सामग्री:
- चीनी - 1 कप
- पानी - 2 कप
- आटा - 1 कप
- घी- 1 कप
- काजू, 1/2 कप
- बादाम - ½ कप
बनाने की विधि:
- सबसे पहले कढ़ाई में चीनी और उससे दुगुना पानी डाल कर अच्छे से उबाल लें। ध्यान रहे एक ही बर्तन सारी सामग्रियों को मापने के लिए इस्तेमाल करें।
- चीनी के पिघलने के बाद गैस को ऑफ कर दें।
- अब एक कढ़ाई में आटा डाले और उसे 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर भून लें और फिर इसे अलग प्लेट में निकल लें।
- अब उसी कढ़ाई में ¾ कप घी डाल दें और हल्का गरम होते ही काजू बादाम डाल के फ्राई करके निकाल लें।
- अब उसी कढ़ाई में फिर से भुना हुआ आटा डाल दें और धीमी आंच पर 7-8 मिनट तक एक ही दिशा में चलाते हुए पकाए।
- जैसे ही आटे का कलर भूरा हो जाए, उसमें चीनी का पानी डाल दें और 2-3 मिनट तक चलाते रहें।
आपका हलवा तैयार है अब उसमें ऊपर से ¼ कप घी डालें और काजू बादाम डाल दें।
आलू पत्तागोभी की सब्जी
पनीर भुर्जी
केले की सब्जी
गोभी कोरमा
अंडे की सब्जी
प्याज करेले की सब्जी
विटामिन ई कैप्सूल के फायदे
दम गोभी
Add DM to Home Screen