अयोध्या : सिरफ़िरे आशिक ने मां और बेटी पर फेंका एसिड।

अयोध्या के वेदापुर गांव में गुरुवार दोपहर 3 बजे एक सरफिरे आशिक ने घर में घुस कर युवती और उसकी मां के चेहरे पर एसिड फेंक दिया। इस हादसे में मां बेटी का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है और उनकी आंखे भी बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने इलाज के लिए दोनों को तारुन अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन गंभीरता को समझते हुए डॉक्टर ने उन्हे जिला अस्पताल में रेफर कर दिया है। क्षेत्राधिकारी डॉ. राजेश तिवारी से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक युवती से एक तरफा प्यार करता …

Ayodhya Crime India Local News Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में बेचे जा रहे हैं एक्सपाइरी खाद्य पदार्थ।

सुल्तानपुर में दूषित और एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री का सिलसिला अब भी जारी है और सब कुछ जान कर भी अफसर मूकदर्शक बने हुए हैं। दीपावली के दौरान शासन से आए निर्देश के बाद भी अफसरों ने सिर्फ प्राइवेट कर्मियों के चिन्हित प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई थी, जबकि एक्सपायरी तिथि मिठाईयों की भी निर्धारित की गई है। बता दे की सुल्तानपुर में खाद्य पदार्थों की बिक्री के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से 1450 दुकानें पंजीकृत की गई हैं, जहा उनके क्रय-बिक्रय की सीमा 12 लाख रुपए वार्षिक के अंदर निर्धारित की गई थी और इसी के साथ 243 …

Crime India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : पूर्व अध्यक्ष ने समाचार पत्र विक्रेताओं को किया सम्मानित।

दीपावली पर्व पर सुल्तानपुर के बरौंसा बाजार में समाचार पत्र विक्रेताओं के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस नेता ओपी चौधरी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में समाचार पत्र विक्रेताओं को ओपी चौधरी द्वारा उपहार और मिष्ठान भेंट किया गया और उन्होंने बताया कि सुबह उठते ही बिस्तर पर देश दुनिया का हाल चाल हमे इन समाचार पत्र विक्रेताओं के द्वारा ही मिल जाता है। इनकी कड़ी मेहनत वाकई में सराहनीय है। बता दें इस कार्यक्रम में समाचार पत्र वाहक राकेश मौर्य, तुलसीराम और संतोष प्रजापति भी मौजूद रहे।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : छठ पर्व को लेकर बांटी गई जिम्मेदारी।

छठ पर्व को लेकर जिलाधिकारी नितीश कुमार द्वारा अयोध्या के संबंधित विभाग को जरूरी दिशा निर्देश जारी करते हुए संत तुलसीदास घाट, गुप्तारघाट, नयाघाट, ग्रामीण क्षेत्रों के सरयू नदी, सरोवरों और गोमती नदी के घाटों पर जरूरी तैयारी करने को कहा गया। जिला मजिस्ट्रेट से मिली जानकारी के अनुसार, समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट अपनी-अपनी तहसील क्षेत्रों और नगर मजिस्ट्रेट/रेजिडेंट मजिस्ट्रेट अयोध्या अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में प्रभावी लोक शान्ति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तरदायी होंगे।

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

प्रथम प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर अयोध्या में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु के जन्म दिन यानी बाल दिवस के अवसर पर अयोध्या के ज्ञानोदय आदर्श शिक्षण संस्थान शिव नगर मिल्कीपुर में बच्चों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, सजावट, कला प्रदर्शनी का आयोजन शामिल हैं। साथ ही बच्चों ने अपने अपने क्लास रूम की सजावट की और विज्ञान प्रदर्शनी में सोलर सिस्टम, ड्रिप सिंचाई सिस्टम, विद्युत फैन, वाटर हार्वेस्टिंग, स्वच्छ जल, रॉकेट लॉन्चर, जल संरक्षण आदि विषय पर अपने मॉडलों का भी प्रदर्शन किया।

Ayodhya India Local News Politics Uttar Pradesh

सुलतानपुर के चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थों ने की सामूहिक कलम पूजा।

बुधवार को सुल्तानपुर के सीताकुंड धाम पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में कायस्थों ने भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना, हवन और कलम पूजन किया। इस कलम पूजन के लिए कायस्थ समाज की ओर से करीब एक महीने से व्यापक तैयारियां की गईं थी। बुधवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मंदिर निर्माण और सामाजिक सेवा में विशिष्ट योगदान देने वाले दो दर्जन लोगों को शाल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। तो वही संस्था के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव की अगवाई में लोगों ने प्रसाद ग्रहण भी किया।

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्‍तानपुर : अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार घायल।

सुल्तानपुर के कोइरीपुर चांदा कोतवाली क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पहला मामला है अरजो गांव का, जहा गोपालपुर निवासी अशोक के बाइक की टक्कर गांव के समीप चांदा-कादीपुर मार्ग पर तेज रफ्तार आ रही एक कार के साथ हुई थी। जिसके बाद उन्हें घायल अवस्था में स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया था। तो वही दूसरा हादसा भीटी गांव के निवासी सत्य नारायण यादव के साथ हुआ, जहा शाहपुर-सफीपुर मार्ग के अंधियारी मोड़ पर एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। …

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर में दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन।

सोमवार को सुल्तानपुर के कादीपुर विधानसभा के नरोत्तमपुर गांव में स्थित ब्लॉक सचिव के आवास पर दलित संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया और दलित अधिकार मांग पत्र भी भरवाया गया। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव विजयपाल, जिला सचिव जेपी सिंह, पीसीसी सदस्य एवम ब्लाक अध्यक्ष सर्वेंद्र सिंह, ब्लॉक उपाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, ब्लॉक उपाध्यक्ष विश्वनाथ मिश्र, न्याय पंचायत अध्यक्ष रमेश वर्मा एडवोकेट, न्याय पंचायत अध्यक्ष मंगरावां राम जियावन वर्मा, दिलीप कुमार सिराज प्रियदर्शी गयादीन ज्ञानेंद्र कुमार प्रतीक प्रियदर्शी हीरालाल संदीप वर्मा प्रधान मौजूद रहे।

India Local News Politics Sultanpur Uttar Pradesh

अयोध्या : सपा नेता के बयान से अयोध्या के संतों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया।

सोमवार को सपा के वरिष्ठ नेता व राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर माता लक्ष्मी के बारे में एक विवादित टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अयोध्या संतों ने खासा आक्रोश व्यक्त किया है। साथ ही हिन्दू राष्ट्र की मांग को लेकर सात नवंबर से आमरण अनशन पर बैठे तपस्वी छावनी महंत परमहंस आचार्य ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके अनुसार, सपा नेता मौर्य का बयान सनातन समाज व मातृशक्ति का अपमान है। जिस तरह माता दुर्गा ने राक्षसों को सबक सिखाया था, ठीक उसी तरह महिलाओं को भी आगे आकर उन्हें सबक सिखाना चाहिए। …

Ayodhya India Local News Politics Religion Uttar Pradesh

14 जनवरी को अयोध्या में मनाया जाएगा अमृत महोत्सव।

चित्रकूट के जगद्गरु रामभद्राचार्य के 75वां जन्मदिवस के अवसर पर 14 जनवरी को अयोध्या में अमृत महोत्सव मनाया जाएगा और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से संबंधित अनुष्ठान भी उसी दौरान 16 से 22 जनवरी तक आयोजित किए जाएंगे। इसी संबध में शुक्रवार को भक्तमाल में भूमिपूजन और ध्वजारोहण किया गया था, जहा जगद्गुरु रामभद्राचार्य भी मौजूद रहे। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के अनुसार, अयोध्या की तरह मथुरा में मंदिर की स्थापना की जाएगी। राममंदिर को लेकर उन्होंने सात दिनों तक कोर्ट में गवाही दी थी और 50 प्रश्नों का समाधान किया था। साथ ही राममंदिर निर्माण के लिए उन्होंने 22 करोड़ का …

Ayodhya India Local News Religion Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : तीन दिवसीय विजेथुआ धाम महोत्सव का समापन।

हनुमान जयंती के अवसर पर सुल्तानपुर के सूरापुर में आयोजित धर्मचर्चा, आरती और कीर्तन के साथ तीन दिवसीय विजेथुआ धाम महोत्सव का समापन किया गया। इस विजेथुआ धाम महोत्सव में प्रख्यात भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा भी शामिल हुए। तो वही हनुमानजी के गुणों और विजेथुआ धाम के महत्व पर कथावाचिका साध्वी डा़ॅ विश्वेश्वरी ने प्रकाश डालते हुए कहा कि हम अपनी पात्रता के अनुसार हनुमानजी का गुण ग्रहण कर सकते हैं। विजेथुआ शब्द का अविस्कार विजय से हुआ और विद्यावीर, धर्मवीर, दानवीर, कर्मवीर बलवीर यह पांच गुण किसी वीर के पास हो सकते।

India Local News Religion Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1.13 लाख बच्चों को मिलेगा गर्म भोजन।

दीपावली के बाद सुल्तानपुर में हॉट कुक्ड योजना शुरू होने वाली हैं और बच्चों को कुपोषण मुक्त करने को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सितंबर में कराए गए परीक्षण के तहत चार हजार कुपोषित और अतिकुपोषित बच्चे पाए गए थे। इसलिए जल्द ही शासन आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 1.13 लाख बच्चों को गर्म भोजन प्रदान करने वाली हैं। साथ ही इस योजना के तहत गर्भवती और धात्री महिलाओं को भी राशन का वितरण किया जाएगा। कुछ दिनों पहले बाल विकास विभाग की ओर से सुल्तानपुर के बच्चों का आंकड़ा भेजा गया था।

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen