on 11 Sep 2023 , Concise by CHANCHAL210, 0 0
महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में एक अंडरग्राउंड लिफ्ट के गिरने से बड़ा हादसा हो गया जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा ठाणे पश्चिम के रुणवाल कॉम्प्लेक्स में हुआ, जहां आयरीन नामक इमारत का निर्माण काम चल रहा था। इस दुखद घटना में लिफ्ट 40वें फ्लोर से सीधे अंडरग्राउंड 3 मंजिल के बेसमेंट में गिरी।मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह हादसा शाम के साढ़े 5 बजे से 6 बजे के बीच में घटा। मृतकों में सभी मजदूर थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।
on 19 Feb 2023 , Concise by parag, 0 0
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाने में भाभी सुकला देवी और ननद सोनी देवी की प्रेम ने बवाल मचा दी है। जब ननद सोनी देवी की बड़ी बहन ने सोनी को भाभी से दूर किया, तो भाभी रोसड़ा थाने पहुँच कर पुलिस से ननद को ढूंढने के लिए प्रार्थना करने लागी। उसके बियोग में भाभी ने अपने सर को थाने में फोड़ लिया और न मिलने पर जान देने की बात कह रही है।
Submit