंडों के आवंटन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने वाली है। तो वही नई अयोध्या टाउनशिप परियोजना में उत्तर प्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने अपने राज्य में अतिथि गृह बनाने के लिए गुजरात को 6000 वर्ग मीटर भूमि पहले ही आवंटित कर दिया था। यह परियोजना लखनऊ-अयोध्या एनएच -27 की 1407 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी, जिसे 1800 एकड़ तक विस्तार किया जाएगा।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

अयोध्या : 3 दिनों तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर रहेगा डायवर्जन।

अयोध्या में दीपोत्सव के कारण 8 नवंबर से 11 नवंबर की आधी रात तक गोरखपुर-लखनऊ हाईवे पर डायवर्जन रहेगा। इन 3 दिनों के लिए लखनऊ से बस्ती-गोरखपुर आने जाने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग रूट तय किए गए हैं। डायवर्जन की व्यवस्था के अनुसार, लखनऊ से गोरखपुर की तरफ आने वाले वाहनों को अब से बाराबंकी से जरवल रोड, करनैलगंज, गोंडा, मनकापुर, हर्रैया होते हुए जाना पड़ेगा। तो वही अयोध्या से बस्ती होते हुए गोरखपुर की तरफ जाने वाले वाहनों को कटरा से लकड़मंडी थाना नवाबगंज, गोण्डा, डुमरियागंज की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है।

Ayodhya General India Local News Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen