on 2 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
चीन में आबादी घटने से परेशान सरकार ने 15 फरवरी कोविवाहित जोड़ों को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने कीऔरअविवाहित लोगों को भी बच्चे पैदा करने कीइजाजत दी है। हर जन्मे बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर मातृत्व बीमा, नवजात बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दशकों में जनसंख्या संबंधी संकट की वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई सत्र न्यायालय के समक्ष पीएफआई मामले में दाखिल किए चार्जशीट के अधार पर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल सितंबर में 21 लोगों में से गिरफ्तार हुए पाच लोगों को राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही कट्टरपंथी इस्लामी समूह के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को देशव्यापी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था।
फिर से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। अमेरिका ने अफगान तालिबान से पाकिस्तान के रिश्तों को भी अनदेखा किया है। हाल के महीनों में अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान का और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका का दौरा किया है। लेकिन पाकिस्तान और अमेरिका की मजबूत संबंध को देख कर चीन के साथ पाकिस्तान का रिश्ता बिगड़ सकता है। विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका की ऐसी चर्चाओं में पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति छिपी हुई हैं।
क्रिकेटर रविकांत शुक्ला के साथ ठगी का मामला सामने आया है। खबर के अनुसार रविकांत ने याजदान इंफ्राकन के प्राग नारायण रोड अलाया हेरिटेज अपार्टमेंट में 71 लाख रूपए देकर दो फ्लैट बुक किया था। लेकिन जब लखनऊ विकास प्राधिकरण ने इस अपार्टमेंट को अवैध घोषित कर दिसंबर में ध्वस्त कर दिया। तब रविकांत के पैसे वापस मांगने पर याजदानी ने परिवार सहित रविकांत की हत्या करने की धमकी दी। यहा तक की अपार्टमेंट के सभी दस्तावेज जाली थे।
on 1 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रियलमी ने अपने नए फिटनेस बैंड रेडमी बैंड 2 को लॉन्च कर दिया है। दिसंबर 2022 में इस बैंड को रियलमी ने अपने वेबसाइट पर पेश किया था। रेडमी बैंड 2 में 1.47 इंच TFT टच डिस्प्ले, 450 निट्स पीक ब्राइटनेस, ब्लूटूथ v5.1, एंड्रॉयड 6.0 वर्जन, iOS 12 और 210 mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। 14.9 ग्राम वाले रेडमी बैंड 2 को ओलिव, आइवरी, स्नेजी, ब्लैक, पिंक, ग्रीन और ब्लू कलर ऑप्शन के साथ 3,500 रूपए में खरीद सकते हैं।
यूरोप में लॉन्चिंग होने के बाद, 8 फरवरी को मोटोरोला अपने नए स्मार्टफोन Moto E13 को भारत में लॉन्च करने वाला है। Moto E13 में प्री इंस्टॉल सीम कार्ड, एंड्रॉयड 13 गो एडिशन, 6.5 इंच IPS LCD HD+ डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 60Hz, 2GB रैम, 64GB स्टोरेज, सिंगल रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल, 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी और 10W चार्जिंग जैसे फिचर्स मिलेंगे। 179.5 ग्राम वाले Moto E13 स्मार्टफोन को 10,700 रूपए की कीमत के साथ लॉन्च किया जाएगा।
मंगलवार को दुबई में संयुक्त अरब अमीरात के मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारकअल नाहयान ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया। शेख नाहयान बिन मुबारकअल नाहयान ने अपने भाषण में संयुक्त अरब अमीरात को भारत का मित्र बताया। साथ ही महात्मा गांधी के शांति और अहिंसा के संदेश का भी उल्लेख किया और महात्मा गांधी के जीवन काल पर आधारित कई चर्चाएं की। इस दौरान भारत के राजदूत संजय सुधीर उनके साथ मोजूद थे।
बुधवार को ब्रिटेन में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 100,000 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर बैठ गए। शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से लगभग 23,000 स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं है। पिछले एक दशक के उच्च महंगाई और आय में कटौती को देख कर श्रमिक संघों ने वेतन वृद्धि की मांग की है। लेकिन मंत्री के अनुसार इस समय वेतन वृद्धि करने पर आने वाले महीनों में महंगाई को लेकर लोगों और परेशानी होगी।
चीन ने अफ्रीकी देशों का समर्थन जुटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और जी20 में अधिक नुमाइंदगी दिलाने का वादा किया है। हाल में हुई अफ्रीका के दस देशों के समूह कमेटी ऑफ टेन के बैठक में चीनी राजदूत ने कांगो अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डेनिस क्रिस्टेल सेसाउ एन्गुएसो को इसका प्रस्ताव रखा। विश्लेषकों के अनुसार अफ्रीका का सद्भावना हासिल करने के लिए अफ्रीकी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग चीन का एक कूटनीतिक पहल है।
मंगलवार को प. बंगाल के प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता के उद्योगपतियों के 12 ठिकानों पर छापा मारा। आयकर विभाग के छापे की कार्रवाई 300 करोड़ कर चोरी के मामलों में की गई है। सूत्रों के अनुसार सुबह सात बजे सशस्त्र बल जवानों के साथ आयकर विभाग ने अलीपुर, टेंगरा, आनंदपुर, न्यू अलीपुर, बजबज, महेशतला और हेस्टिंग्स समेत 12 जगहों पर छापा मारकर नकदी और कई दस्तावेज जब्त की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर जून से जुलाई की उपयुक्त तारीखों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा करेंगे। यात्रा से पहले अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने और व्हाइट हाउस का राजकीय रात्रिभोज की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसारसितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अन्य कई वैश्विक नेताएं भी शामिल होंगे।
सोमवार दोपहर को पाकिस्तान के एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में अब तक 100 लोगों की मौत हुई है और 150 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस प्रमुख मुहम्मद एजाज खान के अनुसार उस समय 300 से 400 पुलिसकर्मी नमाज के लिए मस्जिद में जमा हुए थे।आत्मघाती हमलावर 10 से 12 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री लेकर मस्जिद में दाखिल हुआ था। इसआत्मघाती हमले की जिम्मेदारीतहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने ली है।
बुधवार को असम के कार्बी आंगलोंग जिले में तीन लोगों को तीन करोड़ रुपए से भी अधिक मूल्य की हेरोइन तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार दोनों आरोपी राजस्थान से ट्रेन में मादक पदार्थ और तीन करोड़ रूपए से भी अधिक मूल्य की 1.36 किलोग्राम हेरोइन लेकर आ रहे थे। हेरोइन की तस्करी के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और सभी नशीले पदार्थ जब्त कर लिए।
सशस्त्र प्रतिरोध का दमन कर सत्ता पर कब्जा करने के लिए म्यांमार की सेना हवाई हमले बढ़ा रही है। मानवाधिकार के एक समूह के अनुसार हवाई हमले का एक बम भारत की सीमा के पास तिआऊ नदी पर गिरा है। अपने सहयोगी देशों रूस और चीन पर म्यांमार लड़ाकू विमानों और युद्धक हेलीकॉप्टर के लिए निर्भर है। प्रतिरोध वाले इलाकों पर कब्जा करने के लिए म्यांमार ने पिछले साल करीब 135 हवाई हमलों को अंजाम दिया था।
on 30 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
2002 के गोधरा कांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 20 दोषियों की जमानत याचिकाओं पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ के अनुसार साबरमती एक्सप्रेस की एक बोगी को दोषियों ने बंद कर उसमें आग लगा दिया था। उस घटना में 59 लोगों को जिंदा जला दिया गया था। इसलिए यह केवल पथराव का मामला नहीं था।
पर्यावरण को बेहतर बनाने, इन्सान को स्वच्छ वायु प्रदान करने और पर्यावरण को बचाने के लिए राज्यसभा सांसद जोगिनापल्ली संतोष कुमार ने बड़े पैमाने पर ग्रीन इंडिया चैलेंज अभियान की शुरुआत की है। इस अभियान के तहत भूपतिराजू अंमिश वर्मा ने जलवायु परिवर्तन और वृक्षारोपण के महत्व के ऊपर लोगों को जागरूक करने के लिए अंटार्कटिका के सबसे ऊंचे पर्वत विंशन पर चढ़ाई कर सात देशों की सात चोटियों पर झंडा फहराया है।
पाकिस्तान में नौकरी के नियुक्ति को लेकर महिलाओं के साथ भेदभाव का मामला सामने आया है। हज के महानिदेशक और मंत्रालय में निदेशक पदों के लिए मंत्री मुफ्ती अब्दुल शकूर एक महिला अधिकारी की नियुक्ति के खिलाफ हुए। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार दोनों में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद भी साइमा को मुफ्ती अब्दुल शकूर ने 48 मिनट के लंबे इंटरव्यू में उलझाए रखा और साइमा को जीरो मार्क्स से फेल कर दिया गया।
ईरान और पश्चिम देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनातनी के बिच शनिवार रात को हथियारों की फैक्ट्री पर हुए ड्रोन हमले पर ईरान के एक नेता हुसैन मिर्जाए ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। ड्रोन हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इस शहर में ईरान के कई परमाणु संयंत्र स्थापित हैं। अब तक इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने हमले पर कोई बयान नहीं दिया है।
सोशल मीडिया पर वायरल एक विडियो के अनुसार राष्ट्रीय ध्वज को हाथ में लेकर ऑस्ट्रेलिया में कुछ खालिस्तानी समर्थकों ने मेलबर्न के फेडरेशन स्क्वायर में भारतीयों पर हमला किया है। इस हमले में पांच लोग गंभीर रुप से घायल हैं। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने ऑस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थक के हमले और भारत विरोधी गतिविधियों की कड़ी निंदा की है। पुलिस ने फेडरेशन स्क्वायर पर 30 साल के उम्र के दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
मार्च में रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत यात्रा पर आएंगे। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के एक उच्चस्तरीय बैठक में एंटनी ब्लिंकन शामिल होंगे, जहा वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की नींव रखने के लिए चतुर्भुज सुरक्षा संवाद के तहत नेताओं के साथ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र का एक सम्मेलन है।
Submit