on 6 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
हाल ही में गूगल ने दुनिया की सबसे तेज मशीन लर्नि ट्रेनिंग सुपर कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट नाम का एक कस्टम चिप गूगल ने तैयार किया है। इस टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट कस्टम चिप के तहत गुगल के 90% से अधिक प्रश्नों का उत्तर मिल पाएगा। गुगल के अनुसार लिंग्वो, जैक्स और टेन्सरफ्लो मॉडल का इस्तेमाल कर गुगल ने यह उपलब्धि हासिल किया है। तीस सेकेंड के लिए इन चार मॉडल को प्रशिक्षित किया गया है।
रूस के उत्तरी काकेशस से भयंकर गोलीबारी की खबर सामने आई हैं। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार रूस के उत्तरी काकेशस में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा हैं। ऑपरेशन तहत पुलिस ने जयाजिकोव-यूर्ट गांव के एक घर में छुपे आतंकवादियों को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी की मौत हुई और आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक चीनी पत्रकार को देश छोड़ने की बात कहने के बाद चीन ने दो भारतीय पत्रकारों का वीजा फ्रीज कर दिया है। खबर के अनुसार नई दिल्ली स्थित शिन्हुआ समाचार एजेंसी के एक संवाददाता को भारतीय विदेश मंत्रालय ने वीजा का नवीनीकरण नहीं करने के कारण 31 मार्च तक चीन लौटने को कहा। जिसके बाद चीन ने द हिंदू के संवाददाता अनंत कृष्णन और प्रसार भारती के प्रतिनिधि अंशुमन मिश्रा के वीजा को फ्रीज कर दिया।
पनामा और मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में 31 किमी की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तो वही यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार मंगलवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप पनामा के तट पर महसूस किया गया है। चिरिकि प्रांत में बोका चीका से दक्षिण में 72 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।
on 5 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहैटन की अदालत ने रिहा कर दिया है। खुद पर लगे सभी आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत में गलत बताया है। सभी दलीलें को सुनने के बाद अदालत ने स्टॉर्मी डेनियल्स को देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। अब चार दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। पहले भी न्यूयॉर्क की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी स्थायी सीट के लिए भारत का बचाव करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपना मत रखा। रुचिरा कंबोज के अनुसार अस्थायी और स्थायी दोनों श्रेणियों में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के विस्तार के पक्ष में है, लेकिन समस्या का समाधान सिर्फ अस्थायी श्रेणी में विस्तार करने से नहीं होगा। सदस्यों के बीच स्थायी और अस्थायी अंतर के कारण वर्तमान के भू-राजनीतिक परिस्थितियों को बुरा बना रही हैं।
2022 के इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जेलों में 22 प्रतिशत सजायाफ्ता मुजरिम लोग ही बंद है। 77.10 प्रतिशत बाकी बंदी विचाराधीन हैं। साल 2010 से 2021 तक 2.4 लाख से 4.3 लाख तक विचाराधीन बंदियों की संख्या बढ़ चुकी हैं। जेलों में क्षमता से अधिक लोगों को जेलों में रखा जा रहा हैं। जेलों में कुल आबादी 2021 में 5.54 लाख तक पहुंच चुकी है। 2021 में 1,319 जेलों में 18.1 लाख कैदी भेजे गए थे।
अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के नाम बदलने के चीन के इस कदम पर अमेरिका ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त किया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस के दिए गए बयान के अनुसार अमेरिका अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा करने वाले चीन का कड़ा विरोध करते हैं। चीन भारतीय क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा हैं। लंबे समय पहले ही अरुणाचल प्रदेश को अमेरिका ने अपनी मान्यता दी थी।
मैनहैटन कोर्ट में अपनी पेशी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन पर हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि अमेरिका में ऐसे भी दिन आएंगे। अमेरिका नरक में जा रहा हैं। अमेरिका को जो बर्बाद करना चाहते हैं उनसे अमेरिका को बचाना होगा। उन्होंने सिर्फ अमेरिका को निडर हो कर रक्षा करने का अपराध किया है। 2024 के चुनाव के कारण उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।
फोर्ब्स के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति में भारी गिरावट आई हैं। सितंबर 2022 के 3.2 बिलियन डॉलर गिरावट के बाद अब 2.5 बिलियन डॉलर डोनाल्ड ट्रम्प का अनुमानित मूल्य रह गया है। मतलब डोनाल्ड ट्रम्प संपत्ति में 730 मिलियन डॉलर की कमी हुई। डोनाल्ड ट्रम्प की संपत्ति 2015 में 4.5 बिलियन थी। जो उस समय सबसे उच्चतम रैंकिंग पर दर्ज की गई थी। व्हाइट हाउस के बोली के दौरान उनकी संपत्ति में 2.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी।
50 साल बाद चंद्रमा पर मिशन भेजने के लिए सोमवार को नासा ने चार क्रू सदस्यों की घोषणा की हैं। कैनेडी स्पेस सेंटर से 2024 को 10 दिन के लिए ओरियन कैप्सूल में आर्टिमिस द्वितीय मिशन पर रॉकेट को भेजा जाएगा। जो चंद्रमा की परिक्रमा कर पृथ्वी में वापस लोटेगा। एक साल बाद फिर से चंद्रमा में दो क्रू सदस्यों को भेजा जाएगा। इसी कार्यक्रम के तहत पिछले वर्ष ही मानव रहित ओरियन कैप्सूल को लॉन्च किया गया था।
मंगलवार की सुबह नीदरलैंड में एक भयानक रेल हादसा हुआ। खबर के अनुसार एक यात्री ट्रेन लेडेन शहर से हेग जा रही थी। जहा ट्रैक पर मौजूद निर्माण उपकरण से ट्रेन टकराई और पटरी से पलट गई। जिससे ट्रेन के एक डिब्बे में आग लग गई। इस भयानक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और 50 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को तुरंत नजदीगी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
मंगलवार को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने रूस से भी बेहतर संबंध भारत के साथ बनाने की बात कही है। माओ निंग के अनुसार भारत चीन और रूस विश्व में उभरते हुए प्रमुख देश हैं। जो क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जटिल परिवर्तनों का सामना कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ सच्चे और संचार बहुपक्षवाद का बचाव कर संयुक्त होकर वैश्विक चुनौतियों का सामना कर भारत, चीन और रूस विश्व को एक सकारात्मक संकेत दे सकते हैं।
सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों को लेकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में साल की सबसे बड़ी उछाल देखी गई। उत्पादन में कटौती के फैसले के कारण यह उछाल नजर आई हैं। आने वाले समय में 100 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल की कीमत देखे जाने की उम्मीद जताई जा रही हैं। एक दिन पहले ही रूस और उनके सहयोगियों देशों ने और पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन ने 11.6 लाख बैरल कच्चे तेल का उत्पादन प्रतिदिन घटाने की घोषणा किया था।
on 4 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारतीय मूल के 47 वर्षीय नागरिक विश्वचंज कोल्ला की अमेरिका के बोस्टन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर मौत की खबर है। पुलिस के अनुसार 28 मार्च को शाम करीब 5 बजे विश्वचंज कोल्ला अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक बस की चपेट में आ कर घिसट गए। मौके पर मौजूद एक ऑफ ड्यूटी नर्स ने तुरंत विश्वचंज कोल्ला की मदद की लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। आंध्रप्रदेश के रहने विश्वचंज कोल्ला टाकेडा फार्मास्युटिकल कंपनी में एक एनालिस्ट थे।
पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के आरोप को लेकर मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुनवाई होगी। अदालत की सुनवाई के बाद डोनाल्ड ट्रंप फ्लोरिडा के अपने रिसॉर्ट में वापस लौट कर मंगलवार रात को अपने समर्थकों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ ग्रैंड ज्यूरी ने स्टॉर्मी डेनियल्स को पैसे देने के एक अभियोग को लेकर वोट दिया था और 30 से अधिक मामलों में डोनाल्ड ट्रंप के ऊपर आरोप लगाए गए।
हालही में अरुणचाल प्रदेश के जी20 कार्यक्रम की अहम बैठक में चीन शामिल नहीं हुआ था। भारत को उकसाने के लिए रविवार को चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के मानकीकृत नामों की तीसरी लिस्ट जारी की है। चीन ने अरुणाचल प्रदेश को दक्षिणी हिस्से को अपना बताया है। ग्लोबल टाइम्स के खबर के अनुसार अरुणाचल प्रदेश के पांच पर्वत चोटियों, दो आवासीय क्षेत्र, दो नदियों और भूमि क्षेत्र को चीन ने अपने लिस्ट में जारी किया है।
अफगानिस्तान के उत्तर पश्चिमी इलाके में स्थित दस सालों से संचालित सदाई बनोवन महिला रेडियो स्टेशन को तालिबान ने बंद करने का आदेश जारी किया है। तालिबान के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के दौरान इस महिला रेडियो स्टेशन में संगीत बजाया गया था। जो की इस्लामिक एमिरेट्स के कानून का उल्लंघन है। अगर इस्लामिक एमिरेट्स के कानूनों को पालन किया जाएगा तो भविष्य में रेडियो स्टेशन को फिर से संचालन की अनुमति दी जाएगी।
on 3 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गूगल के सीएफओ रूथ पोराट के सोशल मीडिया पोस्ट से पता चला है कि लागत में कटौती के उपायों की एक श्रृंखला Google जल्दी ही शुरू कर रहा हैं। 31 मार्च को गूगल ने पोराट की ओर से एक ज्ञापन भेज कर अपने कर्मचारियों को लागत में कटौती अभियान के दौरान भत्तों को कम करने के बारे में सूचित किया है। मतलब Google अपने ऑफिस के कुछ माइक्रो किचन को बंद करेगा।
शनिवार रात देर रात को 78 वर्षीय नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को पेट में दर्द के कारण काठमांडू त्रिभुवन यूनिवर्सिटी टीचिंग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती करवाया गया। दो हफ्ते पहले ही नए राष्ट्रपति के रूप में रामचंद्र पौडेल ने शपथ ग्रहण किया था। राष्ट्रपति चुनाव में पिछले महीने रामचंद्र पौडेल को 33,802 मत मिले। प्रांतीय विधानसभा के 352 सदस्यों और संसद के 214 सदस्यों का समर्थन मिला था।
Submit