on 7 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
मंगलवार को केरल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल डीजल और शराब पर सेस लगाने वाले सरकार के नए बजट के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की ओर आंसू गैस के गोले छोड़े। सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने सरकार के बजट प्रस्ताव के विरुद्ध विधानसभा में बैनर लहरा कर विरोध किया और पेट्रोल डीजल पर सेस लगाने के फैसले को वापस लेने की मांग की।
on 5 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली मुसीबत में फंस गए हैं। उनकी पत्नी एंड्रिया ने मारपीट के आरोप लगाये है और मुंबई के बांद्रा पुलिस्ट स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। पत्नी का आरोप है कि विनोद कांबली ने शराब के नशे में उनके साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, हालांकि अभी तक पुलिस की तरफ से कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।
on 10 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
एयर इंडिया में यात्रियों को दी जाने वाली शराब पर सवाल उठने लगे हैं। एयर इंडिया के सीईओ के अनुसार स्टाफ को बेहतर ढंग से एयरलाइन की शराब नीति को संभालना चाहिए। 18 साल से कम उम्र के किसी भी व्यक्ति को और चार घंटे से कम की अवधि वाली फ्लाइट में शराब नहीं देनी चाहिए। एक बारएक छोटे से मग में शराब परोसने के तीन घंटे के बाद ही यात्री की मांग के पर शराब देनी चाहिए।
on 8 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
बिहार मे लागू हुए शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफिया कोई न कोई रास्ता निकाल ले रहे। जहां पूरी प्रशासनिक महकमा इस कानून को क्रियान्वित करने के लिए पूरे ऊर्जा के साथ लगा है, वही शराब माफिया चकमा देने के नये पैंतरा निकाल रहे। घटना समस्तीपुर की है, जहां रेलवे द्वारा परित्यक्त मकान में चोर के छुपे होने के खबर के बाद आरपीएफ द्वारा छापामारी में करीबन 15 लाख रुपये की शराब बरामद किया गया।
on 20 Nov 2022 , Concise by Momisarma, 0 0
केरल में गुरुवार रात को दरिंदों ने चलती कार में 19 साल की मॉडल के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर कक्कनाड स्थित मॉडल के घर पर छोड़ दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार रात को मॉडल कोच्चि के एक क्लब में गई थी। जहां वह ज्यादा शराब पीने के बाद नशे में आ गई और मौके के फायदा उठा कर दरिंदों ने मॉडल को एक कार में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म किया।
on 28 Nov 2020 , Concise by Kajalmishra, 0 0
दुनिया के ऐसे कई तथ्य है जो हमें बताते है दुनिया कितनी अजीब है ऐसे कुछ जाने अनजाने तथ्य है जिन के बारे में हम कुछ जानते ही नहीं।
on 25 Nov 2020 , Concise by Kajalmishra, 0 0
फल और सब्जियां खाने में स्वादिष्ट और पौष्टिक होती हैं। पर उनके बारे में ऐसे कई तथ्य है जो हम नहीं जानते आइए ऐसे ही कुछ तथ्यों के बारे में जानकारी प्राप्त करें।
Submit