मटर के कबाब जितना बनाने में आसान है उतना ही खाने में स्वादिष्ट है। आइए इसे बनाने का तरीका जानते है।
आवश्यक सामग्री:
मटर-५०० ग्राम ( उबली हुई)
पालक- ५०० ग्राम ( उबली हुई)
हरी मिर्च- २ (कटी हुई)
अदरक- १ टुकड़ा
नमक- स्वादानुसार
बेसन- १ चम्मच
तेल- सेकने के लिए
बनाने की विधि:
मटर, पालक, मिर्च और अदरक को मिक्सर में अच्छी तरह से पीस ले ।
उस मिश्रण में नमक डाल के उसके छोटे कबाब के आकार के पैटीज़ बना ले और उस पर हल्का बेसन लगाए।
तवा गर्म करके उस पर तेल लगा के यह कबाब दोनों तरफ से अच्छे से सेक ले ।
फिर इन कबाब के आनंद चटनी या फिर सॉस के साथ ले ।
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
हरियाली मटर.
दम गोभी
Add DM to Home Screen