अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण करने के आरोप में महिला थाने में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता के अनुसार उनकी 16 वर्षीय बेटी की दोस्ती कॉलेज के एक अन्य छात्रा के जरिए शिवम यादव से हुई। उसने फिर युवती को अपने साथी खालिद अंसारी से मिलाया। जिसके बाद दोनों ने पीड़िता को उपहार देने के जरिए अपने जाल में फंसाया और खालिद और शिवम ने मिलकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता को मस्जिदों में ले जा कर उसका धर्मांतरण कर उसका निकाह कराने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश अब भी जारी है।
अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद धर्मांतरण का ममला।
Add DM to Home Screen