मंगलवार को अयोध्या में उप्र सफाई मजदूर संघ की ओर से एक बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन नगर निगम के किसी अधिकारी द्वारा संगठन से वार्ता न करने और नगर निगम प्रशासन को अपनी प्रमुख मांगों को लेकर दिए गए प्रत्यावेदन पर कोई सकारात्मक निर्णय न लेने पर सफ़ाईकर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। उप्र सफाई मजदूर संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश श्रीवास्तव से मिली जानकारी के अनुसार, पांच फरवरी को सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के निस्तारण को लेकर नगर निगम प्रशासन ने वार्ता का समय दिया था, लेकिन अपराह्न तीन बजे तक नगर निगम प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा।
अधिकारी द्वारा संगठन से वार्ता न करने पर सफ़ाईकर्मचारियों की हड़ताल।
