on 8 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
आंकड़ों के अनुसार 2021 में फेंटानिल ड्रग के ओवरडोज इस्तेमाल से अमेरिका में 71,238 लोगों की मौत हुई है। अब से भारत और अमेरिका फेंटानिल ड्रग से निपटने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। सिंथेटिक ड्रग से निपटने के लिए भारत अग्रणी भूमिका निभा सकता हैं क्युकी भारत के बड़ी केमिकल इंडस्ट्री और फार्मास्यूटिकल है। दिनों देश मिलकर ड्रग सप्लाई के रूट को रोक कर केमिकल के डायवर्जन को भी रोक सकती हैं।
आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लोगों के लिए पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोलियम तेल गैस पर प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान के पेट्रोलियम राज्य मंत्री मुसादिक मलिक के अनुसार प्राकृतिक गैस पर पाकिस्तान बेहद अधिक निर्भर रहता हैं। रमजान के मौके पर प्राकृतिक गैस की डिमांड और अधिक बढ़ने से कई इलाकों में गैस की किल्लत हो रही हैं। जिस वजह से कालाबाजारी भी बढ़ गई हैं। इसलिए अमीर लोगों को गैस के लिए अधिक भुगदान करना होगा।
वेस्ट वर्जीनिया के पब्लिक स्कूलों के ट्रांसजेंडर एथलीटों पर प्रतिबंध लगाने वाले राज्य के कानून को गुरुवार को अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने लागू करने से इनकार किया है। अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट के अनुसार यह प्रतिबंध अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन कानून के तहत एलजीबीटीक्यू के अधिकारों के साथ खिलवाड़ करना होगा। सेक्स और ट्रांसजेंडर स्थिति के आधार पर शिक्षा, खेल और अन्य चीजों में भेदभाव करना गलत है।
on 7 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को एल्गार परिषद-माओवादी लिंक मामले में आरोपी गौतम नवलखा की जमानत याचिका अदालत ने खारिज कर दिया है। जानकारी के अनुसार विशेष न्यायाधीश द्वारा पारित पहले के आदेश को पिछले महीने बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द कर दिया था और फिर से गौतम नवलखा की जमानत याचिका पर सुनवाई करने का निर्देश दिया था। तब हाई कोर्ट ने अभियोजन पक्ष द्वारा पेश किए गए सबूतों का विश्लेषण शामिल ना होने की बात कही थी।
गुरुवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। राजनाथ सिंह के अनुसार हिंद-प्रशांत के लिए भारत जापान के दृष्टिकोण को साझा करते हैं। अपने द्विपक्षीय सहयोग के दायरे को भारत और जापान को विस्तार जारी रखना चाहिए। भारत दौरे पर आए जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के अनुसार भारत के प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता समृद्धि और महत्वाकांक्षी लक्ष्य प्राप्त के लिए भारत और जापान की साझेदारी अत्यंत आवश्यक है।
गुरुवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री के तौर पर इमरान खान को सुरक्षा मुहैया कराने की बात कही है। गृह मंत्री राणा सनाउल्लाह द्वारा धमकी देने वाले पीटीआई की याचिका पर हाईकोर्ट ने सुनवाई की। सनाउल्लाह के अनुसार अपने अस्तित्व को खट्टे में देख कर सत्तारूढ़ पार्टी किसी भी हद तक जाएगी। इमरान खान के कारण देश की राजनीति ऐसे स्तर में हैं जहा पीटीआई और पीएमएल-एन में से किसी एक का अस्तित्व संभव है।
पिछले हफ्ते भारत में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Redmi Note 12 4G की 6 अप्रैल को पहली सेल रखी गई हैं। Redmi Note 12 4G के फिचर्स की अगर बात करें तो इसमें मिलेगा 6.67 इंच फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले पैनल, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट, पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स, एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14, 6nm ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 685 प्रोसेसर, 8 जीबी LPDDR4X रैम, 128 जीबी UFS2.2 स्टोरेज, और 5,000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 16,999 रूपए रखी गई हैं।
on 6 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
टेक्नो ने अपने स्मार्टफोन Tecno Spark 10C को लॉन्च किया है। मेटा ब्लू, मेटा ब्लैक और मेटा ग्रीन कलर ऑप्शन के साथ Tecno Spark 10C में मिलने वाले फिचर्स हैं एंड्रॉयड 12 HiOS 8.6, 6.6 इंच HD+ डिस्प्ले, रिफ्रेश रेट 90Hz, ऑक्टाकोर प्रोसेसर, 8 जीबी रैम, 8 जीबी वर्चुअल रैम, 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा, प्राइमरी लेंस 16 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल कैमरा और 5000mAh बैटरी। जिसकी कीमत 12,000 रूपए रखी गई हैं।
गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पैन कार्ड और आधार कार्ड को लेकर नया ऐलान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के घोषणा के अनुसार 30 जून 2023 तक आधार से पैन कार्ड लिंक ना करने पर वह निष्क्रिय हो जाएगा। समय सीमा समाप्त हो जाने पर जुर्माने में और इजाफा किया जाएगा। आधार से पैन कार्ड लिंक ना करवाने पर लोगों को टीसीएस और टीडीएस का क्लेम हासिल करने में दिक्कतें आ सकती हैं।
गुरुवार को श्रीलंका के न्याय मंत्री विजयदास राजपक्षे ने आतंकवाद विरोधी कानून को लेकर नई घोषणा की हैं। विजयदास राजपक्षे के अनुसार कठोर आतंकवाद विरोधी कानून की जगह नया आतंकवाद विरोधी विधेयक संसद में कुछ दिनों बाद पेश किया जाएगा। इस नए आतंकवाद विरोधी विधेयक को लेकर वकीलों का कहना था कि यह नया विधेयक नागरिकों की स्वतंत्रता और कानून के शासन को चुनौती देने के साथ उसे कमजोर करेगा।
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार आरबीआई-एमपीसी के रेपो रेट को 6.5 प्रतिशत अपरिवर्तित रखने के फैसले से बढ़त के साथ बंद हुआ। जिस दौरान शेयर बाजार में सेंसेक्स 143.66 अंक से बढ़कर 59,832.97 अंक पर बंद हुआ। वही निफ्टी 42.10 अंक से बढ़कर 17,599.15 अंक पर बंद हुआ। कारोबारी सेशन के दौरान इस हफ्ते निफ्टी और सेंसेक्स में 1.6% की बढ़ोतरी हुई। ब्याज दरों में बदलाव न करने के कारण निचले स्तरों में बाजार मजबूत रही।
हाल ही में गूगल ने दुनिया की सबसे तेज मशीन लर्नि ट्रेनिंग सुपर कंप्यूटर बनाने का दावा किया है। टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट नाम का एक कस्टम चिप गूगल ने तैयार किया है। इस टेन्सर प्रोसेसिंग यूनिट कस्टम चिप के तहत गुगल के 90% से अधिक प्रश्नों का उत्तर मिल पाएगा। गुगल के अनुसार लिंग्वो, जैक्स और टेन्सरफ्लो मॉडल का इस्तेमाल कर गुगल ने यह उपलब्धि हासिल किया है। तीस सेकेंड के लिए इन चार मॉडल को प्रशिक्षित किया गया है।
रूस के उत्तरी काकेशस से भयंकर गोलीबारी की खबर सामने आई हैं। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार रूस के उत्तरी काकेशस में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जा रहा हैं। ऑपरेशन तहत पुलिस ने जयाजिकोव-यूर्ट गांव के एक घर में छुपे आतंकवादियों को हिरासत में लेने की कोशिश की, लेकिन आतंकवादियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिस दौरान तीन पुलिसकर्मी की मौत हुई और आठ पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए।
मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल सुप्रीमो एचडी देवगौड़ा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन करने से इंकार किया है। एचडी देवगौड़ा के अनुसार अपने दम पर चुनाव जीतना उनके पार्टी का लक्ष्य है। किसी भी दल के साथ जुड़ने का पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी का कोई इरादा नहीं है। यहां एक क्षेत्रीय दल और दो राष्ट्रीय दल लड़ाई लड़ रहे हैं। दो राष्ट्रीय दलों के संसाधन के बाद उनके पास अपनी ताकत है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक चीनी पत्रकार को देश छोड़ने की बात कहने के बाद चीन ने दो भारतीय पत्रकारों का वीजा फ्रीज कर दिया है। खबर के अनुसार नई दिल्ली स्थित शिन्हुआ समाचार एजेंसी के एक संवाददाता को भारतीय विदेश मंत्रालय ने वीजा का नवीनीकरण नहीं करने के कारण 31 मार्च तक चीन लौटने को कहा। जिसके बाद चीन ने द हिंदू के संवाददाता अनंत कृष्णन और प्रसार भारती के प्रतिनिधि अंशुमन मिश्रा के वीजा को फ्रीज कर दिया।
पनामा और मध्य अमेरिकी देश कोस्टा रिका में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार कोस्टा रिका की राजधानी सैन जोस में 31 किमी की गहराई में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। तो वही यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार मंगलवार को 6.6 तीव्रता का भूकंप पनामा के तट पर महसूस किया गया है। चिरिकि प्रांत में बोका चीका से दक्षिण में 72 किलोमीटर दूर भूकंप का केंद्र था।
on 5 Apr 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मैनहैटन की अदालत ने रिहा कर दिया है। खुद पर लगे सभी आरोपों को डोनाल्ड ट्रंप ने अदालत में गलत बताया है। सभी दलीलें को सुनने के बाद अदालत ने स्टॉर्मी डेनियल्स को देने के लिए डोनाल्ड ट्रंप को करीब 1.22 लाख डॉलर का जुर्माना लगाया है। अब चार दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई होगी। पहले भी न्यूयॉर्क की अदालत ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी थी।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अपनी स्थायी सीट के लिए भारत का बचाव करते हुए भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने अपना मत रखा। रुचिरा कंबोज के अनुसार अस्थायी और स्थायी दोनों श्रेणियों में भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के विस्तार के पक्ष में है, लेकिन समस्या का समाधान सिर्फ अस्थायी श्रेणी में विस्तार करने से नहीं होगा। सदस्यों के बीच स्थायी और अस्थायी अंतर के कारण वर्तमान के भू-राजनीतिक परिस्थितियों को बुरा बना रही हैं।
मंगलवार को निजी अंतरिक्ष तकनीक स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस ने 3डी-प्रिंटेड क्रायोजेनिक इंजन धवन-दो का 200 सेकंड सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। नागपुर के सौर उद्योग प्रणोदन परीक्षण सुविधा केंद्र में हैदराबाद स्थित स्काईरूट ने मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण किया है। जिसको स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है। कंपनी के मुताबिक मोबाइल क्रायोजेनिक इंजन का परीक्षण में प्रभावशाली परिणाम प्राप्त हुआ है। पिछले साल ही नवंबर में यह भारतीय कंपनी ने अंतरिक्ष में रॉकेट भेजने वाली उपलब्धि हासिल की थी।
2022 के इंडिया जस्टिस रिपोर्ट के अनुसार भारत की जेलों में 22 प्रतिशत सजायाफ्ता मुजरिम लोग ही बंद है। 77.10 प्रतिशत बाकी बंदी विचाराधीन हैं। साल 2010 से 2021 तक 2.4 लाख से 4.3 लाख तक विचाराधीन बंदियों की संख्या बढ़ चुकी हैं। जेलों में क्षमता से अधिक लोगों को जेलों में रखा जा रहा हैं। जेलों में कुल आबादी 2021 में 5.54 लाख तक पहुंच चुकी है। 2021 में 1,319 जेलों में 18.1 लाख कैदी भेजे गए थे।
Submit