अयोध्या में आयोजित होने वाले 17वें फिल्म फेस्टिवल का पोस्टर जारी।

2 और 3 दिसंबर को अयोध्या में आयोजित होने वाले 17वें  फिल्म फेस्टिवल में फिल्म और कला जगत से जुड़े कई दिग्गज शामिल होने वाले है। आयोजन समिति की ओर से शुक्रवार को ऐतिहासिक गुलाबबाड़ी परिसर में अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के 17वें संस्करण का पोस्टर जारी किया गया। गुरुनानक गर्ल्स पीजी कालेज उसरु में यह फिल्म फेस्टिवल भव्यता के साथ आयोजित किया जाएगा। अयोध्या फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक डॉ. शाह आलम से मिली जानकारी के अनुसार, इस फेस्टिवल में शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक, विचारोत्तेजक, हास्य और व्यंग्यात्मक फिल्में दर्शकों के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

Ayodhya General India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पर केस दर्ज।

सुल्तानपुर के कोतवाली नगर पुलिस ने सीजेएम अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में भाजपा अल्पसंख्क प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। खबर के अनुसार, कोतवाली नगर में स्थित गभड़िया मोहल्ले के एक व्यक्ति की पैतृक दो बिस्वा जमीन का आरोपी ओर उसके साथियों ने 20 लाख रुपए मे सौदा किया था, उसके बाद एग्रीमेंट करने के नाम पर रजिस्ट्री दफ्तर में धोखाधड़ी से दो लाख रुपए में आरोपी ने बैनामा करा लिया और जमीन पर कब्जा छोड़ने के लिए आरोपी उनलोगों पर दबाव बनाने और हत्या करवा देने की धमकी देने लगा था।

Crime India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पर्यावरण विज्ञान विभाग के छात्रों द्वारा गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन।

बुधवार को सुल्तानपुर के कमला नेहरू भौतिक और समाजिक विज्ञान संस्थान के पर्यावरण विज्ञान विभाग के परास्नातक छात्रों ने गोमती नदी में जल प्रदुषण के स्तर का मापन किया। यह कार्य दूर्गा पूजन, मूर्ति विसर्जन और उसके बाद के समय में सिवान के कई जगहों किया गया है। विभागाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, जल प्रदूषण की मात्रा के मापन के लिए हर दिन सुबह 8.30 बजे और शाम 8.30 बजे छात्र सीताकुंड, केएनाई सहित कुछ चयनित स्थानों से जल एकत्रित कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण में जल प्रदुषण के प्रभाव को बेस लाईन ग्राऊंड डाटा …

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : पानी की टंकी की निर्माण सामग्री हुई चोरी।

सुलतानपुर में जलजीवन मिशन शक्ति के तहत पानी की टंकी के निर्माण के लिए आई सामग्री को चोरी करते वक्त गांव के लोगों ने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। जिसके बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। खबर के अनुसार, जलजीवन मिशन के तहत सुल्तानपुर के कूरेभार विकास खण्ड के जोगीवीर जियापुर गांव में पानी की टंकी का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन सरिया को गांव के ही कुछ लोग निर्माण कार्य के लिए मौके पर रखे गए लोहे की सामग्री को ई रिक्शा की मदद से चोरी करते पकड़े गए।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : उत्कृष्ट कार्य करने वाली दुर्गापूजा समितियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति की ओर से सुल्तानपुर के पूजा समितियों को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। जहा मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, चेयरमैन आनंद जायसवाल, उप जिलाधिकारी महेंद्र श्रीवास्तव, केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पूर्व ब्लाक प्रमुख श्रवण मिश्र, सीओ शिवम मिश्रा और घनश्याम चौहान ने समितियों के प्रमुखों को अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। तो वही नव विराट दुर्गा पूजा समिति अध्यक्ष सचीन्द्र अग्रहरि गुड्डू को पंडाल की सजावट के लिए प्रथम पुरस्कार दिया गया। 

 

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी आमंत्रित नहीं।

मंगलवार को भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी अयोध्या पहुंचे, जहा उन्होंने शंकराचार्य विजेंद्र सरस्वती से मुलाकात की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि उन्हे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर राजनीतिकरण करने वाले लोगों को वरिष्ठ सन्यासियों को जवाब देना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष रहे अशोक सिंघल की इच्छा थी कि अयोध्या में राम मंदिर बने। अयोध्या भगवान श्रीराम का जन्मस्थान हैं, इसलिए यह स्थान हिंदुओं को मिलना चाहिए। 

 

 

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : कई किसानों को नहीं मिली शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि।

योजना के तहत खरीफ की फसल बुआई के समय नगद मूल्य देकर कृषि यंत्र खरीदने वाले और बीज प्राप्त करने वाले सुलतानपुर के सैकड़ों किसानों को अब तक शतप्रतिशत अनुदान की धनराशि नही मिली है। तो वही बीज ग्राम्य योजना व राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत बजट न आने के कारण किसानों का 17 लाख रुपए जनपद में अनुदान के रुप में बकाया है। बता दे की खरीफ व रबी के सीजन में किसानों को राजकीय बीज बिक्री केन्द्रों से अनुदान पर बीज मुहैया कराया जाता है, लेकिन नकद मूल्य देकर किसानों को बीज खरीदना पड़ता है।

Agriculture General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर के शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया।

सोमवार को सुलतानपुर के कई शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया था। खबर के अनुसार, रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में राष्ट्रीय आय आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सुल्तानपुर के 10 शिक्षकों को लखनऊ में उपशिक्षा निदेशक ने सम्मानित किया। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय साढ़ापुर से सत्येंद्र कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनगवां दोस्तपुर से अजय पांडेय, कम्पोजिट विद्यालय कटसारी के अखिलेश कुमार, यूपीएस कुम्ही हमजापुर से महेन्द्र कुमार, यूपीएस कैथाना के अरुण प्रजापति, कम्पोजिट मरुई कृष्णदासपुर अखंडनगर के विनय श्रीवास्तव और कम्पोजिट रायपुर अखंडनगर के मंगला प्रसाद गुप्ता शामिल रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen