सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक दो दिन के दौरे पर मेघालय फ्रंटियर बीएसएफ पहुंचे।


On a two -day visit, the Director General of Border Security Force Meghalaya Frontier reached BSF.

मगलवार को भारत-बांग्लादेश सीमा पर वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य और परिचालन तैयारियों की समीक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक, आईपीएस नितिन अग्रवाल मेघालय फ्रंटियर बीएसएफ पहुंचे । इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कई मुद्दों पर बातचीत की थी। बीएसएफ मेघालय के प्रवक्ता के अनुसार, भारत-बांग्लादेश की सीमा पर चुनौतियों से निपटने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में आईजी ने डीजी को कई जानकारी दी। बता दे की इस यात्रा के दौरान बीएसएफ फ्रंटियर मुख्यालय उम्पलिंग में बीएसएफ महानिदेशक ने ऑफिरर्स इंस्टूट्यूट का उद्घाटन भी किया था।

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen