अयोध्या में नदी यातायात विकास के सम्बंध में भारतीय अन्तर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष संजय बन्दोपाध्याय की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई है। संजय बन्दोपाध्याय के अनुसार श्रद्धालुओं को जल मार्ग के माध्यम से आनंदित करने और घाटों की मनोरम छवि के अवलोकन करवाने के लिए गुप्तार घाट से अयोध्या तक दो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कैटमरैन बोट और दो जेटी बोट उपलब्ध कराया जाएगा। इनको चार्जिंग स्टेशन घाट के पास बनाने के लिए जमीन और विद्युत की आवश्यकता होगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। बता दें कि आवश्यकतानुसार कार्यवाही करने के लिए उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश जारी किया है।
अयोध्या : जल मार्ग से सैर कर आनंद का अनुभव कर पाएंगे श्रद्वालु।
Add DM to Home Screen