on 6 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
जनवरी से जुलाई के बीच केंद्र सरकार एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में चार फीसदी की बढ़ोतरी करेगी। जहा 38 फीसदी केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते को चार फीसदी बढोतरी के साथ 42 फीसदी किया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग डीए में वृद्धि का प्रस्ताव तैयार करने के बाद राजस्व पर बताया जाएगा। जिसके बाद में केंद्रीय मंत्रिमंडल से मंजूरी के बाद यह प्रक्रिया लागू होगी।
उत्तर प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के चाइनीज लिंक वाले एप्स के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश के बाद, सुरक्षा के कारण केंद्रीय गृह मंत्रालय ने चाइनीज लिंक वाले 200 एप्स पर बैन लगा दिया है। गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार चाइनीज लिंक वाले एप्स को सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स ने तत्काल और आपातकालीन आधार पर प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
on 5 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ का रविवार को निधन हो गया। 79 साल के मुशर्रफ लंबे समय से अमाइलॉइडोसिस बीमारी से जूझ रहे थे, दुबई के एक अस्पताल में उनकी इस बीमारी का इलाज चल रहा था। परवेज मुशर्रफ 20 जून 2001 से 18 अगस्त 2008 तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे, मई 2016 में पाकिस्तान की कोर्ट ने देशद्रोह के आरोप में मुशर्रफ को भगोड़ा घोषित किया था, जिसके बाद वो दुबई चले गए।
on 5 Feb 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख जनरल परवेज मुशर्रफ का निधन आज तड़के सुबह हो गया। मीडिया के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार वे लम्बे समय से बीमार चल रहे थे, जिनका इलाज दुबई में हो रहा था। जनरल परवेज मुशर्रफ सेना प्रमुख रहते हुए, नवाज शरीफ सरकार का तख्तापलट किया और स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया। 11 अगस्त 1943 को जन्मे जनरल मुशर्रफ 79 वर्ष की अवस्था में अंतिम साँस ली।
on 5 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान पर लगाम लगाने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान सरकार ने शीर्ष समिति की बैठक के दौरान अफगान तालिबान के प्रमुख नेता हिबतुल्लाह अखुंदजादा की मदद मांगी है। बलूचिस्तान प्रांत और खैबर पख्तूनख्वा पर प्रतिबंधित तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान के हमले के बाद पाकिस्तान सरकार ने मदद मांगने का फैसला लिया है। हालाकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने मस्जिद हमले की जांच में डीएनए नमूनों के जरिए आत्मघाती हमलावर की पहचान कर ली है।
on 2 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
गुरुवार को भारत और सऊदी अरब के साथ द्विपक्षीय समझौते पर भारत का हज कोटा 1,75,025 तय किया गया है। मंत्री स्मृति ईरानी के अनुसार हितधारकों के हज प्रबंधन पर कई संवाद सत्र के बाद सऊदी अरब के साथ 2023 के वार्षिक द्विपक्षीय समझौते के तहत इस मुद्दे का समाधान हुआ है। अब अधिक तीर्थयात्रियों को भेजने में सरकार सक्षम है। साथ ही हज कोटा के विचार के दौरान सभी नेताओं के विदेश यात्राओं पर भी सवाल खड़े हुए।
चीन में आबादी घटने से परेशान सरकार ने 15 फरवरी कोविवाहित जोड़ों को दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने कीऔरअविवाहित लोगों को भी बच्चे पैदा करने कीइजाजत दी है। हर जन्मे बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। रजिस्ट्रेशन के आधार पर मातृत्व बीमा, नवजात बच्चों की स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा जैसी कई सुविधाएं प्रदान की जाएगी। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दशकों में जनसंख्या संबंधी संकट की वजह से अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी।
महाराष्ट्र एटीएस ने मुंबई सत्र न्यायालय के समक्ष पीएफआई मामले में दाखिल किए चार्जशीट के अधार पर 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पिछले साल सितंबर में 21 लोगों में से गिरफ्तार हुए पाच लोगों को राष्ट्र के खिलाफ युद्ध छेड़ने और देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही कट्टरपंथी इस्लामी समूह के 100 से अधिक कार्यकर्ताओं को देशव्यापी छापेमारी में गिरफ्तार किया गया था।
फिर से अमेरिका और पाकिस्तान के बीच संबंध मजबूत हो रहे हैं। अमेरिका ने अफगान तालिबान से पाकिस्तान के रिश्तों को भी अनदेखा किया है। हाल के महीनों में अमेरिकी अधिकारियों ने पाकिस्तान का और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिका का दौरा किया है। लेकिन पाकिस्तान और अमेरिका की मजबूत संबंध को देख कर चीन के साथ पाकिस्तान का रिश्ता बिगड़ सकता है। विश्लेषकों के अनुसार अमेरिका की ऐसी चर्चाओं में पाकिस्तान की अंदरूनी राजनीति छिपी हुई हैं।
on 2 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
पाकिस्तान के पूर्व गृहमंत्री और अवामी मुस्लिम लीग (AML) के चीफ शेख रशीद को बुधवार देर रात रावलपिंडी पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है। खबरों के मुताबिक शेख रशीद की गिरफ्तारी को पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी पर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हत्या की साजिश रचने के उनके आरोप से जोड़ा जा रहा है। गिरफ्तारी के बाद शेख रशीद ने बताया कि मुझे बिना वारंट के गिरफ्तार किया गया है।
on 1 Feb 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
बुधवार को ब्रिटेन में वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 100,000 कर्मचारी सामूहिक हड़ताल पर बैठ गए। शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से लगभग 23,000 स्कूलों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हुईं है। पिछले एक दशक के उच्च महंगाई और आय में कटौती को देख कर श्रमिक संघों ने वेतन वृद्धि की मांग की है। लेकिन मंत्री के अनुसार इस समय वेतन वृद्धि करने पर आने वाले महीनों में महंगाई को लेकर लोगों और परेशानी होगी।
चीन ने अफ्रीकी देशों का समर्थन जुटाने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और जी20 में अधिक नुमाइंदगी दिलाने का वादा किया है। हाल में हुई अफ्रीका के दस देशों के समूह कमेटी ऑफ टेन के बैठक में चीनी राजदूत ने कांगो अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री डेनिस क्रिस्टेल सेसाउ एन्गुएसो को इसका प्रस्ताव रखा। विश्लेषकों के अनुसार अफ्रीका का सद्भावना हासिल करने के लिए अफ्रीकी प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग चीन का एक कूटनीतिक पहल है।
on 1 Feb 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री शांति भूषण का गंभीर बीमारी के चलते मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके घर में निधन हो गया। वे 97 साल के थे और सन् 1977 से 1979 तक मोरारजी देसाई कैबिनेट में कानून मंत्री रहे। गया। शांति भूषण सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के पिता थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कानून मंत्री किरेन रिजिजू सहित कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की निमंत्रण को सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर जून से जुलाई की उपयुक्त तारीखों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा करेंगे। यात्रा से पहले अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करने और व्हाइट हाउस का राजकीय रात्रिभोज की व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों के अनुसारसितंबर में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अन्य कई वैश्विक नेताएं भी शामिल होंगे।
सशस्त्र प्रतिरोध का दमन कर सत्ता पर कब्जा करने के लिए म्यांमार की सेना हवाई हमले बढ़ा रही है। मानवाधिकार के एक समूह के अनुसार हवाई हमले का एक बम भारत की सीमा के पास तिआऊ नदी पर गिरा है। अपने सहयोगी देशों रूस और चीन पर म्यांमार लड़ाकू विमानों और युद्धक हेलीकॉप्टर के लिए निर्भर है। प्रतिरोध वाले इलाकों पर कब्जा करने के लिए म्यांमार ने पिछले साल करीब 135 हवाई हमलों को अंजाम दिया था।
on 1 Feb 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
मैंने अपने शहर को इतना विह्वल कभी नहीं देखा! तीन से चार लाख लोग सड़क किनारे हाथ जोड़े खड़े हैं। अयोध्या में प्रभु राम की प्रतिमा बनाने के लिए नेपाल से शालिग्राम पत्थर जो जा रहा है। आज वह ट्रक गोपालगंज से होकर उत्तर प्रदेश जायेगा। कोई प्रचार नहीं, कोई बुलाहट नहीं, पर सारे लोग निकल आये हैं सड़क पर... युवक हो, बूढ़े हो, बच्चे... बूढ़ी स्त्रियां, घूंघट ओढ़े खड़ी दुल्हनें, बच्चियां...। स्त्रियां हाथ में जल अक्षत ले कर सुबह से खड़ी हैं सड़क किनारे ! ट्रक सामने आता है तो विह्वल हो कर दौड़ पड़ती हैं उसके आगे..
on 30 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
ईरान और पश्चिम देशों के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर तनातनी के बिच शनिवार रात को हथियारों की फैक्ट्री पर हुए ड्रोन हमले पर ईरान के एक नेता हुसैन मिर्जाए ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। ड्रोन हमले में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। इस शहर में ईरान के कई परमाणु संयंत्र स्थापित हैं। अब तक इस्राइली सेना के प्रवक्ता ने हमले पर कोई बयान नहीं दिया है।
मार्च में रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन भारत यात्रा पर आएंगे। अधिकारियों के अनुसार दिल्ली के एक उच्चस्तरीय बैठक में एंटनी ब्लिंकन शामिल होंगे, जहा वह क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन की नींव रखने के लिए चतुर्भुज सुरक्षा संवाद के तहत नेताओं के साथ और अन्य अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। यह भारत के विदेश मंत्रालय के सहयोग से ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन द्वारा भू-राजनीति और भू-अर्थशास्त्र का एक सम्मेलन है।
on 30 Jan 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
कांग्रेसी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को श्रीनगर में समाप्त हो गई है। राहुल गांधी ने क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में करीब 35 मिनट तक स्पीच दी। इस दौरान इन्होंने मोदी, अमित शाह और आरएसएस का जिक्र करते हुए भाजपा पर हमला बोल। बता दे ये यात्रा 145 दिन पहले 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। इस दौरान उन्होंने 3570 किलोमीटर का सफर तय किया।
on 28 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
तालिबान सरकार लगातार चीन की खनन परियोजनाओं को निशाना बनाने की कोशिश कर रहा है। इसी महीने के शुरू में उत्तर पश्चिम स्थित अमू नदी में तेल की खोज के लिए चीन की कंपनी शिनजियांग सेंट्रल एशिया पेट्रोलियम एंड गैस ने तालिबान सरकार के साथ 25 वर्ष का समझौता किया है। लेकिन मेस अयनक इलाके में चीन के तांबे खनन समझौते को लेकर और चीन के शिनजियांग प्रांत में मुसलमानों सेखराब व्यवहार को लेकर तालिबान नाराज हुए हैं।
Submit