इसरो ने सोशल मीडिया पर आदित्य-एल1 मिशन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। इसके अनुसार, आदित्य-एल1 मिशन ने वैज्ञानिक डेटा कलेक्शन की शुरुआत कर दी है। स्टेप्स उपकरण के सेंसर ने पृथ्वी से 50,000 किमी से अधिक दूरी पर सुपर-थर्मल और ऊर्जावान आयनों और इलेक्ट्रॉनों का मापन शुरू किया है। यह डेटा वैज्ञानिकों को पृथ्वी के आसपास के कणों के व्यवहार का अध्ययन में मदद करेगा, जो वातावरण में ऊर्जावान कणों के विभिन्नता को समझने में महत्त्वपूर्ण होगा।
आदित्य L1 ने साइंटिफिक जानकारी एकत्रित करना शुरू किया
