on 12 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
बिहार में शुरू हुए जातिगत जनगणना के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया है। बिहार सरकार के द्वारा 6 जून को जारी नोटिफिकेशन को आधार बनाकर कहा गया है कि इससे संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है और इसपर तत्काल रोक लगायी जाए। मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर लिया है और जल्द ही सुनवाई करेगा हालाँकि सुनवाई की कोई तारीख नहीं मिला है।
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में विदेश मंत्रालय के सामने हुए बम विस्फोट में करीबन 20 लोगों की जान चली गयी, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चश्मदीद के अनुसार कितने लोग मरे ये नहीं बता सकते लेकिन एक व्यक्ति को बम से खुद को उड़ाते हुए देखा। ये धमाका तब हुआ, जब चीन और तालिबान अधिकारियों के बीच अहम बैठक चल रही थी।
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन के कम्प्यूटर में तकनीकी खराबी के कारण अमरीका में सभी उड़ाने रद्द कर दी गई। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रायटर्स के अनुसार करीबन 400 उड़ानों को रद्द कराना पड़ा। हालांकि, ऐसी खराबी सिस्टम में क्यूँ आयी इसकी जानकारी ली जा रही है। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने कहा कि वह नोटिस टू एयर मिशन को बहाल करने की कोशिश कर रहे है।
on 11 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विधानसभा परिसर में पाक गृहमंत्री राणा सनाउल्लाह के ऊपर जूता फेंका गया। हालाँकि उस समय गृहमंत्री अपने गाड़ी की सीट पर बैठ गए थे, जब जूता विंडस्क्रीन से टकराया था। इसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दिया गया है। पाकिस्तानी अखबार द एक्स्प्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि ये हमला कथित तौर पर पंजाब प्रांत के पीटीआई नेता राशिद हाफिज के ड्राइवर ने फेंका था। यह घटना विधानसभा सत्र समापन के बाद हुई।
उत्तर भारत बिहार और उत्तर प्रदेश मे शीतलहर कम होने के आसार दिख रहे लेकिन अभी कोहरे से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश हिस्सों में धूप निकलने से शीतलहर से राहत का उम्मीद है लेकिन घाना कोहरे से विजिबिलिटी कम बनी रहेगी। मौसम विभाग के द्वारा जारी ताजा आकड़ों में तापमान एक डिग्री से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज किया गया।
on 10 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
मास्को से गोवा जा रहे विमान में बम की सूचना मिलने के बाद आपात स्थिति में गुजरात के जामनगर एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराया गया। जहां सघन जांच के लिए एनएसजी को भी शामिल किया गया है। पुलिस अधिकारी अशोक कुमार यादव के अनुसार सभी 236 यात्रियों को सुरक्षित निकाला जा चुका है, साथ ही लोकल प्रशासन के साथ सभी प्रमुख जांच एजेंसियों से मदद ली जा रही। आपात स्थिति में निपटने के लिए बम निरोधक दस्ते को तैनात किया गया है।
गेडाबाडी हाईवे-81 पर टेंपो और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हुई, जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा कि ये सभी लोग कोढा के खेरिया गांव के रहने वाले थे। जो ट्रेन मे देरी होने के चलते शाम को स्टेशन के लिए निकले थे। मरने वालों में सेवानिवृत्त कर्मी अरुण ठाकुर, धनंजय ठाकुर, दो महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। ये सभी लोग मध्यप्रदेश जाने वाले थे।
बिहार मे लगातार शीतलहर का प्रकोप जारी है, मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा आकड़ों में मुजफ्फरपूर अब तक का सबसे ठंडा जिला रहा है। पिछले 24 घंटे के आकड़ों के अनुसार तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज हुई और न्यूनतम तापमान 4.7 पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने जिले को ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। अब तक के सभी आकड़ों के अनुसार पिछले चार साल में सबसे ज्यादा ठंडा दिन रविवार का रहा है।
on 9 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
पश्चिम बंगाल के कटवा-बीरभूम स्टेट हाईवे पर कल रविवार को हुए बस हादसे में एक व्यक्ती की मौत हो गयी, जबकि 45 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ध्रुव दास के अनुसार बस को कब्जे में ले लिया गया है और ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।
देश की राजधानी सहित कई राज्यों में कड़कड़ाती ठंड से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। पहाड़ी राज्यों में चल रहे हवाओं से मैदानी इलाकों में काफी ठंड बढ़ गया है। दिल्ली का आज का न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया, वही अन्य राज्यों के लिए रेड अलर्ट मौसम विभाग के द्वारा जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों बाद तापमान के वृद्धि की सम्भावना जताई है।
on 8 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
बिहार मे लागू हुए शराबबंदी कानून को धता बताते हुए शराब माफिया कोई न कोई रास्ता निकाल ले रहे। जहां पूरी प्रशासनिक महकमा इस कानून को क्रियान्वित करने के लिए पूरे ऊर्जा के साथ लगा है, वही शराब माफिया चकमा देने के नये पैंतरा निकाल रहे। घटना समस्तीपुर की है, जहां रेलवे द्वारा परित्यक्त मकान में चोर के छुपे होने के खबर के बाद आरपीएफ द्वारा छापामारी में करीबन 15 लाख रुपये की शराब बरामद किया गया।
कोविड-19 से जुझ रहा चीन के लिए 2023 भी कोई अच्छे नतीजे देकर नहीं जाने वाला। सरकार ने कोविड संकट पर गलत नीतियों के खिलाफ लिए गए फैसले की आलोचना करने वाले 1000 से अधिक सोशल मीडिया के खातों पर कारवाई करते हुए प्रतिबंधित कर दिया है। सिना वेईबो के द्वारा चीन ने स्वास्थ्य कर्मचारियों, बुद्धिजीवियों और विशेषज्ञों पर हमले सहित 12,854 मामलों पर सुनवाई हुई, जिसमें 1,120 खातों को स्थाई या अस्थायी रूप से बंद कर दिया।
Submit