on 14 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
बुधवार को विश्व बैंक के प्रमुखों और आईएमएफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन मदद की अपील की है। वोलोदिमीर जेलेंस्की के अनुसार रूस को यूक्रेन के नुकसान पहुंचाने की पूरी कीमत चुकानी होगी। दुनियाभर के रूसी सेंट्रल बैंक की संपत्ति को जब्त कर उसको यूक्रेन के पुनर्निर्माण में लगाना चाहिए। यूक्रेन के ऊर्जा इन्फ्रास्ट्रक्चर की मरम्मत के लिए वर्ल्ड बैंक ने यूक्रेन को 200 मिलियन डॉलर देने की घोषणा की है।
गुरुवार सुबह उत्तर कोरिया ने जापान सागर की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी। यह मिसाइल जापान में रेडियोएक्टिव सुनामी ला सकती हैं। इसलिए जापान की सरकार ने होक्काइडो द्वीप के निवासियों को सुरक्षित स्थानों में शरण लेने की अपील की है। उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया के अनुसार सोमवार को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन की एक बैठक में किम जोंग उन ने हिस्सा लिया था। जहां दक्षिण कोरिया के गद्दारों और अमेरिकी साम्राज्यवादियों के खिलाफ युद्ध छेड़ने की चर्चा हुई।
अमेरिका के कई कंपनियों में हुए छंटनी में कई भारतीय लोग इसके शिकार हुए हैं। इस समस्या को देखते हुए यूएस सिटिजनशि एंड इमीग्रेशन सर्विसेज को अमेरिका के सांसदों ने एक पत्र लिखा। जहा छंटनी में नौकरी खोने वाले लोगो को नई नौकरी ढूंढने के लिए एक निश्चित समय तक अमेरिका में रहने देने की बात लिखी गई हैं। सांसदों के अनुसार आज कल की ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के लिए उच्च प्रशिक्षित प्रवासी बेहद अहम हैं।
on 13 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
भारत से पाकिस्तान पहुंचे एक भारतीय सिख तीर्थयात्री की पाकिस्तान में मौत हो चुकी हैं। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के प्रवक्ता आमिर हाशमी के अनुसार रविवार को जालंधर के रहने वाले जोकिंदर सिंह पाकिस्तान के गुरुद्वारा ननकाना साहिब में आयोजित होने वाले बैसाखी मेले में शामिल होने के लिए वाघा बॉर्डर से लाहौर पहुंचे। इसके बाद मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने के कारण जोकिंदर सिंह को मौत हो गई।
पाकिस्तानी पुरुषों पर ब्रिटेन की गृह सचिव सुएला ब्रेवरमैन की टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ता जा रहा हैं। सुएला ब्रेवरमैन के बयान के अनुसार पाकिस्तानी पुरुष बाल यौन शोषण के लिए जिम्मेदार हैं। 18 हजार प्रवासी पाकिस्तानियों के ब्रिटिश पाकिस्तानी फाउंडेशन ने सुएला ब्रेवरमैन की टिप्पणियों को वापस लेने की मांग उठा कर प्रधानमंत्री ऋषि सुनक को एक पत्र लिखा है। ब्रिटिश पाकिस्तानी फाउंडेशन के अनुसार सुएला ब्रेवरमैन के टिप्पणी के कारण पूरा समुदाय कलंकित हो रहा है।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण श्रीलंका की आर्थिक मदद के लिए गुरुवार को जापान के वित्त मंत्री शुनिची सुजुकी और फ्रांस के वित्त मंत्री ब्रूनो ले मैयर के साथ बैठक करेगी। इस बैठक में वाशिंगटन स्थित विश्व बैंक और तीनों देशों के वित्त मंत्री के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर श्रीलंका के कर्ज पुनर्गठन प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से श्रीलंका के वित्त मंत्री शेहान सेमासिंघे और राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे बैठक में जुड़े रहेंगे।
मंगलवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों पर सीधा निशाना साधा है। डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार उनके राष्ट्रपति पद छोड़ने के बाद दुनिया में अमेरिका अपना प्रभाव खोता जा रहा है। इमैनुएल मैक्रों चीन यात्रा में जा कर शी जिनपिंन की चाटुकारिता में लगे हैं। पिछले सप्ताह इमैनुएल मैक्रों ने खुद यह बयान दिया था कि वाशिंगटन और बीजिंग के बीच यूरोपीय देशों को फंसना नहीं चाहिए।।
यूनाइटेड किंगडम के शरण का दुरुपयोग कर भारत में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के खालिस्तानी समर्थकों का यह कदम भारत के लिए चिंता का विषय बन रहा हैं। खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों की निगरानी बढ़ाने और उचित सक्रिय कार्रवाई करने के लिए भारत के केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने ब्रिटेन से अनुरोध किया है। यह चर्चा राजधानी दिल्ली में आयोजित 5वीं भारत-यूके गृह मामले के दौरान की गई है।
एच3एन8 बर्ड फ्लू संक्रमण से दुनिया की पहली मौत दर्ज की गई हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार बर्ड फ्लू से मरने वाली पहली व्यक्ति 56 वर्षीय एक चीनी महिला है। वेट मार्केट से मांस की खरीदारी के बाद महिला कई अंतर्निहित स्थितियों से जूझ रही थी। साथ ही महिला कुक्कुट के संपर्क में आई थी। चीन में जंगली पक्षियों द्वारा एवियन फ्लू वायरस और छिटपुट संक्रमण द्वारा बर्ड फ्लू फैलाना आम बात है।
on 12 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट को लेकर कई दावे सामने आई हैं। एक कानून के प्रोफेसर जोनाथन टर्ली पर चैटजीपीटी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। यहां तक कि यूरोप और अमेरिका में एआई के कारण बहत से वकीलों की नौकरियां भी जा चुकी हैं। चैटजीपीटी ने कानूनी विद्वानों की एक सूची तैयार कर उसमें चैटजीपीटी को परेशान करने वाले के खिलाफ एक मनगढ़ंत लेख लिख कर सबूत के तौर पर चैटबॉट ने दिखाया। लेकिन अब वह लेख मौजूद नहीं है।
मंगलवार को पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से आतंकवादियों और पुलिस की बड़ी मुठभेड़ सामने आई हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जुहैब मोशिन के अनुसार आतंकवादियों की तलाश में पुलिस और फ्रंटियर कांस्टेबुलरी के जवानों द्वारा एक तलाशी अभियान शुरू किया गया था। जिस दौरान कुचलक के एक घर में आतंकवादी छिपे हुए थे। जिसके बाद फायरिंग में चार पुलिसकर्मियों की मौत हुई और एक आतंकवादी मारा गया। बाकी आतंकवादी घटना स्थल से फरार हो गए।
अमेरिकी भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका के सिख्स ऑफ अमेरिका संगठन ने सिख हीरो अवॉर्ड से सम्मानित किया है। खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास के हमले में तरनजीत सिंह संधू को निशाना बनाया था। यह अवार्ड प्राप्त कर तरनजीत सिंह संधू ने खालिस्तानी और अलगाववादियों समर्थकों को कड़ा संदेश दिया है। तरनजीत सिंह संधू ने खालिस्तानियों को चेतावनी देते हुए बयान दिया कि खालसा झंडा एकता, शांति और प्रेम का प्रतीक है। इसलिए झंडे का अपमान ना करें।
संयुक्त राष्ट्र में सोमवार को भारत की प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने यूएन में सैन्य उपकरणों और अवैध हथियारों के लेनदेन को लेकर पाकिस्तान पर जमकर तंज कसा हैं। रुचिरा कंबोज के अनुसार ड्रोन्स के जरिए बॉर्डर पार से हो रही हथियारों की अवैध सप्लाई की चुनौती का सामना भारत को करना पड़ रहा हैं। कुछ देश आतंकवादियों के साथ गठबंधन कर अवैध हथियार भेज रही हैं। सैन्य उपकरणों और हथियारों का अवैध निर्यात अंतरराष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन है।
आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका सरकार चुनाव कराने का हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। देश के चुनाव आयोग के अनुसार 25 अप्रैल को होने वाले स्थानीय निकाय चुनावों को धन की कमी के कारण अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया है। चुनावों के चर्चा को लेकर सोमवार को प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धने ने चुनाव आयोग के प्रमुख राजनीतिक दलों के सदस्यों और अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसके बाद चुनावों को स्थगित करने का फैसला लिया गया है।
रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत के बाद पहली बार भारत यात्रा पर यूक्रेन की 39 वर्षीय उप विदेश मंत्री एमिन झापरोवा आई हैं। एमिन झापरोवा के अनुसार सच्चे विश्वगुरु के लिए यूक्रेन का समर्थन करना ही सही विकल्प है। पिछले 30 वर्षों से भारत और यूक्रेन के बीच द्विपक्षीय सहयोग में व्यापार, संस्कृति, शिक्षा और रक्षा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। दौरे के पहले दिन दिल्ली में एमिन झापरोवा ने विदेश सचिव संजय वर्मा के साथ बैठक की।
तीन दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी से मुलाकात की। एनएएम की अध्यक्षता संभालने पर एस जयशंकर ने देश को बधाई दी। साथ ही मंगलवार को युगांडा के समकक्ष जनरल ओडोंगो जेजे से भी एस जयशंकर ने मुलाकात की है। इस दौरान उनलोगो ने देश के ऐतिहासिक संबंधों, निवेश, ऊर्जा, व्यापार, रक्षा आदि पर चर्चा की। द्विपक्षीय समझौता पर हस्ताक्षर के बाद एस जयशंकर एनएफएसयू का उद्घाटन भी करेंगे।
रूस के कामचाटका प्रायद्वीप में एक भयानक ज्वालामुखी फटने की खबर सामने आई हैं। लगभग 10 किलोमीटर की ऊंचाई तक 10,771 फीट ऊंचे शिवलुच ज्वालामुखी के राख का ढेर नजर आ रहा हैं। ज्वालामुखी के खतरे को देख कर उड्डयन विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। 15 किलोमीटर ऊंचाई तक ज्वालामुखी के विस्फोट होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।
हंगामे के बाद ट्विटर ने अमेरिका के नेशनल पब्लिक रेडियो के राज्य-संबद्ध मीडिया के लेबल को वापस ले लिया है। साथ ही ट्विटर ने सरकार द्वारा रेडियो को वित्त पोषित बताया है। ब्रिटिश परिवारों द्वारा लाइसेंस शुल्क का भुगतान कर वित्त पोषित करने वाले उस नए लेबल को ट्विटर ने बीबीसी पर भी लागू किया है। खबर के अनुसार ट्विटर से ब्रिटेन के राष्ट्रीय प्रसारक ने स्पष्टीकरण मांगा था। जिसके बाद ट्विटर ने यह बदलाव किया है।
on 11 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
एक बार फिर तालिबान ने अफगानिस्तान के महिलाओं का बगीचों और रेस्तरां में जाने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। तालिबान के एक अधिकारी के अनुसार लोगों की शिकायत के बाद और धार्मिक विद्वानों के मत पर तालिबान ने फैसला लिया है। इन स्थानों पर पुरूष और महिला एक साथ बैठते हैं। कई शिकायत भी मिल चुकी हैं, केवल हेरात में महिलाओं के लिए यह प्रतिबंध लागू रहेगा। लेकिन पुरुषों के लिए कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
बाइडन प्रशासन के लिए बड़ी मुसीबत बनता जा रहा हैं पेंटागन से लीक हुए गुप्त दस्तावेज। इन डॉक्यूमेंट्स के लीक होने से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा पर गंभीर खतरा पैदा कर सकता हैं। अमेरिका के न्याय मंत्रालय की ओर से दस्तावेज लीक की जांच बिठाई गई हैं। इन दस्तावेज में रूस और यूक्रेन के युद्ध से लेकर अमेरिका की आंतरिक सुरक्षा की अति-संवेदनशील जानकारी वाले कई अन्य दस्तावेज शामिल थे।
Submit