जमीन विवाद में युवती की गला रेतकर हत्या की कोशिश, आरोपी फरार।


Attempted murder of a woman in a land dispute, accused absconding.

बुधवार को गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में स्थित बामो गांव में जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने एक युवती की गला रेतकर हत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जख्मी युवती को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर में भर्ती करवाया, लेकिन हालत की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी युवती की पहचान पिंकी कुमारी के रूप में हुई हैं। पुलिस के अनुसार, पड़ोसी मदन प्रसाद, ललन, नीरज प्रसाद, समेत चार-पांच लोगों ने युवती को पहले बंधक बनाया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या करने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

BharatiyaRecipes back to top image Add DM to Home Screen