पचरुखी सिवान: छपरा सिवान मुख्य मार्ग एनएच 531 पर एक अनियंत्रित स्विफ्ट कार की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।
मंगलवार को एनएच 531 पर पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर में सड़क किनारे जा रहे एक व्यक्ति को अनियंत्रित कार चालक ने टक्कर मार दी। इसके बाद चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान बरियारपुर गांव निवासी 62 वर्षीय बांका सिंह के रूप में हुई है।
हॉस्पिटल में नाइट गार्ड का काम करता था बांका
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क किनारे घायल अवस्था में देख तुरंत BDS हॉस्पिटल में व्यक्ति को भर्ती कराया। यहां के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक बांका सिंह गांव के ही BDS हॉस्पिटल में नाइट गार्ड का काम करता था।
गांव में ही किया गया अंतिम संस्कार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिवान के सदर अस्पताल में भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजन गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किए।
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है। पचरुखी के अंचलाधिकारी धर्मनाथ बैठा ने कहा कि परिजनों के आवेदन पर पीड़ित परिवार को आपदा के तहत मुआवजा राशि दी जाएगी।