on 1 Jan 2023 , Concise by PiyushChaudhary, 0 0
आज नए साल यानी 2023 का पहला दिन है। देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज के दिन भूकंप के झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। भूकंप के झटके शनिवार को आधी रात के बाद 1:20 बजे महसूस किए गए। दिल्ली के साथ ही आसपास के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप केंद्र से 5 किलोमीटर नीचे था।
on 1 Jan 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
नए साल के शुरुवात में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रूपए कीवृद्धिहुई हैं। जिसके बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1,721 रुपए, दिल्ली में 1,768 रूपए, चेन्नई में 1,971 रूपए और कोलकाता में 1,870 रूपए हुआ है। फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई इजाफा नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत मुंबई में 1052.5 रूपए, दिल्ली में 1053 रूपए, चेन्नई में 1068.50 रूपए, कोलकाता 1079 रूपए हुआ है।
2023 में ड्रोन तकनीक को पूरी तरह से टेकऑफ किया जाएगा। फोटोग्राफि, वीडियोग्राफी, हादसे के बाद बचाव अभियान, सामान का वितरण, सुरक्षा क्षेत्र और कृषि क्षेत्र में इसका अधिक उपयोग देखने को मिलेगा। ड्रोन के दाम में भी भारी कमी आने की संभावना है। वैश्विक क्वांटम कंप्यूटिंग बाजार में ड्रोन के व्यवसाय 2.5 अरब डॉलर से अधिक होने के कारण 2029 तक अमेरिका, चीन और ब्रिटेन ड्रोन के विकास पर और खर्च करेंगे।
असम के कांग्रेस विधायक अब्दुर रशीद मंडल ने एनआरसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनके अनुसार सरकार को 2019 के 31 अगस्त की एनआरसी सूची को स्वीकार करना चाहिए। वह लोग एनआरसी में विदेशियों के नाम को लेकर राजनीति कर रहे हैं। एनआरसी से बाहर रह गए 19 लाख लोगों को अदालत में अपनी नागरिकता साबित करने का मौका देना चाहिए। 2019 के एनआरसी सूची में 3.11 करोड़ लोगों का नाम शामिल हैं।
on 1 Jan 2023 , Concise by Abhishekrai, 0 0
दुनिया को कोविड महामारी में हमेशा अंधेरे में रखने वाला चीन पहली बार माना कि चीन कोविड महामारी के बहुत बुरे दौर से गुजर रहा। जिनपिंग नये साल पर देश को सम्बोधित करते हुए ये बाते कहीं। हालाँकि उन्होंने देश के अर्थव्यवस्था, कृषि में रिकॉर्ड ऊपज और साथ ही देश के विकास का रोड मैप का जिक्र किया। इससे पूर्व चीन कोविड-19 त्रासदी के आकड़ों को छुपता रहा है।
पंजाब के मोहाली में एक तीन मंजिला व्यावसायिक इमारत के ढहने से एक की मौत और कई लोग घायल हो गये हैं। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार जब ये इमारत गिरी उस समय 11 लोग वहां काम कर रहे थे, जिसमें एक व्यक्ति के मलबे में दबने से मौत हो गई जबकि 10 लोग घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इमारत के गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
राजस्थान के सियासी घटनाक्रम में बदलाव देखने को मिल रहा। अशोक गहलोत के सभी वफादार नेताओं ने अपना इस्तीफा वापस लेने लगे है। विपक्ष के द्वारा राजस्थान हाई कोर्ट में दायर याचिका में गहलोत सरकार को अल्पमत में बताया गया था और 90 विधायकों के इस्तीफे को आधार बनाया गया था। कुछ महीने पहले हुए चुनाव में कॉंग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गहलोत का नाम आया था, जिसमें सभी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया था। कोर्ट के द्वारा दिये नोटिस पर ये इस्तीफा वापस लिया जा रहा।
महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित आरएसएस मुख्यालय को अज्ञात फोन कॉल से उड़ाने की धमकी मिली है। उसके बाद मुख्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। पुलिस उपायुक्त गोरख भामरे के अनुसार दोपहर एक बजे पुलिस कंट्रोल रूम को फोन आया जिसमें महल स्थित आरएसएस मुख्यालय को उड़ाने की धमकी दी गयी। उसके बाद से मुख्यालय की सुरक्षा और पेट्रोलिंग तेज कर दी गई है। बम निरोधक दस्ते के द्वारा गहन जांच किया गया, जिसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
Submit