on 7 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा। टीम सीरीज में भारत 2-1 से आगे है। भारत के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा इस मुकाबले में एक खास उपलब्धि हासिल करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा 23 टेस्ट खेले जिस दौरान 42 पारियों में 1991 रन बनाए। 51.05 चेतेश्वर पुजारा का औसत रहा हैं। अहमदाबाद टेस्ट में नौ रन बनने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा का दो हजार रन पुरा होगा।
on 7 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
नई दिल्ली. लालू प्रसाद यादव के रेलमंत्री के कार्यकाल में हुए जमीन के बदले नौकरी घोटाले में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से घर जाकर पूछताछ की। इधर आम आदमी पार्टी ने दोस्ती निभाने का कोई मौका नहीं छोड़ा और तत्काल कहा कि जांच एजेंसियां विपक्षी नेताओं को परेशान करने में जुटीं हैं। यह केंद्र सरकार की एक चाल है।
अदालत में पेश नहीं होने के कारण 28 फरवरी को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश जफर इकबाल ने इमरान खान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी वारंट को रद्द करने के लिए दाखिल की गई याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है। जज ने पीटीआई प्रमुख के वारंट को निलंबन करने के लिए इस्लामाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा है। अदालत में इमरान खान के पेश नहीं होने के कारण जज ने याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है।
बीबीसी को कंपनी द्वारा एक नियामक फाइलिंग के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक जूम ने अपने प्रेसिडेंट ग्रेग टॉम्ब के अनुबंध को अचानक से खत्म कर बिना कोई कारण बताए नौकरी से निकाल दिया है। हालांकि कंपनी ने टॉम्ब को उचित मानदेय देने की बात कही है। पिछले साल जून में ग्रेग टॉम्ब ने जूम के प्रेसिडेंट का पद संभाला था। जिसके बाद ही जूम कॉल के पेड सब्सक्रिप्शन की शुरुआत हुई थी। वह गूगल के पूर्व कर्मचारी थे।
रविवार को की गई ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के घोषणा के अनुसार अवैध तरीके से ब्रिटेन में आ रहे लोगों को वापस भेजा जाएगा और यह लोग ब्रिटेन में शरण नहीं मांग सकते है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हफ्ते के अंत तक सुनक सरकार अवैध प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। नए कानून के तहत ब्रिटेन के गृह मंत्री को नौकाओं के जरिए ब्रिटेन में अवैध रूप से आने वाले प्रवासियों को रोकने की जिम्मेदारी दी गई हैं।
सोमवार सुबह सीबीआई की टीम लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी के आवास पर पहुंची। राबड़ी देवी से जमीन के बदले नौकरी केस के बारे में पूछताछ करने के बाद अधिकारी उनके आवास से वापस चले गए। इस केस में राबड़ी देवी, लालू प्रसाद यादव उनकी बेटी मीसा भारती और 14 लोग आरोपी हैं। इन सभी को 15 मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है।
सरकार 65 अप्रचलित कानूनों को खत्म करने के लिए सोमवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने 13 मार्च से शुरू होने वाले आगामी संसद सत्र में बिल पेश करने की घोषणा की हैं। कानून मंत्री ने यह जानकारी गोवा में 23वीं कॉमनवेल्थ लॉ कन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी है। केंद्रीय कानून मंत्री के अनुसार लोगों की जिंदगी पर बोझ बने कानून के प्रावधानों को खत्म करना उचित होगा।
लड़कियों को स्कूल जाने से रोकने के लिए इस्लामिक कट्टरपंथियों ने 30 नवंबर को ईरान के 58 स्कूलों में 900 से ज्यादा स्कूली छात्राओं को जहर दिया था। ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के अनुसार ईरान के लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए दुश्मन देशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। हाल ही में जिनेवा में हुए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की बैठक में ईरान के इस घटना पर कई देशों ने चिंता जाहिर की।
लगातार पाकिस्तान में आतंकवादी हमला हो रहा हैं। सोमवार को पाकिस्तान के ब्लूचिस्तान के सिबी और कच्छी सीमा में एक बम धमका हुआ। जहा नौ पुलिसकर्मियों की मौत हुई और 15 पुलिसकर्मी गंभीर रुप से घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह धमका इतना तेज था की इसके असर से पुलिस जवानों की एक गाड़ी पलट गई। यह एक आत्मघाती हमला था की नहीं पुलिस अब इसकी पुष्टि कर रही हैं।
अमेरिका के डगलस काउंटी में एक हाउस पार्टी में हुई हिंसक झड़प के दौरान भयानक गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो बच्चों की मौत हुई और छह अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घर के मालिक की बेटी की जन्मदिन पार्टी में 100 से ज्यादा दोस्त शामिल हुए थे। जहा कुछ लोग मारिजुआना का सेवन करने लगे। उसी दौरान गोलीबारी शुरू हुई। पुलिस फिलहाल इस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
हफ्ते के पहले ही दिन घरेलू शेयर बाजार में वैश्विक बाजार से सकारात्मक संकेतों के बीच सेंसेक्स 198.07 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 60,007.04 अंकों पर खुला है। 385.3 अंकों के लेवल में शुरुआती कारोंबार में एक उछलता देखा जा रहा हैं। 565.18 अंकों की बढ़ोतरी के साथ फिलहाल सेंसेक्स कारोबार कर रहा है। 174.30 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 17,768.65 अंकों के लेवल पर निफ्टी कारोबार कर रहा है।
रियलमी अपने नए स्मार्टफोन रियलमी जीटी नियो 5 एसई को लॉन्च करने वाली हैं। रियलमी जीटी नियो 5 एसई में 6.74 इंच ओएलईडी डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, 1100 निट्स ब्राइटनेस, Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 1 प्रोसेसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड, 2 मेगापिक्सल मैक्रो लेंस, 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, 5,500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फिचर्स मिलेंगे। जिसकी शुरुआती कीमत 39,000 रूपए रखी गई है।
on 6 Mar 2023 , Concise by manishdubey, 0 0
भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि जीडीपी घटकर 4.4 फीसदी रह गई है जो अप्रेल-जून में 13.2 फीसद थी। आगामी वित्त वर्ष में यह 5 फीसद हो जाए तो हमारी खुशनसीबी होगी। उन्होंने कहा कि भारत हिंदू रेट आफ ग्रोथ के करीब है। यह एक डराने वाली बात है। हमें बेहतरी की दिशा में काम करने की जरूरत है। इस दिशा में प्रयास हों।
on 6 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
होली के अवसर पर फ्लिपकार्ट ने अपना बिग बचत धमाल सेल 2023 शुरू किया है। जहां ग्राहक शानदार डिस्काउंट के साथ स्मार्ट टीवी खरीद सकते हैं। इस सेल में Realme Smart TV X Full HD टीवी को 43 फीसदी डिस्काउंट के साथ 20,519 रूपए में, OnePlus TV Y1S 43 टीवी को डिस्काउंट ऑफर के साथ 25,999 रूपए में और Blaupunkt 55 QLED Ultra HD (4K) Smart TV को 33 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर के साथ 39,999 रूपए में खरीद सकते है।
एकतरफा तौर पर फॉकलैंड करार को रद्द करने के अर्जेंटीना के इस फैसले से ब्रिटिश सरकार की प्रतिक्रिया बेहद नरम रही। ब्रिटिश के इस नरम प्रतिक्रिया को देख कर आलोचक ब्रिटेन को दुनिया के सबसे कमजोर देश मान रही हैं। गुरुवार को नई दिल्ली के जी-20 विदेश मंत्रियों की बैठक में अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सांतियागो केफियेरो ने ब्रिटेन और अर्जेंटीना के बीच 2016 में द्वीपों को लेकर हुए समझौते से हटने के जानकारी दी है।
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशखाना मामले में गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके लाहौर स्थित निवास पर पहुंची है। इमरान खान के घर के बाहर उनके समर्थकों और पुलिस के झड़प की खबरें सामने आई हैं। कोर्ट के आदेश के अनुसार इमरान खान को पुलिस की एक टीम लाहौर से इस्लामाबाद ट्रांसफर करेगी। कोर्ट के आदेशों में बाधा डालने वाले के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप को झटका लग रहा था। लेकिन कुछ समय से इस समूह की कंपनियों में तेजी देखने को मिल रही है। इससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। एनआइआई निवेशक राजीव जैन ने महज दो दिन में 3100 करोड़ रूपए की कमाई की है। इटी की रिपोर्ट के मुबाबिक इस ग्रुप के शेयर फिर उड़ान भरने लगे हैं जो निवेशकों को उत्साहित करते हैं।
उद्धव ठाकरे ने अपने बयान में आरएसएस और भाजपा को घेरा है। लंबे समय से वह भाजपा से नाराजगी दिखा रहे हैं। भाजपा भी इसमें पीछे नहीं है। उद्धव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि गौ मूत्र छिड़का और आजादी मिल गई हो। इसके लिए लोगों ने बलिदान दिया है। भाजपा पर तंज करते हुए कहा कि भाजपा बाला साहब की तस्वीर और नाम के बिना चुनाव जीत कर दिखाए।
होलिका दहन से पहले दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। कहासुनी के बाद पत्थरबाजी के साथ बढ़े विवाद के बाद पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया है। बताया जाता है कि गली में एक पक्ष ने दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी जिससे विवाद बढ़ गया। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
on 5 Mar 2023 , Concise by Momisarma, 0 0
रविवार को कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिक हितों को पूरा करने के लिए अनुच्छेद 370 को निरस्त सिर्फ कागजों में किया गया था। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद भी कश्मीरी पंडितों को उनका अधिकार नहीं मिला। पंजाब के खालिस्तान समर्थक के उभरते तत्वों को वहां की राज्य सरकार के हाथों में छोड़ा नहीं जा सकता।
Submit