on 24 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में होने वाले चुनाव को पाकिस्तान चुनाव आयोग ने कानून व्यस्था की खराब स्थिति का हवाला देकर बुधवार को स्थगित कर दिया है और मतदान की नई तारीख आठ अक्तूबर एलान किया है। चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाने को लेकर इमरान खान ने पाकिस्तान चुनाव आयोग की कड़ी निन्दा की। ईसीपी की अनुसार चुनाव में देरी करने के लिए रक्षा मंत्री, पुलिस, संघीय सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ सदस्यों ने सिफारिश की थी।
आयकर विभाग ने अपने करदाताओं के लिए AIS for Taxpayers नाम का एक एआईएस एप लॉन्च किया है। जिसके इस्तेमाल से करदाता टीसीएस का विवरणी, टैक्सपेयर्स, टीडीएस, ब्याज शेयर और लाभांश से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे। साथ ही विभाग की सेवाओं पर अपनी राय भी दे पाएंगे। आयकर विभाग की ओर से ये सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं जाएंगी। AIS for Taxpayers एप गूगल प्ले स्टोर से इंस्टॉल कर इस पर पैन नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
2019 में अग्रणी राजनेता बनने के बाद ऋषि सुनक ने ब्रिटिश राजकोष में 1 मिलियन पाउंड से भी अधिक टैक्स का भुगतान किया है। 2019 से 2022 के दौरान ऋषि सुनक को 4.766 मिलियन पाउंड की आय प्राप्त हुई थी। जिसमें से 22 प्रतिशत के हिसाब से 1.053 मिलियन पाउंड की राशि का टैक्स भुगतान किया। नॉर्थ वेल्स की यात्रा के दौरान बुधवार को ऋषि सुनक ने अपने टैक्स रिटर्न का खुलासा किया था।
23 मार्च को जिनेवा के संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र के दौरान भारत के अवर सचिव डॉ. पीआर तुलसीदास ने पकिस्तान के आतंकवादी कारनामों पर बड़ा बयान दिया है। डॉ. पीआर तुलसीदास के अनुसार मानवाधिकारों और लोकतंत्र का सबक दुनिया को आतंकवाद और हिंसा में योगदान देने वाले पाकिस्तान से लेने की जरूरत नहीं है। 26/11 हमले के अपराधी से लेकर ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान की सरकार ने संरक्षण दिया था।
23 मार्च को टेक्नो ने अपने नए स्मार्टफोन Tecno Spark 10 Pro को भारत में लॉन्च कर दिया है। Tecno Spark 10 Pro में एंड्रॉयड 13 HiOS 12.6 आउट-ऑफ-द-बॉक्स, 6.8 इंच फुल एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट, 270Hz टच सैंपलिंग रेट, 2460 x 1080 पिक्सल, MediaTek Helio G88 प्रोसेसर, और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसे फिचर्स मिलेंगे। स्टारी ब्लैक, पर्ल व्हाइट और लूनर एक्लिप्स कलर ऑप्शन के साथ इस स्मार्टफोन की कीमत 12,499 रूपए रखी गई है।
मंगलवार को युगांडा की संसद से पास किए गए नए विधेयक के अनुसार समलैंगिक पहचान को जाहिर करना अपराध होगा। इस विधेयक को उलंघन करने वालों को मौत की सजा का प्रावधान दिया गया है। अब तक 30 से ज्यादा अफ्रीकी देशों में समलैंगिकता पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। संसद से विधेयक के पास होने के बाद अब इस विधेयक को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी के पास भेजा गया है।
लगातार आ रहे भूकंप ने पुरी दुनिया में कहर मचा कर रखा है। अफगानिस्तान में 77 किमी दक्षिण-पूर्व से 6.8 तीव्रता वाले तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप में 3 लोगों की मौत हुई और 44 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। पाकिस्तान के भूकंप में 13 लोगों की मौत हुई और 150 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस्लामाबाद, पंजाब, खैबर पख्तूनख्वा, बलूचिस्तान, चीन भारत समेट अन्य कई देशों में तेज झटके लगातार जारी है।
on 23 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
22 मार्च को नई दिल्ली विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के नवाचार केंद्र और क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6-जी अनुसंधान और विकास केंद्र और भारत 6-जी विजन डॉक्यूमेंट का भी शुभारंभ किया। क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना के लिए भारत ने मार्च 2022 में अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ के समझौते पर हस्ताक्षर किया था।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 26% आबादी को सुरक्षित और साफ पेयजल नहीं मिलती हैं और 46% आबादी साफ सफाई से दूर है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण पानी के संकट वाले इलाकों में पानी की कमी और अधिक बढ़ने वाली हैं। दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन और अत्यधिक खपत के कारण पानी की कमी गंभीर होती जा रही हैं। वैश्विक आबादी बढ़ने के कारण जल आपूर्ति से दूर रहने वालों की संख्या में भी इजाफा होगा।
बाकी देशों के मुकाबले 2022-23 में भारत की अर्थव्यवस्था विकास की तेज गति को बनाए रखेगा। फरवरी में जारी किए गए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार आगे बढ़ने के लिए दुनिया के कई हिस्सों की तुलना में भारतीय अर्थव्यवस्था आंतरिक रूप से बेहतर स्थिति में है। महामारी के बाद और 2023 के दूसरी तिमाही के बाद भारत अधिक मजबूत होकर उभरा है। 2023-24 में देश में जीडीपी 6 से 6.5 फीसदी के बीच रहेगी।
कई सारे बदलाव के साथ ओप्पो ने अपने ईयरबड्स Oppo Enco Free 3 को चीन में लॉन्च कर दिया है। Oppo Enco Free 3 में 12.4mm ड्राइवर, TWS बंबू फाइबर, 49dB न्वाइज रिडक्शन, स्पैशियल ऑडियो सपोर्ट, अलाइव ऑडियो, डीप न्वाइज कैंसिलेशन, लो लैटेंसी, गेम मोड, 30 घंटे का बैटरी बैकअप, 43mAh और 440mAh बैटरी जैसे फिचर्स मिलेंगे। बंबू शैडो ग्रीन और ग्रीन फ्रोस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ इसकी कीमत 5,999 रूपए रखी गई है।
28 मार्च को Redmi Note 12 Pro Plus 5G के अपग्रेडेशन वर्जन के तौर पर रेडमी अपने नए स्मार्टफोन Redmi Note 12 Turbo को लॉन्च करने वाला है। Redmi Note 12 Turbo में स्नैपड्रैगन 7+ जेन 2 प्रोसेसर 4nm प्रोसेस, क्लॉक स्पीड 2.91GHz, एड्रेनो 725 जीपीयू, OLED डिस्प्ले पैनल, फ्लैट फ्रेम डिजाइन, अल्ट्रा-वाइड, मैक्रो लेंस, 6.67 इंच डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 12 जीबी रैम, 512 जीबी स्टोरेज लैस, 5,500 एमएएच बैटरी और 67 वाट फास्ट चार्जिंग जैसे फिचर्स मिलेंगे।
इस महीने Realme अपने नए स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 SE को चीन में लॉन्च करने वाला है। Realme GT Neo 5 SE में 6.74 इंच फ्लैट OLED डिस्प्ले, रिजॉल्यूशन 1240 x 2772 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 144Hz, पीक ब्राइटनेस 1100 निट्स, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल ओमनीविजन, 8 मेगापिक्सल Sony IMX355 सेंसर, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 8 जीबी रैम और एंड्रॉयड 13 जैसे फिचर्स मिलेंगे।
एक बार फिर गौतम अदाणी मामले में केंद्र सरकार घेरते हुए कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि जेपीसी का गठन करने से भाजपा डर रही हैं, तब उनकी पोल खुल जाएगी। सुप्रीम कोर्ट की विशेषज्ञों समिति अदाणी केंद्रित है। कांग्रेस सरकार और वाजपेयी सरकार के सत्ता के दौरान शेयर बाजार घोटाले से जुड़े थे। लेकिन अब यह मामला शेयर बाजार के साथ भाजपा की नीतियों और इरादों से भी जुड़ा है।
पाकिस्तान में अज्ञात हमलावरों के कारण एक स्थानीय पीटीआई नेता आतिफ मुंसिफ खान के समेत 10 लोगों की मौत हो गई है। एबटाबाद के डीपीओ उमर तुफैल के अनुसार एक कार में यात्रा करते दौरान हवेलियां तहसील के मेयर आतिफ मुंसिफ खान के ऊपर घात लगाकर अपराधियों ने हमला किया। गोलीबारी के दौरान एक गोली कार के ईंधन टैंक में लगने से कार में आग लग गई। अब तक पुलिस ने अपराधियों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
on 21 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
विशेष विवाह अधिनियम, 1954 और बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006, इंडियन मेजोरिटी एक्ट, 1875 के तहत विवाह के लिए कानूनी उम्र लड़कियों की 18 वर्ष और लड़को की 21 वर्ष है। लेकिन मुस्लिम पर्सनल लॉ के तहत विवाह के लिए लड़कियों की कानूनी उम्र 15 साल है। अधिवक्ता दुष्यंत पाराशर ने यह सवाल उठाया है की व्यक्तिगत धार्मिक अधिकार पर कौन सा कानून लागू होगा? न्यायालय जल्दी ही इस कानूनी सवाल पर गौर करने वाली है।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने करीब 70 करोड़ रुपए के हेरोइन जब्त किया है। अधिकारियों के अनुसार राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक जाल बिछाया था। जिसके तहत इथियोपिया से यात्रा कर रहे एक यात्री को रोका गया। तलाशी के बाद यात्री के बैग से 9.97 किलोग्राम हेरोइन बरामद किया गया। शहर के होटल में एक व्यक्ति को 9.97 किलोग्राम वाला यह मादक पदार्थ सौंपा जाना वाला था।
सोमवार को ईडी ने दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी बीआरएस विधायक के. कविता से करीब 10 घंटे तक सवाल-जवाब किए। सीबीआई ने इस शराब घोटाले में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री रहे मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। के. कविता के अनुसार दो मार्च को उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर एक पोस्टर जारी किया था। विपक्ष के 18 दलों के साथ वह लोग भूख हड़ताल करने वाले थे। लेकिन इससे पहले ईडी ने उनको समन भेजा।
अहमदाबाद के जीवनपुरा गांव में 35 वर्षीय कुलमन गगन नाम के एक नेपाली नागरिक को चोर के संदेह में 20 लोगों की भीड़ ने पीट पीट कर हत्या कर दी। अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा के अनुसार कुलमन गगन सुरक्षा गार्ड के रूप काम करता था। ग्रामीणों के पिटाई के कारण कुलमन गगन को गंभीर चोटों आई और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अब तक 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।
भारत, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और अमेरिका में भारत विरोधी खालिस्तानी गतिविधियां तेज हो रही हैं। अधिकारियों के दावे के अनुसार खालिस्तान समर्थकों के भारत के खिलाफ पाकिस्तान की आईएसआई उकसा रही हैं। खालिस्तान समर्थकों को विदेशों में प्रदर्शन आयोजित करने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने ही उकसाया है। विभिन्न देशों में आईएसआई एजेंटों द्वारा खालिस्तान समर्थकों के सभी कृत्यों को अंजाम दिया गया है। खालिस्तान समर्थकों के कई ट्विटर खातों को भारत में बंद कर दिया गया है।
Submit