सोमवार को सीवान के नारायण कर्मयोगी उच्च विद्यालय सह महाविद्यालय में केंद्रीय धारा सभा के पूर्व सदस्य स्व. नारायण प्रसाद सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम के दौरान गोरेयाकोठी के भाजपा विधायक व उनके पौत्र देवेश कान्त सिंह ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि देश के संविधान बनाने में स्व. नारायण प्रसाद सिंह ने अहम भूमिका निभाई थी और 1916 में उन्होंने नारायण कर्मयोगी उच्च विधालय की स्थापना की थी। साथ ही 1936 में कैलगढ़ महाराज को पराजित करने के बाद वह केंद्रीय धारा सभा के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे।
सीवान : स्व. नारायण प्रसाद सिंह की 136 वीं जयंती मनाई गई।
