on 18 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि के त्यौहार को बेहद खास माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। लोग हर साल इस दिन माता पार्वती और शिवजी की पूजा करते हैं। इसे फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। यह त्यौहार और हर साल अलग-अलग तिथि को आता है, इस साल इसे 18 फरवरी को मनाया जा रहा है।
on 23 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और गुजरात उच्च न्यायालय के अधिवक्ता कृष्णकांत वखारिया का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 1954 से राजकोट में उन्होंने अपना कानूनी करियर शुरू किया। छह दशकों तक गुजरात उच्च न्यायालय में वह एक सफल वकील रहे। 2010 तक कृष्णकांत वखारिया कांग्रेस पार्टी के कानूनी सलाहकार थे। साथ ही विश्व गुजराती समाज के संस्थापक और अध्यक्ष के रूप में उन्होंने गुजराती प्रवासियों की भी सेवा की।
on 22 Jan 2023 , Concise by Palak, 0 0
दुनियाभर में कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या के बीच भारत के लिए एक अच्छी खबर है। देश में गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को नाक से दी जाने वाली पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च की जाएगी। भारत बायोटेक अपनी इंट्रानेजल कोविड-19 वैक्सीन INCOVACC लॉन्च करेगी। कंपनी के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एला ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
on 12 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारतीय मूल के लोगों का अमेरिका में प्रभाव बढ़ता ही जा रहा हैं। अमेरिका में भारतीय अमेरिकी सांसदों का समोसा कॉकस नाम से एक अनौपचारिक ग्रुप है। जहा डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति, डॉ. एमी बेरा, रो खन्ना और प्रमिला जयपाल शामिल हैं। गूगल, मास्टरकार्ड, आईएमबी, माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गज कंपनियों में भी भारतीय मूल के लोग सीईओ का पद संभाल रहे हैं। अमेरिका की सीनेट में भी शामिल होने वाली पहली भारतीय अमेरिकी महिला कमला हैरिस हैं।
on 12 Jan 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
तेलुगू अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण की मोस्ट अवेटेड फिल्म वीरा सिम्हा रेड्डी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई है। यह एक एक्शन, एडवेंचर फिल्म है जिसे गोपीचंद मालिनेनी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण के अलावा श्रुति हसन, हनी रोज, वरलक्मी सरथकुमार और दुनिया विजय ने भी मुख्य किरदार निभाया है। वीरा सिम्हा रेड्डी फिल्म को बनाने में करीब 150 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं।
Submit