सुल्तानपुर : भू-माफियाओं को मिट्टी में मिलाया जाएगा —देवमणि द्विवेदी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष का चचेरे भाई अजय नारायण सिंह चिकित्सक घनश्याम तिवारी की हत्या में मुख्य आरोपी पाए गए हैं, लेकिन तब भी पार्टी में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। चिकित्सक हत्याकांड पर कुछ दिन पहले सीएम के सदन में लंभुआ से भाजपा के पूर्व विधायक रहे देवमणि द्विवेदी ने भू-माफियाओं को मिट्टी में मिलाने वाली बात कही थी। उनके अनुसार, मृतक डॉक्टर घनश्याम तिवारी की नृशंस हत्या हुई थी। उनका हाथ पैर तोड़कर रिक्शे पर लाश भेजा गया था, जो बेहद घृणित और जघन्य अपराध है। जिन भू-माफियाओं का नाम वह मरते-मरते बताकर गए हैं, उन्हे सजा जरूर …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : एसपी ने थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया।

सुलतानपुर में कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने हेतु कई थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में एसपी सोमेन वर्मा ने बदलाव किया है, जिनमें जनपद के 9 निरीक्षक, 6 उपनिरीक्षक और 1 आरक्षी शामिल हैं। इस नए बदलाव के तहत प्रभारी निरीक्षक रहे अशोक कुमार सिंह को कादीपुर कोतवाली का प्रभार दिया गया, निरीक्षक रवि कुमार कादीपुर को अखंडनगर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया, निरीक्षक राजकुमार को शिवगढ़ थाने का प्रभारी बनाया गया और निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ला और निरीक्षक राजकुमार वर्मा को मोतिगरपुर थाने का प्रभारी न्यायालय व साक्षी सुरक्षा सेल बनाया गया हैं।

General India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुलतानपुर : दो बाइकों की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत, 3 लोग घायल।

शनिवार दोपहर को सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में स्थित मुसाफिरखाना-पारा मार्ग पर इसौली पुल पर दो बाइकों के बीच भीसन टक्कर हुई थी। इस सड़क हादसे में दो पिता-पुत्र की मौत हुई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हे तुरंत इलाज के वास्ते अस्पताल भेजा गया हैं। मृतकों की पहचान वासी रबीउल्ला और उनके 5 वर्षीय बेटे समीर के रूप में हुई है। खबर के अनुसार, मुसाफिरखाना की ओर से तीन बाइक सवार युवक रील बनाते हुए तेज रफ्तार से बाइक चला रहे थे, उसी समय दूसरी तरफ से आ रही वासी रबीउल्ला की बाइक …

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : 132 गांवों में लंपी वायरस का कहर, 269 पशुओं में पाई गई बीमारी।

सुल्तानपुर के 132 गांवों में लंपी का वायरस पूरी तरह फैल चुका है। इस वायरस ने 269 पशुओं को अपने चपेट में ले लिया है। फिलहाल विभाग की ओर से टीकाकरण और रोग ग्रसित पशुओं का इलाज किया जा रहा हैं और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित पशुओं का टीकाकरण करने का निर्देश दिया गया है। पशुपालन विभाग के अनुसार, लंपी से ग्रसित पशु द्वारा किसी अन्य पशुओं के संपर्क में आने से यह बीमारी फैलती हैं, इसलिए सामान्य पशुओं को लंपी से ग्रसित पशुओं से करीब 400 मीटर दूर रखना चाहिए और पशुओं को कीटों से भी बचाव करना चाहिए।

Health India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : नरायनपुर में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन।

सुल्तानपुर के नरायनपुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह और प्रशिक्षक मुनेंद्र मिश्र की अगुआई में न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बालक संवर्ग कबड्डी में लोदीपुर को नरायनपुर ने 18-8 से हराया। नरायनपुर की टीम में अनुराग, शाहबाज, करन, विकास, मेहताब सुजल, वैभव और हिमांशु शामिल थे। खो-खो के बालक और बालिका दोनों वर्ग में नरायनपुर ने जीत हासिल किया। तो वही ऊंचाहरा की टीम उप विजेता रही, उनके टीम में गुड़िया, पल्लवी, रानी और प्रिया शामिल थे।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चार खिलाड़ियों का चयन।

21 से 26 सितंबर तक मुजफ्फरनगर में 67वीं राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सुल्तानपुर जिले से अयोध्या मंडल की टीम में चार खिलाड़ियों का बालिका वर्ग और सीनियर बालक वर्ग में चयन किया गया है। जिसके बाद टीम को डीआईओएस रविशंकर और जिला क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह ने मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किया है। टीम के मैनेजर सरस्वती इंटर कॉलेज उमरी कादीपुर के क्रीड़ा प्रभारी आनंद सिंह होंगे। तो वही प्रतियोगिता में अंकुश निषाद, आरती निषाद, अमन निषाद और मोहम्मद गुफरान के रूप में हुई हैं।

India Local News Sports Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : 20 साल पुराने केस को लेकर भाजपा विधायक और उनके भाई को कोर्ट ने दी जमानत।

सुल्तानपुर के MP/MLA कोर्ट ने 20 साल पुराने एक मामले को लेकर भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह को जमानत दे दी है। 25 सितंबर को अब इस मामले की अगली सुनवाई होगी। बता दें कि यह मामला सन 2004 का है। उस समय विनोद सिंह कमला नेहरू सामाजिक विज्ञान एवं संस्थान के प्रबंधक हुआ करते थे और तब कॉलेज में पढ़ाने वाले रीडर बीपी सिंह ने आरोप लगाया था कि विनोद सिंह और उनके भाई अरविंद सिंह कॉलेज के साथ-साथ अपने फार्मेसी कॉलेज में भी पढ़ाने के लिए उन पर दबाव बना रहे …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : इंस्टाग्राम पर मिले मोहब्बत ने दिया धोखा, 5 दिन तक पति के घर बाहर बैठी रही।

कोलकाता की रहने वाली शबनम नाम की एक लड़की के साथ हारून नाम के एक लड़के ने धोखे से शादी की थी। पिछले 5 दिनों से पीड़िता आरोपी के घर के बाहर उससे मिलने के लिए बैठी हुई हैं, लेकिन आरोपी युवक के घरवाले दहेज की मांग को लेकर उसे घर के अंदर नहीं आने दे रहे हैं। पीड़िता ने उनके खिलाफ सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना में शिकायत दर्ज करवाया हैं, पर पुलिस ने अब तक कोई करवाई नहीं की है। खबर के अनुसार, इंस्टाग्राम पर दोनों की जान पहचान हुई थी और पिछले एक साल से दोनों प्रेम संबंध …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : प्रेमिका की शादी की बात से गुस्साए प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेता।

सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने चाकू से प्रेमिका का गला रेत कर नहर में फेंक दिया। एसपी सोमेन वर्मा के अनुसार, युवती की शादी की बात पता चलने पर आरोपी प्रेमी ने उसे मिलने बुलाया। जिसके बाद चाकू से गले पर वार करके युवती को नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी युवती को सीएचसी धनपतगंज में भर्ती करवाया। तो वही तलाशी के दौरान आरोपी प्रेमी और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी को गोली लगी थी। आरोपी की पहचान …

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : अवैध टायर फैक्ट्री की जहरीला धुएं से लोगों का जीना हुआ दुश्वार।

सुल्तानपुर के बल्दीराय तहसील क्षेत्र के ब्लॉक धनपतगंज के भरसड़ा गांव में कई महीनों से अवैध टायर फैक्ट्री में टायर जलाया जा रहा है, जिस वजह से स्थानीय लोगों को सांस लेने में असुविधा हो रही है और किसानों की फसलें भी नष्ट हो रही हैं। यहा तक कि फैक्ट्री से 300 मीटर की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय भरसड़ा और 400 मीटर की दूरी पर इंटर कॉलेज मायंग हैं, जहा पढ़ने वाले बच्चों पर भी इस धुएं बेहद बुरा असर पड़ रहा हैं। बल्दीराय में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई करवाई नहीं की …

India Issues Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : सिलेंडर में लगी आग से बड़ा विस्फोट, एक जख्मी।

सुल्तानपुर के धनपतगंज थानाक्षेत्र में स्थित बाजार में अभय सिंह की इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर खाना बनाते समय छोटे सिलेंडर ने अचानक आग पकड़ ली। वहा मौजूद लोग उसे बुझाते तब तक सिलेंडर विस्फोट हो गया था। तो वही आग की लपटें बगल के दुकान तक पहुंचने पर उसमें रखी बैटरियों में भी विस्फोट होने लगा और इसी बीच बचाव कर रहे गृह स्वामी आग की चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों उन्हे तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हे लखनऊ रेफर कर दिया।

Accident India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

सुल्तानपुर : एटीएम व बीएनए मशीन में छेड़छाड़ कर रहे 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

शनिवार को सुल्तानपुर में एटीएम व बीएनए मशीन से छेड़छाड़ कर पैसे निकालने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से साढ़े छह लाख रुपए कैश, एक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान ओमप्रकाश तिवारी और राजेंद्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई हैं। एसपी सुल्तानपुर सोमेन बर्मा के अनुसार, इंडिया वैल्यू कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी को धमकाने के लिए आरोपियों ने पिस्टल खरीदी थी, जिसके बाद उन लोगों ने एटीएम व बीएनए मशीन के साफ्टवेयर से छेड़छाड़ कर काफी पैसे निकाल लिए थे।

Crime India Local News Sultanpur Uttar Pradesh

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen