on 25 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अभी तक छठे वेतनमान वाले कर्मचारियों को 212 फीसदी की दर से मिलने वाले महंगाई भत्ता को राज्य सरकार ने 221 फीसदी की दर से महंगाई भत्ता देने का ऐलान किया है। इस संबंध में बुधवार को अपर मुख्य सचिव वित्त प्रशांत त्रिवेदी ने शासनादेश जारी कर दिया है। शासनादेश के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से जारी वेतन संरचना और छठे वेतन आयोग द्वारा संस्तुत में कार्यरत राज्य कर्मियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा।
बस्ती जिले के धोबहट गांव के निवासी बजरंग प्रसाद यादव संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा को 454वीं रैंक में उत्तीर्ण कर आईएएस में चयनित हुए हैं। बजरंग प्रसाद यादव ने अपनी प्राथमिक शिक्षा लिटिल फ्लावर हाई स्कूल से की ओर इंटर की शिक्षा उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी से की। उसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने लगे। दिल्ली में रहकर 2020 से वह यूपीएससी की तैयारी कर रहे थे।
on 7 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
आगरा में नीट के परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जा रहा हैं। किसी भी परीक्षार्थी को बेल्ट, जूता पहनकर अंदर जाने नहीं दिया जा रहा हैं। यहां तक की जींस पहन कर आने वाले परीक्षार्थी के जींस के बटन को तोड़ने के लिए कहा गया है। परीक्षार्थियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से ही प्रवेश कराया गया, उनके हाथ में बधा कलावा खुलवाया गया और चोटी बांधकर लड़कियों को प्रवेश करने नहीं दिया गया।
on 9 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
ट्विटर ने बिना कोई कारण बताए अपने 200 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। एलन मस्क और ट्विटर के अधिकारियों ने कर्मचारियों के मेल का जवाब तक नहीं दिया। तब हेली नाम के एक दिव्यांग कर्मचारी ने ट्वीट करके एलन मस्क से नौकरी से निकाले जानें का कारण पूछा। तब जा कर एलन मस्क ने सार्वजनिक तौर पर कर्मचारियों से माफी मांगी। साथ ही एलन मस्क ने हेली को कंपनी में रखने के लिए विचार करने की बात कही है।
on 3 Mar 2023 , Concise by Palak, 0 0
उड़ीसा हाईकोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के 199 पदों पर नियुक्ति निकली है। हाईकोर्ट की इस भर्ती के लिए फॉर्म 20 मार्च तक भर सकते हैं।नोटिफिकेशन के अनुसार, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर की कुल 199 वैकेंसी है।क्वालिफिकेशन : उड़ीसा हाईकोर्ट में असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर पद पर नौकरी के लिए किसी भी डिसिप्लिन में ग्रेजुएट होना चाहिए।फीस : असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर भर्ती परीक्षा की फीस 500 रुपये है।एज लिमिट : 21 से 32 साल के बीच।
एमपीपीएससी ने जारी नोटिफिकेशनकिया।उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद MPPSC की ऑफिशियल वेबसाइटmppsc.mp.gov.inपर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।क्वालिफिकेशन : उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कॉमर्स में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए।खास तारीखें : आवेदन की शुरुआती तारीख : 09 मई 2023 , आवेदन की आखिरी तारीख : 08 जून 2023 एज लिमिट : 21 से 40 वर्ष के बीच।सैलरी : सिलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को सैलरी के तौर पर 3600 ग्रेड पे के तहत 9300 रुपये से 34800 रुपये दिए जाएंगे।
यूजीसी नेट फेज 3 परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो गया है। प्रवेश पत्र के साथ उम्मीदवारों को केंद्र पर एक फोटो युक्त ऑफिशियल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा।ऑफिशियल वेबसाइटugcnet.nta.nic.inपर जाएंऔर डाउनलोड कर लें।फेज 3 में कुल 8 विषयों के लिए परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस एग्जाम के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 28 फरवरी को एग्जाम सिटी स्लिप जारी की थी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर्स के पदों पर वैकेंसीनिकली है, इसके लिए 21 से 28 साल तक की उम्र के ग्रेजुएट उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाकर 14 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। कैंडिडेट्स किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना जरूरी है। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपए का शुल्क भरना होगा।सिलेक्शन के बाद उम्मीदवारों को हर महीने 32,600 से लेकर 41,300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।
on 2 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
लगातार देश में बेरोजगारी दर बढ़ता जा रहा हैं। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इन इंडियन इकॉनमी के अनुसार बेरोजगारी दर जनवरी में जहां 7.14 फीसदी था, तो वही फरवरी में यह दर 7.45 फीसदी तक पहुंच गया है। फरवरी में हरियाणा में 29.4, यूपी में 4, जम्मू एंड कश्मीर में 17.1, राजस्थान में 28.3, हिमाचल में 13.9, बिहार में 12.3, उत्तराखंड में 2.3, यूपी में 4, मप्र में 2, और छत्तीसगढ़ में 0.8 फीसदी बेरोजगारी का दर हुआ था।
on 1 Mar 2023 , Concise by Palak, 0 0
सीयूईटी के लिए आवेदन का अंतिम तारीख 12 मार्च है।Common University Entrance Test के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जल्द खत्म हो जाएगी।केवल रजिस्टर्ड उम्मीदवार ही 18 मार्च तक सीयूईटी यूजी आवेदन पत्र में बदलाव या एडिट कर पाएंगे।अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।आवेदन करने वाले कैंडिडडेट्स 12 मार्च 2023 से पहले एग्जाम के लिए अप्लाई कर दें। यह परीक्षा 21 से 31 मई 2023 तक कराई जाएगी।
महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग ग्रुप A और B भर्ती के लिए कल से आवेदन शुरू हो चुका है। उम्मीदवार MPSC की ऑफिशियल वेबसाइट mpsc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआती तारीख 2 मार्च 2023 है जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 22 मार्च 2023 तय किया गया है। उम्मीदवारों के पास ग्रेजुएट या B.Com/CA/MBA या इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए। आवेदन के लिए फीस 394 रुपये रखा गया है।
पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने पटवारी के 710 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइटsssb.punjab.gov.inसे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 37 वर्ष के बीच होना चाहिए और उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना चाहिए।PSSSB ने पटवारी (राजस्व) के पदों के लिए 710 वैकेंसी की घोषणा की है।पंजाब सरकार द्वारा पंजाबी में किसी अन्य समकक्ष परीक्षा को पास किया हुआ होना चाहिए।
कंपनी सचिव प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन शुरू हो चुका है।संस्थान ने अब ऐसे छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का वेरिफिकेशन कराने का मौका दिया है, जो अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं है।आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 250 रुपये फीस भरना होगी। साथ ही, आइसीएसआई ने सीएस रिजल्ट वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 18 मार्च 2023 निर्धारित की है।आइसीएसआई ने स्टूडेंट्स के सीएस रिजल्ट 2023 वेरिफिकेशन के लिंक को ऑफिशियल वेबसाइट, icsi.edu पर एक्टिव भी कर दिया है।
on 28 Feb 2023 , Concise by Palak, 0 0
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अधीन जिपमेर में 69 पदों पर निकली भर्ती।उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास होना चाहिए।उम्मीदवारों की उम्र 18 मार्च 2023 को 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।उम्मीदवार संस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट,jipmer.edu.inपर आवेदनकर सकते है।उम्मीदवारों की नियुक्ति कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी), कौशल परीक्षा (स्किल टेस्ट), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर होगी।
राजस्थान में सूचना सहायक के पदों के लिए कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्रदेश में 2730 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार को हर महीने 26 हजार 300 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।उम्मीदवार की उम्र 18 से 40 साल होनी जरूरी है।उम्मीदवार कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकेंगे।उम्मीदवारों का सिलेक्शन रिटन टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट और डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।
एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने जेई, एई और अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आवेदन की शुरुआती तारीख 24 फरवरी 2023 है और आवेदन की आखिरी तारीख 16 मार्च 2023 है। उम्मीदवारों की उम्र 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु वर्गानुसार 43 से 48 वर्ष निर्धारित की गई है।उम्मीदवार एमपीपीजीसीएल की ऑफिशियल वेबसाइटmppgcl.mp.gov.inके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राजस्थान के शिक्षा विभाग ने महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल में 9712 पदों पर वैकेंसी निकाली है।40 साल तक के उम्मीदवार कर अप्लाईसकेंगे। सैलरी : भर्ती प्रक्रिया में सिलेक्ट होने पर उम्मीदवार को हर महीने 16 हजार 900 रुपए से लेकर 29 हजार 600 रुपए तक सैलरी दी जाएगी।उम्मीदवार शिक्षा विभाग की ऑफिशियल वेबसाइटsso.rajasthan.gov.inपर जाकर 1 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।उम्मीदवारों को 100 रुपए फीस ऑनलाइन जमा करना होगी।
दिल्ली यूनिवर्सिटी के भारती कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकली भर्ती।उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइटbharaticollege.du.ac.inके जरिए 17 मार्च 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।क्वालिफिकेशन : किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में मास्टर की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों का 55 फीसदी नंबरों के साथ पास होना जरूरी है।अप्लीकेशन फीस : सामान्य वर्ग : 500 रुपए।उम्मीदवारों का सिलेक्शन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।
on 27 Feb 2023 , Concise by Palak, 0 0
इंडियन बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 220 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। क्वालिफिकेशन : एमबीए और कुछ के लिए ग्रेजुएशन के साथ संबंधित पद में डिप्लोमा मांगा गया है।विभिन्न पदों के लिए 18 से 35 साल आयु सीमा तय की गई है।आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।उम्मीदवार इंडियन बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट indianbank.in के जरिए 28 फरवरी 2023 तक अप्लाई कर सकते हैं।
on 24 Feb 2023 , Concise by Palak, 0 0
महिला एवं बाल विकास विभाग पंजाब ने आंगनवाड़ी के 5714 पदों पर आवेदन जारी किया है। पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2023 से शुरू हुई है और ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मार्च 2023 है। उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कक्षा 10वीं/12वीं/ग्रेजुएट होना चाहिए। जबकि उम्र 18 से 27 वर्ष के बीच होना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा अलग हो सकती है।
Submit