on 9 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
विश्व स्वास्थ्य संगठन के नए अध्ययन के अनुसार भारत में 72 फीसदी मौतें डॉक्टरों के जरिए प्रमाणित नहीं होती हैं। सिर्फ 23 फीसदी मौतों पर डॉक्टरों की नीति बनाई जाती हैं। कंप्यूटर की तुलना में भारत में चिकित्सक प्रमाणित मौखिक शव परीक्षण ज्यादा कारगर माना जाता है। इस अध्ययन में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद, दिल्ली एम्स सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञ डब्ल्यूएचओ के साथ शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार एक राष्ट्रीय मौखिक शव परीक्षण कार्यक्रम में इसकी जानकारी देनी चाहिए।
वाराणसी में गिरफ्तार पीएफआई के सदस्य रईस अहमद और परवेज अहमद कई दिनों से यूपी समेत प्रयागराज में पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या से जुड़े हर मामलों को इस्लाम पर हमले से जोड़कर मुस्लिम युवाओं को भड़काऊ मैसेज भेज रहे थे। दोनों के मोबाइल और सोशल मीडिया अकाउंट के मैसेज पर जांच एजेंसियां कई दिनों से नजर रख रही थी। जिसके तहत उनके साथ साथ उनसे जुड़े युवाओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
प्रतिबंध के बाद भी लखनऊ के सैरपुर, गुडंबा, इंदिरानगर और बीकेटी में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया संगठन की नर्सरी गांवों में फैली हुई है। जिसके जरिए युवकों को हथियारों का प्रशिक्षण और कट्टरता का पाठ पढ़ाया जाता हैं। उनके नेटवर्क की महत्वपूर्ण कड़ी बीकेटी से लेकर गुडंबा गांव तक है। पिछले एक साल से सुरक्षा एजेंसियां इनकी तलाश में जुटी हुई हैं। गिरफ्तार हुए लोगों ने उनके यूपी के बड़े नेटवर्क के बारे में बयान दिया है।
एक भारतीय कैदी की मौत के बाद पाकिस्तान की सरकार ने 199 भारतीय मछुआरों को रिहा करने का फैसला लिया है। 12 मई को कराची की जेल से इन कैदियों को लाहौर भेजा जाएगा। जिसके बाद वाघा बॉर्डर के जरिए इन कैदियों की भारत वापसी होगी। ट्रस्ट के अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान की जेलों में इलाज की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण कैदियों की बीमारी से मौत हो रही हैं।
नेपाल के जल संसाधन, सिंचाई और ऊर्जा मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार भारत की ट्रांसमिशन लाइनों के इस्तेमाल के लिए नेपाल और बांग्लादेश भारत को राजी करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के इजाजत देने पर नेपाल में पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली नेपाल बांग्लादेश को बेच पाएगा। नेपाल से बांग्लादेश की कोशिश है की दोनों देशों से जाने वाली एक खास ट्रांसमिशन लाइन भारत अपनी जमीन पर बनाने की इजाजत दे।
दुनिया में खुद को शांति दूत के रूप में पेश करने में जुटे चीन ने ईरान और सऊदी अरब में मेल कराने के बाद अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मेल-मिलाप कराने में प्रयासरत हैं। अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान चीन के विदेश मंत्री चिन गांग ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुट्टाकी को पाकिस्तान बुला कर त्रिपक्षीय बातचीत की। चीन के सरकार के अनुसार इस महत्त्वपूर्ण बैठक से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच आपसी भरोसा बढ़ेगा।
on 9 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
रूस और यूक्रेन की लड़ाई अभी भी जारी है। इसी बीच ईरान और इजरायल भी इसमे शामिल हो चुके है। दरसल, रूस को ईरान से कुछ ड्रोन मिले थे, जिससे उसने रविवार रात को यूक्रेन पर हमला किया था। उसी का जवाब यूक्रेन ने इजरायल के एक स्वयंसेवी संगठन से प्राप्त हुई रडार से दिया है। यूक्रेन ने दावा करते हुए कहा है कि उसने सोमवार को रूस के करीब 35 ड्रोनो को मार गिराया।
on 8 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
लगातार अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं एक के बाद एक सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टेक्सास के एलेन प्रीमियम आउटलेट्स शॉपिंग मॉल में संदिग्ध हमलावर ने गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान नौ लोगों की मौत हुई और बच्चों समेत अन्य कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने संदिग्ध हमलावर को मार गिराया। ट्विटर हैंडल पर पुलिस विभाग ने लोगों को घटना स्थल पर जाने से मना किया है।
लाहौर की एक रैली के दौरान पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने उनको मारने की दो बार कोशिश करने वाले आईएसआई अधिकारी पर वरिष्ठ पत्रकार अरशद शरीफ की हत्या का आरोप लगाया है। उनके अनुसार आईएसआई के मेजर जनरल फैसल नसीर ने उनके पार्टी के सांसद आजम स्वाती को निर्वस्त्र और प्रताड़ित किया था। बता दें कि अरशद शरीफ पर देशद्रोह का आरोप लगने के बाद वह पाकिस्तान छोड़कर दुबई चले गए थे।
on 7 May 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
शुक्रवार को म्यांमार के रखाइन प्रांत में तकरीबन 20 रोहिंग्या शरणार्थियों ने अपने घरों का दौरा किया। इन शरणार्थियों की घर वापसी के लिए बांग्लादेश और म्यांमार सरकारों ने एक नई योजना तैयार की है। मीडिया के अनुसार इस योजना में परदे के पीछे से चीन भी खास भूमिका निभा रहा है। बता दें कि 2017 में रखाइन प्रांत स्थित गांवों से सात लाख रोहिंग्या शरणार्थी विस्थापित हो गए थे।
काहिरा में वोटिंग करके अरब सरकार के प्रतिनिधियों ने सीरिया को 12 साल के बाद अरब लीग में वापस लाने का फैसला किया है। विद्रोह के संघर्ष में बदलने के बाद 12 साल पहले इस संगठन में सीरिया की सदस्यता निलंबित की गई थी। जॉर्डन में क्षेत्रीय शीर्ष राजनयिकों ने अरब लीग में सीरिया को वापस लाने के रोडमैप पर चर्चा के बाद काहिरा में यह वोटिंग हुई। 19 मई को अरब लीग शिखर सम्मेलन की मेजबानी सऊदी अरब करेगा।
भारी बारिश के कारण मस्कट से लौट रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक विमान पीके248 लाहौर के अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग करने में विफल रहा। करीब 10 मिनट तक यह विमान भारतीय हवाई क्षेत्र में भटकता रहा। बोइंग 777 विमान अस्थिर होने के कारण पायलट हवाई अड्डे पर विमान को उतार नहीं सका। एयर ट्रैफिक कंट्रोलर के निर्देश पर गो-अराउंड एप्रोच शुरू करने के बाद पायलट अपना रास्ता भटक गया।
on 7 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
शनिवार को चार्ल्स तृतीय का ब्रिटेन के राजा के रूप में राज्याभिषेक हुआ। यह कार्यक्रम भव्य पैमाने पर आयोजित हुआ जिसमे देश - विदेश से अनेक मेहमान उपस्थति हुए थे। उनकी ताजपोशी पारंपरिक तरीके से हुई जिसमे कैंटरबरी के आर्चबिशप जस्टीन वेल्बी ने उन्हे सैकड़ों वर्ष पुराना राजमुकुट पहनाया, जो शक्ति का प्रतीक है। साथ ही, उनकी पत्नी की भी रानी के रूप में ताजपोशी हुई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इस मौके पर बाइबल से संदेश पाठ पढ़ा। ज्ञात हो, चार्ल्स तृतीय 74 वर्ष की आयु में ब्रिटेन के पहले सबसे बुजुर्ग
बिलावल ने भारत में आतंकवाद के मुद्दे पर घिरने के बाद पाकिस्तान की जमीं में एससीओ सम्मेलन को लेकर बयान जारी किया है। उनके अनुसार एससीओ सम्मेलन में पाकिस्तान को सफलता मिली है। एस जयशंकर के पाकिस्तान के आतंकवाद वाले बयान को लेकर भुट्टो का कहना था कि यह उनकी मर्जी जो भी वह कहना चाहे। वह झूठे प्रोपेगैंडा की वजह से असुरक्षा के भाव में है। एक दिन यही प्रोपेगैंडा खत्म हो जाएगा।
किंग चार्ल्स की ताजपोशी में दुनियाभर के विभिन्न हस्तियां और वीआईपी मेहमान शामिल होंगे। लेकिन शाही परिवार के ही सदस्य प्रिंस हैरी, मेगन मार्कल साथ ही उनके बच्चे प्रिंस आर्ची और प्रिंसेस लिलिबेट इस शाही ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। उम्मीद जताई जा रही है की प्रिंस हैरी उनके पिता किंग चार्ल्स के ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल जरूर होंगे लेकिन वह शाही परंपराओं का हिस्सा नहीं रहेंगे और ना ही वह शाही सदस्यों की तरह सैनिक वर्दी में होंगे।
अमेरिका की संस्था निप्पॉन फाउंडेशन की तरफ से किए गए सर्वे के अनुसार जापान के 50 प्रतिशत युवाओं में आत्मघाती सोच भरी पड़ी है। यह सर्वे पांच लाख नौजवानों के बीच किया गया था। जहा 18 से 29 साल के उम्र वाले 5,01,018 व्यक्तियों को सवाल पूछे जाने पर सिर्फ 14,819 व्यक्तियों के उत्तर वैध पाया गया था। रोजगार, शिक्षा और कई अन्य संबंधीत चिंताओं को लेकर 44.8 फीसदी युवकों ने आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था।
शुक्रवार से शुरू हुई चीन के विदेश मंत्री चिन गांग की इस्लामाबाद यात्रा से पाकिस्तान की उम्मीदें जाग उठी है। चिन गांग ने पाकिस्तान की आर्थिक मुश्किलों को समझ कर उनकी मदद करने की बात कही है। जहां उन्होंने पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी से मुलाकात की, उस दौरान चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेइदोंग, पाकिस्तान की विदेश राज्यमंत्री हिना रब्बानी खार और दोनो देशों के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
on 6 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
अफगानिस्तान की सीमा के पास बने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा के पाराचिनार इलाके में स्थित एक स्कूल में कुछ हथियारबद्ध लोगों ने घुस कर गोलीबाज़ी करी, जिससे 7 शिक्षकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है। ज्ञात हो, इन दिनों पाकिस्तान में आतंकी हमलों में काफी बढ़ोत्तरी हुई है। पाकिस्तान पुलिस भी इन सबसे काफी परेशान है व मामले की जांच चल रही है।
on 5 May 2023 , Concise by SiddhiAgarwal, 0 0
गुरुवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में आयोजित हुए ब्लैक सी इकोनॉमिक कोऑपरेशन की सांसदीय सभा की 61 वीं महासभा के दौरान रूस के प्रतिनिधि ने यूक्रेन के सांसद यूक्रेन अलेक्जेंडर मारिकोव्स्की के हाथ से यूक्रेन का झंडा छिन लिया, जिसके बाद मारिकोव्स्की ने उस रूसी प्रतिनिधि को घूंसा मार दिया। इस मामले की जानकारी तुर्की के एक न्यूज पोर्टल ने दी, जिसके बाद मामले का विडिओ सोशल मीडिया पर काफी वाइरल भी हो रहा है।
रूस और यूक्रेन के बीच करीब 1 वर्ष से भी ज्यादा चल रही लड़ाई अब खतरनाक व भयावह होती जा रही है। रूस यूक्रेन के ड्रोन हमले से काफी गुस्सा हुआ था, जिसका जवाब देते हुए रूस ने भी बुधवार रात को यूक्रेन के खेरसान शहर में रात भर हमला किया। हमला 24 ड्रोन की मदद से हुआ, जिसमे 23 लोगों की मृत्यु हो गई, व 46 लोग घायल हुए। यूक्रेन ने भी अपना बचाव करते हुए 18 ड्रोन को मार गिराया।
Submit