शनिवार को पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन हो गया। संतोख सिंह ने 1978 में अपना राजनीतिक सफर पंजाब युवा कांग्रेस नेता के तौर पर शुरू किया। उन्हें हार्ट अटैक आया। इसके बाद उन्हें फौरन फगवाड़ा के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उनकी रास्ते में ही मौत हो चुकी है। शनिवार सुबह यात्रा लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ जा रही थी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन।
