खरबूजे का शर्बत


Muskmelon Sherbet

गर्मी और लू में प्यास बुझाने के लिए सादा पानी ही पर्याप्त नहीं होता। और बाजार में मिलने वाली कोल्ड ड्रिंक्स वगैरह पेट के लिए हानिकारक होती है। इसलिए हमें कोशिश करनी चाहिए कि घर में ही शरबत बनाएं। खरबूजा जो इस मौसम में मिलने वाला एक बहुत ही स्वादिष्ट फल है। इस का शरबत कैसे बनाते हैं? मैं बताती हूं।

खरबूजे का शर्बत बनाने के लिये आवस्यक सामग्री

  1. एक खरबूजा मध्यम आकार का
  2. आधी कटोरी चीनी
  3. एक गड्डी पुदीना
  4. चौथाई चम्मच काला नमक

खरबूजे का शर्बत बनाने की विधि :

  1. खरबूजे को पहले छील लें।
  2. उसके बाद उसको मिक्सी में पुदीना और चीनी डालकर पीस लें।
  3. हल्का सा काला नमक डालना चाहे तो डाल दें।
  4. अब बर्फ डालकर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें।
BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen