बुधवार को अयोध्या में डकैती की प्लानिंग कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एसएसपी राज करन नय्यर के निर्देशन मे अपराधियों के विरूद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना इनायतनगर पुलिस टीम द्वारा डकैती की प्लानिंग कर रहे अभियुक्तों सुबाषचन्द्र, कृष्ण देव पाण्डेय, गोपीराम, सुनील तिवारी को प्राथमिक विद्यालय सूबेदार ढेमा वैश्य थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या से गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से पुलिस ने 4 अवैध पिस्टल 32 बोर, 1 देसी बन्दूक, 12 बोर, 5 जिन्दा कारतूस, चार अदद मोबाईल बरामद किया है। उनके खिलाफ मु0अ0सं0 296/2023 धारा 402/399 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
अयोध्या में डकैती की प्लानिंग करने वाले चार डकैत गिरफ्तार।
Add DM to Home Screen