on 4 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अफगानिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित दस सालों से संचालित सदाई बनोवन महिला रेडियो स्टेशन को तालिबान ने बंद करने का आदेश जारी किया है। तालिबान के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस महिला रेडियो स्टेशन में संगीत बजाया गया था। जो की इस्लामिक एमिरेट्स के कानून का उल्लंघन है। अगर इस्लामिक एमिरेट्स के कानूनों को पालन किया जाएगा तो भविष्य में रेडियो स्टेशन को फिर से संचालन की अनुमति दी जाएगी।
हालही हैं Redmi ने अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Pro 4G को इंडोनेशिया में लॉन्च कर दिया है। Redmi Note 12 Pro 4G में एंड्रॉयड 12, MIUI 13, 6.67 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 120Hz, ब्राइटनेस 1200 निट्स, गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटक्शन, स्नैपड्रैगन 732G प्रोसेसर, मीडियाटेक Dimensity 1080 प्रोसेसर, 5000mAh बैटरी, 8 जीबी रैम, 256 जीबी स्टोरेज और 108 मेगापिक्सल Sony IMX766 कैमरा जैसे फिचर्स मिलेंगे।
on 3 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गूगल के सीएफओ रूथ पोराट के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि लागत में कटौती के उपायों की एक श्रृंखला Google जल्दी ही शुरू कर रहा हैं। 31 मार्च को गूगल ने पोराट की ओर से एक ज्ञापन भेज कर अपने कर्मचारियों को लागत में कटौती अभियान के दौरान भत्तों को कम करने के बारे में सूचित किया है। मतलब Google अपने ऑफिस के कुछ माइक्रो किचन को बंद करेगा।
इस साल की शुरुआत में ही नोकिया ने अपने पॉपुलर लोगो को बदल दिया है। अब भारत में नोकिया कंपनी लगातार अपने शानदार स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। जल्दी नोकिया अपना नया यूजर इंटरफेस Pure UI को लॉन्च करने वाली हैं। हालांकि यह यूजर इंटरफेस प्योर यूआई नोकिया स्मार्टफोन्स पर नहीं बल्कि भविष्य के सभी सॉफ्टवेयर यूआई पर उपलब्ध होगा। नोकिया के अनुसार यह यूजर इंटरफेस वर्सेटाइल, कंसिस्टेंट और फ्यूचर प्रूफ हैं। जहा मिनिमलिस्टिक और क्लीन एक्सपीरियंस मिलेगा।
तेल कंपनियों ने डीजल और पेट्रोल के नए दाम जारी किए हैं। दिल्ली में प्रति लीटर पेट्रोल 96.72 रूपए और प्रति लीटर डीजल 89.62 रूपए मिल रहा हैं। मुंबई में प्रति लीटर डीजल 94.27 रूपए और प्रति लीटर पेट्रोल 106.31 रूपए मिल रही हैं। चेन्नई में प्रति लीटर पेट्रोल 102.63 रूपए और प्रति लीटर डीजल 94.24 रूपए मिल रही हैं। कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल 106.03 रूपए और प्रति लीटर डीजल की कीमत 92.76 रुपए रखी गई है।
शनिवार रात देर रात को 78 वर्षीय नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द के कारण काठमांडू त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। दो हफ्ते पहले ही नए राष्ट्रपति के रूप में रामचंद्र पौडेल ने शपथ ग्रहण किया था। राष्ट्रपति चुनाव में पिछले महीने रामचंद्र पौडेल को 33,802 मत मिले। प्रांतीय विधानसभा के 352 सदस्यों और संसद के 214 सदस्यों का समर्थन मिला था।
शुक्रवार और शनिवार के तूफान और बवंडर ने अमेरिका में बड़ी तबाही मचाई है। इस तबाही में 21 लोगों की मौत हुई और 100 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। राज्य के गवर्नर सारा हुकाबी ने बिजली की लाइनें टूटने, कई घर क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी है। सबसे ज्यादा अलबामा, मिसिसिपी, इंडियाना और मिडवेस्ट में तबाही देखी गई हैं। मदद के लिए सारा हुकाबी सैंडर्स ने आपातकाल स्थिति की घोषणा कर नेशनल गार्ड्स को सक्रिय कर दिया है।
अमेरिकी थिंक टैंक के अनुसार सैटेलाइट तस्वीरों में उत्तरी कोरिया की मुख्य परमाणु साइट में कई गतिविधियां देखी गई हैं। यह गतिविधियां किम जोंग उन द्वारा देश के परमाणु शस्त्रागार में वृद्धि के आदेश के बाद नजर आई हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से योंगब्योन साइट पर एक्सपेरिमेंटल लाइट वाटर रिएक्टर पूरा होने का संकेत मिला है। पांच मेगावाट के रिएक्टर का काम योंगब्योन में जारी है और एक सहायक इमारत ईएलडब्ल्यूआर के आसपास निर्माण किया जा रहा हैं।
एक अप्रैल को मेक्सिको सिटी के पास टियोतिहुआकैन पुरातत्व पर्यटन स्थल में एक हॉट एयर बैलून में अचानक आग लग गई। घटना के अनुसार इस हादसे में एक 50 वर्षीय व्यक्ति और 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई, साथ ही एक बच्चे का चेहरा बुरी तरह से आग में झुलस गया। कई लोग आग से बसने के लिए बैलून से नीचे कूद गए थे। हॉट एयर बैलून पर कितने यात्री थे यह अब तक पता नहीं चला है।
इटली की सरकार ने एक फैसला करते हुए अंग्रेजी भाषा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की हैं। सीएनएन के मुताबिक अंग्रेजी या अन्य विदेशी भाषा का उपयोग करने पर इटली के नागरिकों पर एक लाख यूरो का भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इटली चैंबर ऑफ डेप्युटीज के नेता फैबियो रामपेली ने यह कानून पेश किया जिसे कानून ब्रदर्स ऑफ इटली पार्टी के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने अपना समर्थन दिया। फैबियो रामपेली के अनुसार विदेशी भाषा के इस्तमाल से इतालवी भाषा को नीचा दिखाया जा रहा हैं।
on 2 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की 88 वर्ष की उम्र में रविवार को कैंसर के कारण निधन हुआ। गुजरात के जामनगर में सलीम दुर्रानी ने अपनी आखिरी सांस ली। सन् 1934 में 11 दिसंबर को अफगानिस्तान के काबुल में सलीम दुर्रानी का जन्म हुआ। भारत के लिए उन्होंने 29 टेस्ट मैच खेला। जहां 1202 रन बनाए और 75 विकेट हासिल किए। सलीम दुर्रानी 1960 में अर्जुन अवॉर्ड हासिल करने वाले पहले क्रिकेटर भी बने।
on 28 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारतीय बाजार में Infinix अपने नए स्मार्टफोन Infinix Hot 30i को 3 अप्रैल को फ्लिपकार्ट में लॉन्च करने वाली हैं। Infinix Hot 30i में 6.6 इंच की डिस्प्ले, फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एंड्रॉयड 12 XOS 12, रिफ्रेश रेट 90H, टच सैंपल रेट 180Hz, ब्राइटनेस 500 निट्स, मीडियाटेक हीलियो G37 प्रोसेसर और 16 जीबी रैम जैसे फिचर्स मिलेंगे। मिरर ब्लैक, डायमंड व्हाइट और ग्लेशियर ब्लू कलर ऑप्शन के साथ इसकी कीमत 8,999 रूपए रखी गई हैं।
नथिंग फोन 2 ने अपने नए स्मार्टफोन Nothing ear 2 को लॉन्च कर रहे हैं। भारतीय मानक ब्यूरो बीआईएस से Nothing Phone 2 को सर्टिफिकेट मिल चुका है। Nothing Phone 2 को 12GB रैम, 256 जीबी स्टोरेज, 5000mAh बैटरी, Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट, 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा जैसे फिचर्स के साथ लॉन्च किया जाएगा। जिसकी कीमत 32,999 रूपए रखी गई है।
पंद्रह वर्षों से न्यू हेवन पुलिस विभाग में सेवा दे रही भारतीय मूल की मनमीत कोलोन ने सहायक पुलिस प्रमुख के रूप में कनेक्टिकट में अपना कार्यभार संभाल लिया है। शुक्रवार को समारोह में मनमीत कोलोन ने अपने पद को लेकर शपथ ग्रहण किया। मनमीत कोलोन एशियाई मूल की पहली महिला पुलिस सहायक प्रमुख बनी हैं। समारोह में मनमीत कोलोन ने अपने पद को लेकर खुशी जाहिर की और ज्यादा जिम्मेदारी के साथ अपनी ड्यूटी निभाने की बात कही।
रविवार को अल्पसंख्यक समुदाय के एक पूजा स्थल को पाकिस्तान पुलिस ने अपना निशाना बनाया है। अल्पसंख्यक समुदाय के एक प्रवक्ता के अनुसार कट्टरपंथी मौलवियों के दबाव में पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब प्रांत में 70 साल पुराने अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के पूजा स्थल को ध्वस्त किया। जमात-ए-अहमदिया पाकिस्तान के अधिकारी आमिर महमूद के अनुसार कानून के तहत अहमदी पूजा स्थल पर मीनार नहीं बना सकते हैं। इसीलिए आतंकवाद निरोधी विभाग ने मीनारों को गिराने के लिए आदेश जारी किया था।
on 25 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को हिंडनबर्ग रिसर्च ने जैक डोर्सी की कंपनी ब्लॉक के शेयरों में अपने पोजीशन शॉर्ट करने की बात कही है। शॉर्ट सेलर के आरोप के अनुसार अपने उपयोगकर्ताओं की संख्या को जैक डोर्सी के भुगतान फर्म ने बढ़ा चढ़ाकर बताया है। व्यवस्थित रूप से ब्लॉक ने डेमोग्राफी का लाभ उठाया है। प्रीमार्केट ट्रेडिंग में 18% तक गिरावट दर्ज की गई ब्लॉक के शेयरों में। अदाणी समूह के शेयरों में 100 अरब डॉलर से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।
on 24 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के रूस यात्रा पर रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव का कहना था कि इससे रूस और भारत के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा। रूस के अखबार रशियन गजेट में लिखे गए शी जिनपिंग के एक लेख के अनुसार 10 साल पहले चीन के राष्ट्रपति बन कर शी जिनपिंग नेसबसे पहले रूस का ही दौरा किया था। कुल 40 बार जिनपिंग और पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं के जरिए मुलाकात हुई है।
रियलमी ने अपने नए फोन Realme C55 को भारत में लॉन्च कर दिया है। Realme C55 में 6.72 इंच फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगा। Realme C55 में एक मिनी कैप्सूल दिया गया है। जिसे स्मार्टफोन के फिचर्स को अनुकूल बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। मिनी कैप्सूल बैटरी लेवल और डाटा को सही समय पर अलर्ट करेगा। रियलमी उचित मूल्य पर ग्राहकों के लिए इनोवेटिव टेक्नोलॉजी प्रदान कार रही हैं।
रूस के राष्ट्रपति और चीन के राष्ट्रपति के बातचीत के बाद व्लादीमीर पुतिन ने साझा प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि चीनी के साथ कारोबार में मुद्रा युआन इस्तेमाल किया जाएगा। विश्व कारोबार में अमेरिकी मुद्रा डॉलर का वर्चस्व तोड़ने के लिए लोग पुतिन की यह कोशिश मान रहे हैं। पुतिन की अनुसार अपने भुगतान का सेटलमेंट चीनी मुद्रा युआन के जरिए अफ्रीका, एशिया, अमेरिका, लैटिन और अन्य कई देशों में करना चाहते हैं।
आईएमएफ के तरफ से श्रीलंका को 330 मिलियन डॉलर की पहली किस्त मिल चुकी हैं। इसी बिच गुरुवार को श्रीलंका सरकार ने विपक्ष पर राजदूतों के साथ कोलंबो में बैठक कर आईएमएफ के बेलआउट कार्यक्रम को कमजोर करने और आईएमएफ से कड़ी शर्तो को लागू करवाने का गम्भीर आरोप लगाया है। हांलाकि इस मुद्दे पर विपक्षी नेता साजिथ प्रेमदासा का कहना था कि वह स्थानीय परिषद चुनावों को स्थगित करने के लिए राजदूतों से मिले थे।
Submit